गुरुग्राम में फीमेल राइडर को कार ने मारी टक्कर: आरोपी भागा, पीछा करने का आरोप; VIDEO वायरल
Published:
2 min read

फीमेल राइडर सिया ने कहा- वह गुरुग्राम की सड़कों पर असुरक्षित महसूस कर रही है। कुछ लोग टक्कर मारने के बाद भाग जाते है।
नेशनल डेस्क. गुरुग्राम के गोल्फ कोर्स रोड पर कार की टक्कर से फीमेल बाइक राइडर घायल हो गई। राइडर ने कार चालक पर पीछा करने और टक्कर मारकर भागने का आरोप लगाया है। सेडान कार की टक्कर से फीमेल राइडर को गंभीर चोटें आई हैं।
यह घटना फीमेल राइडर की बाइक में लगे कैमरे में रिकॉर्ड हुई है। फीमेल बाइकर का नाम सिया है, उसने इंस्टाग्राम पर अपने पेज rebelwheels_sia पर इस घटना से जुड़ा वीडियो शेयर किया है।
राइडर ने कहा- कार ने उसका पीछा किया
राइडर सिया के अनुसार, यह घटना रविवार को गुरुग्राम के गोल्फ कोर्स रोड हुई। वह अपने दोस्तों के साथ राइड पर जा रही थी। आरोपी कार चालक उसे शुरु से ही पीछा कर रहा था। उसने आरोप लगाया कि कार ड्राइवर शराब के नशे में कार चला रहा था। NDTV की रिपोर्ट के मुताबिक, सिया को पास के ही अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
यह खबर भी पढ़ें
हैदराबाद में कार ने महिला को मारी टक्कर: 26 साल की सेल्सवुमन की मौत; राज्यसभा सांसद के बेटे पर आरोप
घटना से जुड़ा वीडियो
सिया ने वीडियो में क्या कहा
सिया ने सोशल मीडिया पर शेयर किए वीडियो में कहा- एक कार वाला मुझे हिट करके वहां से भाग गया। रविवार को मैं अपने दोस्तों के साथ बाइक राइड पर जा रही थी। एक कार वाला मुझे शुरू से पीछा करने की कोशिश कर रहा था। मैं उससे दूर रहने की कोशिश कर रही थी। मेरा दोस्त भी मुझे कवर करता है लेकिन वह मुझे कट मारने के चक्कर में हिट करके भाग जाता है। फिर जब मेरा दोस्त उसे पकड़ने के लिए सिग्नल तक जाता है, फिर वह बोलता है मेरी गलती नहीं और वह उसे वहां से धक्का देकर भाग जाता है।
सिया ने कैप्शन में लिखा है- मैं ज्यादा कुछ नहीं कहना चाहती हूं, लेकिन आज में गुरुग्राम की सड़कों पर असुरक्षित महसूस कर रही हूं। कुछ लोग टक्कर मारने के बाद भागने जाते हैं, और बिल्कुल नहीं डरते।
पुलिस कर रही जांच
सिया के दोस्त के कैमरे में भी एक वीडियो रिकॉर्ड हुआ है। जिसमें उसका दोस्त कार का पीछा करता है, सिग्नल पर उनके बीच कुछ बात होती है। इसके बाद ड्राइवर वहां से भाग जाता है। हालांकि गुरुग्राम पुलिस ने वीडियो के आधार पर घटना की जांच शुरु कर दी है। आरोपी की तलाश की जा रही है।

