टीम इंडिया कोलंबो टेस्ट में जीत के करीब: चौथे दिन श्रीलंका 229/6, सिर्फ 16 रन की लीड; जडेजा की 5 साल में 88 नो-बॉल
Published: Updated:
3 min read

भारतीय टीम ने पहला मैच जीतकर श्रीलंका के खिलाफ दो टेस्ट की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना रखी है। (फोटो- BCCI)
स्पोर्ट्स डेस्क. भारतीय टीम अब श्रीलंका के खिलाफ कोलंबो टेस्ट में जीत के काफी करीब पहुंच गई है। चौथे दिन टीम इंडिया ने फॉलोऑन खिलाया था, जिसके जवाब में श्रीलंका टीम दिन का खेल खत्म होने तक 6 विकेट पर 229 रन ही बना सकी। इस तरह टीम को अभी सिर्फ 16 रन की लीड मिली है। भारतीय टीम यदि पांचवें दिन (27 अगस्त) श्रीलंका को कम स्कोर पर रोकती है तो उसके पास छोटा टारगेट चेज करने का मौका रहेगा।
दूसरी ओर इस टेस्ट में जडेजा ने अब तक दोनों पारी में 4 नोबॉल डाली हैं। इस तरह वे पिछले 5 साल (2021 के बाद) में सबसे ज्यादा 88 नोबॉल करने वाले लेफ्ट-आर्म स्पिनर बने हैं। दूसरे प्लेयर पाकिस्तानी नोमान अली (40) जडेजा से काफी दूर हैं। इस कोलंबो टेस्ट में भारतीय टीम ने अब तक टोटल 10 नोबॉल की हैं।
भारतीय टीम की पहली पारी 503/9 डिक्लेयर
कोलंबो टेस्ट में भारतीय टीम ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग का फैसला किया। इसके बाद पहले ही दिन 5 विकेट पर 300 रन बना दिए। दूसरे दिन भारतीय टीम ने 9 विकेट पर 503 रन बनाकर पारी डिक्लेयर कर दी।
इस दौरान में देवदत्त पडिक्कल ने 117 और ध्रुव जुरेल ने 115 रन की पारी खेली। ऋषभ पंत ने 63, कप्तान शुभमन गिल ने 50, यशस्वी जायसवाल ने 45 और रवींद्र जडेजा ने 43 रन बनाए। श्रीलंका के लिए असिथा फर्नांडो ने 4 विकेट लिए। केशरा नुवांथा और प्रभात जयसूर्या को 2-2 सफलता मिलीं।
श्रीलंका को फॉलोऑन खिलाया
जवाब में श्रीलंकाई टीम पहली पारी में 290 रन पर ऑलआउट हुई। इस तरह वो फॉलोऑन बचाने से सिर्फ 13 रन दूर रह गई। पहली पारी में सोनल दिनुशा ने 162 बॉल पर 103 रन की पारी खेली। पसिंदु सोरियाबंदारा ने 80 और कामिंदु मेंडिस ने 32 रन बनाए।
भारतीय टीम के लिए तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा और स्पिनर मानव सुथार ने 3-3 विकेट लिए। सारांश जैन को 2 सफलता मिली। मोहम्मद सिराज और रवींद्र जडेजा ने1-1 विकेट अपने नाम किया।

श्रीलंका चौथे दिन 229/6
फॉलोऑन खेलते हुए श्रीलंकाई टीम ने दूसरी पारी में चौथे दिन का खेल खत्म होने तक 6 विकेट पर 229 रन बनाए। टीम को अब सिर्फ 16 रन की लीड मिली है। पसिंदु सूरियाबंदारा ने 92 और कामिंदु मेंडिस ने 55 रन की पारी खेली।
सोनल दिनुशा 7 और केशरा नुवंथा 3 रन बनाकर नाबाद हैं। टीम इंडिया के लिए स्पिनर मानव सुथार ने 2 विकेट लिए। प्रसिद्ध कृष्णा, मोहम्मद सिराज, सारांश जैन और रवींद्र जडेजा को 1-1 विकेट मिला।
कोलंबो टेस्ट में दोनों प्लेइंग-11
भारतीय टीम: यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, देवदत्त पडिक्कल, शुभमन गिल (कप्तान), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, ध्रुव जुरेल, सारांश जैन, मानव सुथार, मोहम्मद सिराज और प्रसिद्ध कृष्णा।
श्रीलंका टीम: लाहिरु उदारा, कामिल मिशारा, पसिंदु सोरियाबंदारा, कामिंदु मेंडिस, धनंजय डि सिल्वा (कप्तान), सोनल दिनुशा, निरोशन डिकवेला (विकेटकीपर), केशरा नुवांथा, प्रभात जयसूर्या, लाहिरू कुमारा और असिथा फर्नांडो।

