Women's Asia Cup 2026: भारत ने PCB चीफ से फिर नहीं ली ट्रॉफी; कोच बोले- यह BCCI का फैसला
Published: Updated:
3 min read

Women's Asia Cup 2026 जीतने के बाद कप्तान हरमनप्रीत कौर।
स्पोर्ट्स डेस्क. भारतीय महिला टीम ने एक बार फिर वुमन्स एशिया कप जीत लिया है। हमारी टीम ने फाइनल में श्रीलंका को 72 रन से हराया।
एशियन क्रिकेट काउंसिल के चीफ पाकिस्तान के मोहसिन नकवी हैं। नकवी पाकिस्तान क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (PCB) के भी हेड हैं। ट्रॉफी जीतने के बाद भारतीय टीम ड्रेसिंग रूम से बाहर ही नहीं आई।
लिहाजा, एक पुरुष क्रिकेट के बाद महिला क्रिकेट के एशिया कप की ट्रॉफी भी अब एशियन क्रिकेट काउंसिल के दुबई वाले ऑफिस में रहेगी।
भारत अपने फैसले पर कायम
- ऑपरेशन सिंदूर के बाद भारत ने पुरुष एशिया कप जीता था। इस मैच में भारतीय प्लेयर्स ने पाकिस्तान की टीम से हैंडशेक नहीं किया था। इसके बाद खिताब जीतने के बाद नकवी से ट्रॉफी लेने से इनकार कर दिया था।
- इस बार भी यही हुआ। हमारी महिला टीम ने ट्रॉफी जीती और इसके बाद नकवी से ट्रॉफी रिसीव नहीं की। कप्तान हरमनप्रीत समेत कोई भी प्लेयर प्रेजेंटेशन एरिया में नहीं पहुंचा।

बोर्ड जो कहेगा, वही करेंगे
मैच के बाद टीम इंडिया के हेड कोच अमोल मजुमदार ने कहा- ऑफिशियली तो भारत ने ही एशिया कप जीता है। हम विनर हैं। ट्रॉफी मिले या न मिले…उससे कोई फर्क नहीं पड़ता। ये हमारे बोर्ड का फैसला है कि हम नकवी से ट्रॉफी रिसीव नहीं करेंगे।
पाकिस्तान के लिए शर्मिंदगी क्यों
यह बात पहले से तय थी कि अगर भारत एशिया कप का फाइनल जीतता है तो वो किसी भी सूरत में नकवी के हाथों से ट्रॉफी नहीं लेगा। यह बात नकवी को भी पता थी। इसके बावजूद वो ट्रॉफी प्रदान करने के लिए पहुंचे।

सूर्या के बाद हरमनप्रीत
- भारत ने जब मेन्स एशिया कप जीता था, तब उस वक्त टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव थे। उन्होंने और उनकी टीम ने फाइनल में पाकिस्तान को ही हराया था और इसके बाद प्रेजेन्टेशन सेरेमनी में नहीं पहुंचे थे।
- इसके बाद अब, हरमनप्रीत कौर की लीडरशिप में भारतीय महिला टीम ने ट्रॉफी जीती और वही किया जो पुरुष टीम ने किया था। मैच के बाद हरमन और उनकी टीम ड्रेसिंग रूम से बाहर नहीं आई।
- श्रीलंकाई टीम को मेडल देने के बाद नकवी हालात को देखते हुए फौरन वहां से चले गए।
ये भी पढ़ें: हमारे क्रिकेटर्स मशीन या गन्ना नहीं: टीम इंडिया के बिजी शेड्यूल पर गावस्कर ने कहा- प्लेयर्स को निचोड़ा जा रहा है

