8th Pay Commission-21573: लाखों कर्मचारियों की नजर फिटमेंट फैक्टर पर, इस फॉर्मूला से वेतन तय होगा; जानिए कितनी बढ़ सकती है आपकी सैलरी
Published:
3 min read

फिटमेंट फैक्टर को लेकर अभी फैसला नहीं आया है, लेकिन इसकी मदद से कर्मचारी अपनी संभावित नई सैलरी का अनुमान लगा सकते हैं। (सिम्बॉलिक इमेज)
बिजनेस डेस्क। 8वें वेतन आयोग को लेकर चर्चा तेज हो गई है। खासतौर पर केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स के बीच फिटमेंट फैक्टर को लेकर सबसे ज्यादा चर्चा है। यह वह अहम फॉर्मूला है, जो तय करता है कि सैलरी और पेंशन कितनी बढ़ेगी।
अगर आप भी जानना चाहते हैं कि 8वें वेतन आयोग (8th Pay Commission) के लागू होने के बाद आपकी सैलरी कितनी होगी, तो फिटमेंट फैक्टर कैलकुलेटर से इसका अंदाजा लगाया जा सकता है।
आइए पहले जान लेते हैं फिटमेंट फैक्टर क्या होता है?
फिटमेंट फैक्टर एक मैथमेटिकल मल्टीप्लायर होता है। जिसका इस्तेमाल वेतन आयोग पुराने बेसिक वेतन को नए सैलरी स्ट्रक्चर में बदलने के लिए करता है। आसान भाषा में समझें तो कर्मचारी की मौजूदा बेसिक सैलरी को एक तय संख्या से मल्टीप्लाई किया जाता है। उससे नई बेसिक सैलरी निकलती है। यानी यह तय करता है कि सैलरी और पेंशन में कितना बदलाव आएगा।
फिटमेंट फैक्टर कैलकुलेटर कैसे काम करता है?
फिटमेंट फैक्टर कैलकुलेटर का इस्तेमाल करना काफी आसान है। इसमें वर्तमान बेसिक सैलरी और फिटमेंट फैक्टर को लिया जाता है।
इसका फॉर्मूला है- मौजूदा बेसिक वेतन x फिटमेंट फैक्टर = न्यू बेसिक सैलरी
एक उदाहरण से समझिए
मान लीजिए किसी कर्मचारी की बेसिक सैलरी 7000 रुपए है। फिटमेंट फैक्टर 2.57 लागू किया गया है। तब कैलकुलेशन इस तरह होगा-
7000 x 2.57= 18000 रुपए (यानी कर्मचारी की नई बेसिक सैलरी 18000 रुपए हो जाएगी)
8वें वेतन आयोग में फिटमेंट फैक्टर कितना हो सकता है?
फिलहाल 8वें वेतन आयोग के लिए फिटमेंट फैक्टर की घोषणा नहीं हुई है। हालांकि रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह 2.28 से 3.83 के बीच रह सकता है।
फिटमेंट फैक्टर इतना महत्वपूर्ण क्यों होता है?
फिटमेंट फैक्टर केवल बेसिक सैलरी पर असर नहीं डालता, बल्कि इससे कई दूसरी चीजें भी जुड़ी होती हैं। नई सैलरी के साथ-साथ इसका असर पेंशन, इंक्रीमेंट, एरियर और अन्य अलाउंस पर पड़ता है। इसलिए फिटमेंट फैक्टर में थोड़ा सा बदलाव कर्मचारियों की आय पर बड़ा असर डाल सकता है।
पहले के वेतन आयोग कैसे काम करते थे?
पहले पांच वेतन आयोगों में फिटमेंट फैक्टर का सीधा इस्तेमाल नहीं किया जाता था। उस समय सैलरी तय करने के लिए अलग-अलग तरीके अपनाए जाते थे। इनमें सैलरी स्ट्रक्चर में बदलाव, महंगाई भत्ते को जोड़ना और जरूरत के हिसाब से वेतन तय करने जैसी प्रक्रियाएं शामिल थीं। हालांकि हर वेतन आयोग का मुख्य उद्देश्य समय और आर्थिक स्थिति के अनुसार सरकारी कर्मचारियों की सैलरी को बेहतर बनाना था।
8वां वेतन आयोग क्यों है इतना अहम?
8वां वेतन आयोग इसलिए काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है क्योंकि इसका असर 1.1 करोड़ से ज्यादा लोगों पर पड़ने की उम्मीद है। इसमें केंद्रीय सरकारी कर्मचारी, पेंशनर्स और उनके परिवार शामिल हैं।
अब तक कुल सात वेतन आयोग लागू किए जा चुके हैं। पहला वेतन आयोग जनवरी 1946 में बनाया गया था और उसके बाद लगभग हर 10 साल में नया वेतन आयोग लाने की परंपरा रही है। 8वें वेतन आयोग का गठन 3 नवंबर 2025 को किया गया।
यह भी पढ़ें-

