EPF इंटरेस्ट मिला या नहीं: मैसेज नहीं आया तो घबराएं नहीं, मिस्ड कॉल और SMS करके चेक कर सकते हैं; जानें क्या होगी प्रोसेस
Published:
3 min read

AI जेनरेटेड इमेज।
बिजनेस डेस्क। EPFO (एम्प्लॉयीज प्रोविडेंट फंड ऑर्गनाइजेशन) ने फाइनेंशियल ईयर 2025-26 (FY 2025-26) के लिए EPF सब्सक्राइबर्स के PF अकाउंट में 8.25% ब्याज जमा करना शुरू कर दिया है। कई मेंबर्स को अकाउंट में इंटरेस्ट क्रेडिट होने वाला SMS नोटिफिकेशन भी रिसीव होने लगा है। हालांकि अगर आपको EPFO से अभी तक कोई मैसेज नहीं मिला है, तो चिंता करने की कोई बात नहीं है। ब्याज जमा करने की प्रोसेस कई फेज में पूरी की जाती है। हर EPF सदस्य के खाते में इसे दिखने में कुछ समय लग सकता है।
मैसेज रिसीव नहीं हुआ तो क्या करें
मैसेज का इंतजार करने के बजाय आप कई आधिकारिक तरीकों से अपना EPF बैलेंस चेक करके आसानी से पता लगा सकते हैं कि ब्याज जमा हुआ है या नहीं। EPFO पोर्टल पर अपनी अपडेटेड पासबुक देखने से लेकर मिस्ड कॉल, SMS सर्विस और EPFO व्हाट्सएप सर्विस का इस्तेमाल करने तक आप इंटरेस्ट क्रेडिट चेक कर सकते हैं। आइये जानते हैं कैसे चेक करेंगे अकाउंट में ब्याज जमा हुआ या नहीं।
इंटरेस्ट क्रेडिट हुआ या नहीं, बैलेंस कैसे चेक करें
EPFO मेंबर्स इन मेथड से अपना अपडेटेड PF बैलेंस चेक कर सकते हैं, आइये जानते हैं...
EPFO मेंबर पासबुक पोर्टल
- EPFO मेंबर पासबुक पोर्टल पर जाएं।
- UAN और पासवर्ड का इस्तेमाल करके लॉग इन करें।
- संबंधित PF खाता चुनें
- मंथली कॉन्ट्रिब्यूशन, इंटरेस्ट क्रेडिट और अवेलेबल बैलेंस जैसी जानकारी देखें।

मिस्ड कॉल से EPF बैलेंस कैसे चेक करें
अगर आपका UAN पहले से रजिस्टर्ड है, तो आप बहुत आसानी से जानकारी निकाल सकते हैं। बस अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से 011-22901406 पर एक मिस्ड कॉल कर दें। इसके लिए जरूरी है कि आपके UAN में बैंक अकाउंट, आधार कार्ड और PAN कार्ड की डिटेल्स जुड़ी (सीडेड) होनी चाहिए। अगर नहीं जुड़ी हैं तो आप अपनी कंपनी से कह सकते हैं कि वे ये डिटेल्स आपके UAN में डाल दें। ये पूरी सर्विस बिल्कुल फ्री है, इसमें कोई चार्ज नहीं लगता।
मैसेज भेजकर EPF बैलेंस कैसे चेक करें
अगर आपका UAN EPFO में रजिस्टर्ड है तो आप अपने PF बैलेंस और हाल की कॉन्ट्रिब्यूशन की जानकारी SMS से आसानी से प्राप्त कर सकते हैं। इसके लिए अपने मोबाइल फोन से 7738299899 नंबर पर मैसेज भेजें। अगर आपको इंग्लिश में जानकारी चाहिए तो लिखें EPFOHO UAN ENG और अगर मराठी में चाहिए तो लिखें EPFOHO UAN MAR। इस SMS के जरिए आपको PF बैलेंस और हाल का कॉन्ट्रिब्यूशन तुरंत पता चल जाएगा। ध्यान रखें कि आपके UAN में बैंक अकाउंट, आधार कार्ड और PAN कार्ड की डिटेल्स पहले से जुड़ी होनी चाहिए।

पासबुक लाइट फैसिलिटी
EPFO की पासबुक लाइट मेंबर्स को उनके PF अकाउंट की जानकारी की डिटेल्स दिखाती है।
- मेंबर्स को EPFO पासबुक सर्विस में लॉग इन करना होगा।
- पासबुक लाइट ऑप्शन चुनें।
- कॉन्ट्रिब्यूशन, विड्रॉल और बैलेंस की जानकारी की डिटेल्स देखें।
UMANG ऐप
UMANG का इस्तेमाल करके EPFO सब्सक्राइबर्स PF बैलेंस चेक कर सकते हैं।
- व्यू पासबुक डिटेल्स पर क्लिक करें।
- क्लेम का स्टेटस ट्रैक करें।
- इस ऐप पर EPFO से जुड़ी कई जानकारी देख सकते हैं।
इस सर्विस का इस्तेमाल करने के लिए मेंबर्स को UMANG ऐप डाउनलोड करना होगा, अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से लॉग इन करना होगा और EPFO सेक्शन में जाना होगा।

