EPFO का बड़ा अपडेट: नौकरी बदलते ही नए अकाउंट में ऑटो ट्रांसफर होगा PF, जानें जरूरी शर्तें
Published:
2 min read

यह AI जेनरेटेड सिम्बॉलिक इमेज है। इसे न्यूज नेचर के लिहाज से क्रिएट किया गया है।
बिजनेस डेस्क। कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) अब ज्यादातर मामलों में पुराना PF बैलेंस नए अकाउंट में ऑटोमैटिक ट्रांसफर कर देता है। इसका मतलब है कि अब आपको बार-बार ऑफिस के चक्कर लगाने या अलग से ट्रांसफर फॉर्म भरने की जरूरत नहीं होगी। लेकिन यह ऑटो-ट्रांसफर फैसिलिटी हर किसी के लिए लागू नहीं होगी। इसके पीछे कुछ जरूरी कंडीशन हैं, जिन्हें पूरा करना बेहद जरूरी है।
कैसे काम करता है यह ऑटो-ट्रांसफर सिस्टम?
जब आप किसी नई कंपनी को जॉइन करते हैं, तो आपके पुराने यूनिवर्सल अकाउंट नंबर (UAN) के अंदर ही एक नया Member ID क्रिएट होता है। जैसे ही आपकी नई कंपनी आपका PF डिपॉजिट करती है। EPFO का सिस्टम ऑटोमैटिकली एक ट्रांसफर रिक्वेस्ट जनरेट कर देता है। अगर सब कुछ सही रहता है, तो आपका पुराना PF बैलेंस नए अकाउंट में ऑटोमैटिक ट्रांसफर हो जाता है।


आगे क्या करें?
अपने रिकॉर्ड्स को चेक करने के लिए EPFO के यूनिफाइड मेंबर पोर्टल पर लॉगिन करें और सर्विस हिस्ट्री सेक्शन में जाकर अपनी सारी डिटेल्स वेरीफाई करें।अगर आप पहले से ही इन चीजों को सही रखेंगे, तो आपका PF ट्रांसफर बिना किसी रुकावट के पूरा हो जाएगा।
यह भी पढ़ें-
EPFO 3.0 से PF निकालना आसान होगा: ATM और UPI के जरिए पैसा मिलेगा, जानिए कब 100% PF निकाल सकते हैं

