Honda नेे पेश किए 10 नए मेड-इन-इंडिया मॉडल: इलेक्ट्रिक और फ्लेक्स-फ्यूल मॉडल पर खास फोकस, नई E-Clutch टेक्नोलॉजी भी मिलेगी
Published:
3 min read

होंडा ने शुक्रवार को मेड-इन-इंडिया 10 प्रोडक्ट्स का पोर्टफोलियो अनवील किया।
ऑटो डेस्क। होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया (HMSI) ने शुक्रवार को मेड-इन-इंडिया 10 प्रोडक्ट्स का पोर्टफोलियो अनवील किया। इसमें 7 ऑल-न्यू मॉडल और 3 नए मॉडल नए कलर ऑप्शन के साथ लाए जाएंगे। कंपनी का मकसद घरेलू टू-व्हीलर मार्केट में बदलती पसंद के हिसाब से प्रोडक्ट्स पेश करना है।
पोर्टफोलियो में शामिल हैं अलग-अलग मॉडल
इस पोर्टफोलियो में क्रूजिंग, एडवेंचर टूरिंग, रोडस्टर, लाइफस्टाइल मोटरसाइकिल, इलेक्ट्रिक मोबिलिटी और फ्लेक्स-फ्यूल मोबिलिटी शामिल हैं। कंपनी का कहना है कि इन मॉडल्स के लोकलाइजेशन से भारत में उनका प्रोडक्ट डेवलपमेंट, इंजीनियरिंग और मैन्युफैक्चरिंग कैपेबिलिटीज मजबूत होगा और साथ ही होंडा की पहुंच भी ग्लोबल टेक्नोलॉजी तक बढ़ेगी।
नए लाइनअप में इलेक्ट्रिक और फ्लेक्स-फ्यूल मॉडल शामिल
बता दें कि अनवील किए गए नए लाइनअप में Honda ADV 160 सिटी एडवेंचर स्कूटर, Honda CB500 रोडस्टर, Honda CB350 रेंज, Honda Rebel 300, Honda Rebel 500, Honda XR300L, Honda XR300 रैली और Honda QC3 इलेक्ट्रिक स्कूटर शामिल हैं।
कई मॉडल में मिलेगा E-Clutch फीचर्स
कंपनी के मुताबिक, पोर्टफोलियो के कुछ मॉडल्स में होंडा E-Clutch खास फीचर्स होगा। यह टेक्नोलॉजी ऑटोमैटिकली क्लच ऑपरेशन को कंट्रोल करती है, जिससे राइडिंग करना ज्यादा आसान और आरामदायक हो जाती है। खासतौर पर शहर के भारी ट्रैफिक और बार-बार रुकने-चलने जैसी सिचुएशन में राइडिंग करना आरामदायक रहता है।
HMSI ने कहा कि लोकलाइजेशन करने से लोकल सोर्सिंग और मैन्युफैक्चरिंग में कॉम्पिटिटिवनेस बढ़ती है और कंपनी के ग्लोबल मैन्युफैक्चरिंग नेटवर्क में भारत का रोल मजबूत होगा।
HMSI के प्रेसिडेंट और CEO ने कहा
होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया के प्रेसिडेंट और CEO, सुत्सुमु ओटानी ने कहा, हम लोकल इंजीनियरिंग और मैन्युफैक्चरिंग कैपेबिलिटीज को मजबूत करके 'मेक-इन-इंडिया फॉर द वर्ल्ड' के अपने वादे को रफ्तार दे रहे हैं।
ओटानी ने आगे कहा, इससे न सिर्फ हम होंडा की ग्लोबल टेक्नोलॉजी को इंडियन कस्टमर के करीब ला पाते हैं, बल्कि होंडा के ग्लोबल ऑपरेशन्स में भारत का रोल एक अहम मैन्युफैक्चरिंग और एक्सपोर्ट हब के तौर पर मजबूत होगा। साथ ही अपनी क्वालिटी, भरोसे और सुरक्षा के लिए जाने-जाना वाला होंडा इसे मेंटेन रख पाएगा।
अलग-अलग फेज में पेश किए जाएंगे Honda मॉडल्स
कंपनी ने कहा कि इन प्रोडक्ट्स को अलग-अलग फेज में पेश किया जाएगा। साथ ही हर मॉडल की लॉन्च टाइमलाइन, कीमत और मार्केट में आने की जानकारी उनके लॉन्च के समय के करीब दी जाएगी।
Maruti Brezza Facelift 2026: किस वेरिएंट में कौन-सा इंजन मिलेगा, जानिए कीमत, फीचर्स और माइलेज

