Hyundai Creta में बड़ा अपडेट: अब सिर्फ 7 वेरिएंट में पॉपुलर SUV मिलेगी, ADAS से लेकर प्रीमियम फीचर्स तक, जानिए पूरी डिटेल
Published:
3 min read

हुंडई क्रेटा में 6 एयरबैग, 360 डिग्री कैमरा, टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम और लेवल-2 ADAS फीचर्स दिए गए हैं। कार की शुरुआती कीमत 10.79 लाख (एक्स-शोरूम) है। (फोटो सोर्स- हुंडई मोटर्स)
बिजनेस डेस्क। हुंडई मोटर्स ने अपनी पॉपुलर SUV 'हुंडई क्रेटा' (Hyundai Creta) को अपडेट कर दिया है। कंपनी ने क्रेटा के कई पुराने वेरिएंट बंद कर दिए हैं। अब यह कार 7 वेरिएंट्स में आएगी। खास बात यह है कि इस अपडेट में डिजाइन या इंजन में कोई बदलाव नहीं किया गया है, लेकिन फीचर्स को काफी हद तक बदला गया है। नई हुंडई क्रेटा की कीमत अब 10.79 लाख से शुरू होकर 19.90 लाख रुपए (एक्स-शोरूम) तक जाती है।
अब 7 वेरिएंट्स में हुंडई क्रेटा मिलेगी
कंपनी ने क्रेटा के SX Tech और SX (O) मॉडल को बंद कर दिया है। अब SUV को E, EX, EX (O), S(O), SX, SX प्रीमियम और स्पेशल एडिशन King में खरीदा जा सकेगा। दरअसल, पिछले कुछ में क्रेटा के कई वेरिएंट्स और फीचर कॉम्बिनेशनल हो गए थे। इससे कई कस्टमर्स को मॉडल चुनने में कंफ्यूजन होता था। अब हुंडई ने लाइनअप को आसान रखने की कोशिश की है।
पुराने ट्रिम और स्पेशल एडिशन बंद हुए
हुंडई ने इस अपडेट के साथ कुछ और वेरिएंट्स भी हटाए हैं। इनमें S पेट्रोल मैनुअल, S डीजल मैनुअल और S (O) नाइट एडिशन शामिल हैं। इसके अलावा कंपनी ने King सीरीज के कुछ खास एडिशन बंद कर दिए हैं। इनमें King लिमिटेड 1.5 पेट्रोल CVT, King 1.5 टर्बो DCT, King लिमिटेड 1.5 टर्बो DCT और King नाइट डीजल ऑटोमैटिक शामिल हैं। हालांकि, पिछले महीने लॉन्च हुआ हुंडई क्रेटा समर एडिशन अभी भी बिक्री के लिए अवेलेबल रहेगा।
ADAS फीचर्स टॉप मॉडल में मिलेगा
पहले क्रेटा के SX Tech वेरिएंट में भी ADAS फीचर्स मिलते थे। अब इस ट्रिम को हटाने के बाद लेवल-2 ADAS टेक्नोलॉजी टॉप King वेरिएंट तक सीमित हो गई है। वहीं, SUV में तीन इंजन ऑप्शन मिलते हैं। पहला 1.5 लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन है, जो 160hp की पावर और 260Nm टॉर्क देता है।
दूसरा 1.5 लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन है, जो 115PS की पावर और 144Nm टॉर्क जनरेट करता है। तीसरा 1.5 लीटर टर्बो डीजल इंजन है, जिसमें 116PS की पावर और 250Nm टॉर्क मिलता है। हुंडई क्रेटा में 6-स्पीड मैनुअल, iMT, CVT (iVT), 6-स्पीड ऑटोमैटिक और 7-स्पीड DCT गियरबॉक्स का ऑप्शन मिलता है।
फीचर्स के मामले में काफी दमदार है क्रेटा
हुंडई क्रेटा के टॉप वेरिएंट में ड्यूल 10.25 इंच स्क्रीन है। जिनमें एक इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और दूसरा इंफोटेनमेंट सिस्टम के लिए है। कार में पैनोरमिक सनरूफ, ड्यूल जोन क्लाइमेट कंट्रोल, वेंटिलेटेड सीट्स, मल्टी कलर एम्बिएंट लाइटिंग, Bose साउंड सिस्टम, पावर्ड ड्राइवर सीट और Apple CarPlay जैसे फीचर्स मिलते हैं।
SUV में ब्लूलिंक कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी, OTA अपडेट्स, वॉयस कमांड, एयर प्यूरीफायर, ऑटो हेडलैंप और रेन-सेंसिंग वाइपर जैसे फीचर्स दिए गए हैं। सेफ्टी के लिए हुंडई क्रेटा में 6 एयरबैग, 360 डिग्री कैमरा, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल, ट्रैक्शन कंट्रोल, टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम और लेवल-2 ADAS जैसे फीचर्स हैं।
यह भी पढ़ें-

