Jio जल्द ड्राफ्ट पेपर फाइल करेगी: 4 अरब डॉलर के IPO की तैयारी, भारत के इतिहास की सबसे बड़ी पब्लिक ऑफरिंग बन सकती है
Published:
3 min read

ड्राफ्ट पेपर एनुअल जनरल मीटिंग (AGM) से ठीक पहले फाइल किए जा सकते हैं। (फाइल फोटो)
बिजनेस डेस्क। रिलायंस जियो इन्फोकॉम जल्द ही IPO लाने की तैयारी में है। इसके लिए कुछ ही दिनों में ड्राफ्ट पेपर फाइल कर सकती है। ये IPO 4 अरब डॉलर के IPO का होगा। फाइनेंशियल टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक ये फाइलिंग रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी की एनुअल जनरल मीटिंग (AGM) से ठीक पहले की जा सकती है। मीटिंग 19 जून (शुक्रवार) को होने वाली है।
इतिहास के बड़े IPO में से एक हो सकता है
ये IPO अगर प्लान के मुताबिक लॉन्च होता है, तो ये भारत के इतिहास की सबसे बड़ी पब्लिक ऑफरिंग में से एक होगी। करीब 4 अरब डॉलर का ये इश्यू हुंडई मोटर इंडिया के 3.3 अरब डॉलर के IPO को पीछे छोड़ देगा। भारतीय शेयर बाजार में पिछले दो साल रिकॉर्ड फंडरेजिंग के बाद अब थोड़ी मंदी आई है।
2020 में 13 विदेशी कंपनियों से फंड जुटाया
जियो ने साल 2020 में 13 बड़ी विदेशी कंपनियों से 1.5 लाख करोड़ रुपए जुटाए थे। इन निवेशकों में गूगल, मेटा, सिल्वर लेक, KKR, विस्टा इक्विटी, अबू धाबी इन्वेस्टमेंट अथॉरिटी, सऊदी अरब का पब्लिक इन्वेस्टमेंट फंड और क्वालकॉम जैसी कंपनियां शामिल थीं। ये भारत के इतिहास में सबसे बड़े कॉर्पोरेट फंड जुटाने वालों में से एक था।
इसके जरिए जियो नेट डेब्ट-फ्री हो गई। उसके बाद जियो ने 5G सर्विस, ब्रॉडबैंड, डिजिटल प्लेटफॉर्म्स और एंटरप्राइज सॉल्यूशंस को तेजी से बढ़ाया। जियो आज भारत की नंबर-1 डिजिटल सर्विस देने वाली कंपनियों में से एक मानी जाती है।
कंपनी का नए शेयर जारी करने पर फोकस
2026 की शुरुआत में कई मीडिया रिपोर्ट्स में बताया गया था कि रिलायंस अब पुराने शेयरहोल्डर्स को शेयर बेचने का ऑफर-फॉर-सेल (OFS) मॉडल छोड़ रही है। कंपनी खासतौर से नए शेयर जारी करने पर फोकस कर रही है। नए स्ट्रक्चर के साथ IPO से मिलने वाला पैसा सीधे जियो के बिजनेस और ऑपरेशंस में लगाया जाएगा। इस तरीके से कंपनी वैल्यूएशन को बढ़ाना चाहती है। शेयर बाजार में आने के बाद लंबे समय तक मजबूत डेवलपमेंट हासिल करने पर फोकस करना चाहती है।
19 जून को होगी रिलायंस की 49वीं AGM
19 जून 2026 को रिलायंस इंडस्ट्रीज अपनी 49वीं AGM दोपहर 2 बजे करने वाली है। ये बैठक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग और अन्य ऑडियो-विजुअल मीडियम से ऑर्गेनाइज की जाएगी। कंपनी पिछले कई सालों से इसी वर्चुअल तरीके का इस्तेमाल कर रही है। पिछले साल 2025 की AGM में मुकेश अंबानी ने घोषणा की थी कि जियो को 2026 की पहली छमाही में पब्लिक लिस्टेड कर दिया जाएगा।

