Maruti Suzuki Brezza Facelift 2026: नया टर्बो इंजन, 10.1-इंच स्क्रीन और वेंटिलेटेड सीट्स; 24 जुलाई को उठेगा SUV से पर्दा
Published:
3 min read

ऑफिशियल लॉन्च से पहले मारुति सुजुकी ब्रेजा फेसलिफ्ट 2026 के फीचर्स लीक हो गए हैं। (फोटो सोर्स- एएनआई)
बिजनेस डेस्क। मारुति सुजुकी (Maruti Suzuki) 24 जुलाई को अपनी अपडेटेड ब्रेजा फेसलिफ्ट (Brezza Facelift 2026) लॉन्च करने जा रही है। लॉन्च से एक दिन पहले SUV की कई जानकारियां लीक हो गई हैं। Carwale की रिपोर्ट के मुताबिक, नई Brezza में 1.0 लीटर बूस्टरजेट (Boosterjet) टर्बो पेट्रोल इंजन, 10.1 इंच टचस्क्रीन, वेंटिलेटेड सीट्स और कई नए फीचर्स दिए जाएंगे। इसकी शुरुआत कीमत 8.50 लाख रुपए (एक्स-शोरूम) रहने की उम्मीद है। टॉप वेरिएंट की कीमत 14 लाख तक जा सकती है।
Brezza Facelift में 1.0 लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन मिलेगा
Maruti Suzuki Brezza Facelift का सबसे बड़ा अपडेट इसका 1.0 लीटर Boosterjet टर्बोटार्ज्ड पेट्रोल इंजन होगा। यह इंजन कंपनी Fronx में इस्तेमाल कर रही है। इसे नए 6 स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स के साथ जोड़ा जाएगा। यह इंजन कार को सब-4 मीटर टैक्स कैटेगरी का फायदा दिलाएगा।
इसके अलावा 1.5 लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन भी लाइनअप में रहेगा। यह इंजन 102bhp की पावर और 139Nm का टॉर्क देता है। साथ ही मैनुअल और 6 स्पीड टॉर्क कन्वर्टर ऑटोमैटिक गियरबॉक्स का ऑप्शन मिलता रहेगा। CNG वेरिएंट भी जारी रहने की उम्मीद है। इसमें सिलेंडर को कार के नीचे लगाया जाएगा।
एक्सटीरियर में छोटे लेकिन दिखने वाले बदलाव होंगे
नई Brezza के एक्सटर्नल डिजाइन में ज्यादा बदलाव नहीं किए गए हैं, लेकिन कुछ नई चीजें इसे पहले से अलग लुक देगी। कार के ग्रिल पर अब गोल्ड फिनिश ट्रिम मिलेगी, जो हेडलाइट्स को जोड़ती हुई दिखाई देगी।
वहीं, लोअर वेरिएंट्स में ग्लॉसी ग्रे फिनिश दिया जा सकता है। फ्रंट बंपर का डिजाइन बदला गया है। इसमें नए ट्रायंगल शेप के फॉग लैंप हाउसिंग और नीचे की तरफ फॉक्स सिल्वर स्किड प्लेट दी गई है। इसके अलावा ड्यूल-टोन अलॉट व्हील्स और सिल्वर डोर क्लैडिंग Brezza Facelift के लुक को बेहतर बनाएंगे।
केबिन में नए फीचर्स मिलेंगे
नई Brezza Facelift के इंटीरियर में ज्यादा बदलाव देखने को मिलेंगे। पहले मिलने वाली 9 इंच टचस्क्रीन की जगह अब 10.1 इंच का इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया जाएगा। जिसमें वायरलेस 'Android Auto' और 'Apple CarPlay' का सपोर्ट मिलेगा।
इसके अलावा वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स, डोर पैड्स पर एंबिएंट लाइटिंग, एयर प्यूरीफायर, सीट अपहोल्स्ट्री और क्लाइमेट कंट्रोल पैनल दिया जाएगा। वहीं, मौजूदा मॉडल में मिलने वाले सिंगल पेन सनरूफ, वायरलेस चार्जर, ऑटो डिमिंग IRVM, ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, 360 डिग्री कैमरा और हेड्स अप डिस्प्ले जैसे फीचर्स भी फेसलिफ्ट मॉडल में जारी रहने की उम्मीद है।
लॉन्च के बाद Brezza Facelift का मुकाबला Tata Nexon, Mahindra XUV 3XO, Hyundai Venue, Kia Sonet और Skoda Kylaq जैसी SUV से होगा।
यह भी पढ़ें-
मारुति सुजुकी ने पेश की नई फ्लेक्स फ्यूल वैगन आर: 100% एथेनॉल पर चलेगी, कीमत 7.24 लाख से शुरू

