2026 Maruti Brezza Facelift: 1.0L बूस्टरजेट टर्बो इंजन के साथ मचेगा धमाल, इंटीरियर भी हुआ बेहद प्रीमियम; लॉन्चिंग से पहले डिटेल्स लीक
Published:
2 min read

Brezza Facelift में वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स, 10.1 इंच का बड़ा इंफोटेनमेंट सिस्टम और 64-कलर एम्बिएंट लाइटिंग जैसे फीचर्स मिलने की उम्मीद है। (फोटो सोर्स- मारुति सुजुकी)
बिजनेस डेस्क। मारुति सुजुकी अपनी कॉम्पैक्ट SUV 2026 'Maruti Brezza Facelift ' को 24 जुलाई को लॉन्च करने जा रही है। लॉन्चिंग से ठीक पहले कार के कई बड़े और अहम अपडेट्स लीक हो गए हैं। इस बार Brezza में सबसे बड़ा बदलाव इसके इंजन और परफॉर्मेंस में देखने को मिलेगा। इसके अलावा कार के एक्सटीरियर और इंटीरियर को मॉडर्न और प्रीमियम लुक दिया गया है।
आइए जानते हैं मारुति ब्रेजा फेसलिफ्ट (Maruti Brezza Facelift) में क्या कुछ खास मिलने वाला है...
2026 Maruti Brezza: 1.0 लीटर बूस्टरजेट टर्बो पेट्रोल इंजन
Carwale की रिपोर्ट के मुताबिक, मारुति सुजुकी पहली बार Brezza में दूसरा पेट्रोल इंजन ऑप्शन देने जा रही है।
नया टर्बो पेट्रोल इंजन: नई Brezza Facelift में अब 1.0 पीटर बूस्टरजेट (Boosterjet) टर्बो पेट्रोल इंजन मिलेगा। जो 109bhp की पावर और 170Nm का टॉर्क जनरेट करेगा। रिपोर्ट की मानें तो इसमें सिर्फ मैनुअल ट्रांसमिशन का ही सपोर्ट मिलेगा।
मौजूदा 1.5 लीटर इंजन: साथ ही कंपनी का पुराना और भरोसेमंद 1.5 लीटर नेचुरल एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन भी जारी रहेगा। यह इंजन 98bhp की पावर और 139Nm का टॉर्क देता है। जिसमें 5 स्पीड मैनुअल और 6 स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन का विकल्प मिलता है।
Maruti Brezza Facelift Features: इंटीरियर और एक्सटीरियर में बदलाव
नई Brezza Facelift सिर्फ इंजन ही नहीं, बल्कि फीचर्स के मामले में भी अपग्रेड हो चुकी है। इसके टॉप वेरिएंट्स में कई ऐसे फीचर्स मिलेंगे, जो अब तक सिर्फ प्रीमियम SUV में देखे जाते हैं।
एक्सटीरियर अपडेट्स:
- नए और अट्रैक्टिव डिजाइन वाले अलॉय व्हील्स
- बेहतर विजिबिलिटी के लिए नए LED फॉग लैंप
- बूट स्पेस को बढ़ाने के लिए स्मार्ट अंडरबॉडी CNG टैंक
इंटीरियर और केबिन फीचर्स:
- 10.1-इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम
- गर्मियों के लिए आरामदायक वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स
- केबिन को प्रीमियम लुक देने के लिए 64-कलर एम्बिएंट लाइटिंग
इन कॉम्पैक्ट SUVs से होगा मुकाबला
भारतीय बाजार के कॉम्पैक्ट SUV सेगमेंट में कॉम्पिटिशन काफी कड़ा है। लॉन्च होने के बाद 2026 Maruti Brezza Facelift का सीधा मुकाबला इन कारों से होगा:
- Tata Nexon
- Mahindra XUV3XO
- Kia Sonet
- Hyundai Venue
- Maruti Fronx
- Toyota Taisor
- Kia Syros
यह भी पढ़ें-
Royal Enfield Shotgun 650 का लिमिटेड एडिशन: सिर्फ 25 लोगों को ही मिलेगी, कीमत 5.75 लाख; ऐसे करें बुक

