Maruti Suzuki की कारें महंगी होंगी: अगले महीने से 30,000 रुपए तक दाम बढ़ जाएंगे; कंपनी ने कहा- लागत बढ़ने से बोझ कस्टमर्स पर डालना पड़ रहा
Published:
2 min read

कंपनी करीब दो महीने में ये दूसरी बार पूरे मॉडल रेंज की कीमत बढ़ा रही है। (फाइल फोटो)
बिजनेस डेस्क। अगले महीने यानी अगस्त से मारुति सुजुकी की कार खरीदना महंगा हो सकता है। रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक, देश की सबसे बड़ी कार मेकर कंपनी ने अपने सभी मॉडल्स की कीमतों में एक बार फिर बढ़ोतरी का ऐलान किया है। कंपनी का कहना है कि कच्चे माल की लागत (इनपुट कॉस्ट) लगातार बढ़ रही है। कुल खर्च भी बढ़ रहा है। इसलिए उन्हें ये कदम उठाना पड़ रहा है।
दो महीनों में दूसरी बार कीमत में बढ़ोतरी
रिपोर्ट के मुताबिक, मारुति सुजुकी नई कारों की कीमतें 30,000 रुपए तक बढ़ा देगी। कंपनी करीब दो महीने में ये दूसरी बार पूरे मॉडल रेंज की कीमत बढ़ा रही है। इससे पहले जून में भी मारुति सुजुकी ने 30,000 रुपए तक कीमतें बढ़ाई थीं। उस समय कंपनी ने कुछ सस्ती एंट्री लेवल कारों के लिए प्राइस प्रोटेक्शन भी दिया था।
कंपनी ने कहा- महंगाई का दबाव ज्यादा
मारुति सुजुकी का कहना है कि महंगाई का दबाव अभी भी बहुत ज्यादा है। बढ़ती लागत के कारण अब कुछ बोझ ग्राहकों पर डालना जरूरी हो गया है। कंपनी के मुताबिक, मिडिल ईस्ट में फिर से शुरू हुई जंग ने ग्लोबल ट्रेड रूट्स और एनर्जी मार्केट को बिगाड़ दिया है। इससे कार बनाने में इस्तेमाल होने वाले कच्चे माल और दूसरे सामानों की कीमतें बढ़ गई हैं।
2026 में कई कार कंपनी ने प्राइस बढ़ाए
मारुति सुजुकी ने पहले बढ़ी हुई लागत का खर्च खुद उठाने की कोशिश की थी। लेकिन अब कुछ अतिरिक्त खर्च को बाजार में पास करना पड़ रहा है। इस साल केवल मारुति सुजुकी ही नहीं, बल्कि दूसरी कंपनियां भी कीमतें बढ़ा रही हैं। टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स ने दो बार कीमतें बढ़ाई हैं। जबकि महिंद्रा एंड महिंद्रा (M&M) और हुंडई मोटर इंडिया ने एक बार प्राइस बढ़ाने की घोषणा की थी।
ये खबर भी पढ़ें...
Tesla ने बच्चों के लिए लॉन्च की प्रीमियम Balance Bike: बिना पैडल और चेन के चलेगी, कीमत 21,000 रुपए

