Marurti Suzuki की कारों में ऑफर: विक्टोरिस पर 90,000 रुपए तक का डिस्काउंट; स्विफ्ट, ब्रेजा और वैगन आर पर भी बड़ी बचत
Published:
3 min read

नई दिल्ली में आयोजित भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो 2025 में मॉडल मारुति सुजुकी कारों के बगल में खड़ी हैं। (फोटो सोर्स- एएनआई)
बिजनेस डेस्क। अगर आप मारुति सुजुकी (Maruti Suzuki) कार खरीदने की सोच रहे हैं, तो जून का महीना अच्छा मौका साबित हो सकता है। डीलरशिप स्तर पर मिली जानकारी के मुताबिक, मारुति सुजुकी एरिना (Maruti Suzuki Arena) अपने कई मॉडलों पर डिस्काउंट और बेनिफिट्स दे रही है। इनमें मारुति सुजुकी विक्टोरिस, मारुति सुजुकी स्विफ्ट और मारुति सुजुकी ब्रेजा जैसी कारें शामिल हैं। हालांकि ध्यान रखें कि ये ऑफर शहर, डीलरशिप, स्टॉक और वेरिएंट के हिसाब से अलग-अलग हो सकते हैं।
मारुति सुजुकी विक्टोरिस पर सबसे ज्यादा डिस्काउंट
इस महीने मारुति सुजुकी विक्टोरिस (Maruti Suzuki Victoris) खरीदने वालों को सबसे ज्यादा फायदा मिल रहा है। कंपनी इसके चुनिंदा वेरिएंट्स पर 90 हजार रुपए के बेनिफिट्स दे रही है। विक्टोरिस के स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड वेरिएंट्स पर सबसे ज्यादा लाभ उठा सकते हैं। जिनमें एक्सचेंज बोनस, स्क्रैपेज बोनस, लॉयल्टी बोनस और कॉर्पोरेट डिस्काउंट शामिल हैं।
इसके CNG वेरिएंट्स पर 80 हजार रुपए तक की छूट मिल रही है, जबकि पेट्रोल वेरिएंट्स पर 60 हजार रुपए तक के बेनिफिट्स मिल सकते हैं। SUV की एक्स-शोरूम कीमत 10.50 लाख है।
मारुति सुजुकी स्विफ्ट पर भी मिल रहा ऑफर
सबसे लोकप्रिय हैचबैक कारों में शामिल मारुति सुजुकी स्विफ्ट (Maruti Suzuki Swift) पर भी डिस्काउंट दिए जा रहे हैं। AMT वेरिएंट्स पर 45 हजार रुपए तक की छूट मिल रही है। वहीं, मैनुअल और CNG वेरिएंट्स पर 40 हजार रुपए तक के बेनिफिट्स उपलब्ध हैं। कार की एक्स-शोरूम कीमत 5.79 लाख से 8.65 लाख तक है।
मारुति सुजुकी ब्रेजा पर 55 हजार तक का फायदा
मारुति सुजुकी ब्रेजा (Maruti Suzuki Brezza) खरीदने की प्लानिंग बना रहे हैं, तो 55 हजार तक के बेनिफिट्स मिल सकते हैं। यह ऑफर पेट्रोल और CNG वेरिएंट्स पर उपलब्ध है। इन ऑफर्स में कैश डिस्काउंट, एक्सचेंज बोनस और कॉर्पोरेट स्कीम्स शामिल हैं।
वैगन आर और ऑल्टो K10 पर भी अट्रैक्टिव डिस्काउंट
वैगन आर (Wagon R) इस महीने 52,500 रुपए तक के डिस्काउंट के साथ अवेलेबल है। ऑल्टो K10 (Alto K10) पर भी 52,500 रुपए तक के बेनिफिट्स दिए जा रहे हैं। वहीं, मारुति सुजुकी सेलेरियो, एस-प्रेसो और ईको जैसी एंट्री-लेवल कारों पर भी कंपनी ऑफर दे रही है।
इन तीनों मॉडलों पर ग्राहकों को 37,500 रुपए तक के बेनिफिट्स मिल सकते हैं। कम बजट में ये मॉडल वैल्यू-फॉर मनी माने जाते हैं। दिलचस्प बात यह है कि मारुति सुजुकी डिजायर और एर्टिगा पर कोई डिस्काउंट नहीं दिया जा रहा है।
यह भी पढ़ें-

