Subscribe to our news
NEWSLETTER
Copyright © 2025, All rights reserved.
निर्मला के 9 बजट और 9 साड़ियां : इस बार कांजीवरम; तमिलनाडु चुनाव से पहले पॉलिटिकल-कल्चरल मैसेज
Sun, 01 Feb, 2026
2 min read


2025: पिछले साल सीतारमण ने सुनहरे बॉर्डर वाली मधुबनी शैली की हाथ से पेंट की हुई साड़ी पहनी थी। साड़ी के साथ उन्होंने लाल ब्लाउज पहना था। यह साड़ी मधुबनी कला (मिथिला कला) नाम से जानी जाती है। 2025 में बिहार में विधानसभा चुनाव भी थे।

2024 पूर्ण बजट: वित्त मंत्री ने पूर्ण बजट के लिए मैजेंटा बॉर्डर वाली रेशमी मंगलगीरी साड़ी पहनी थी। यह साड़ी आंध्र प्रदेश के गुंटूर जिले के मंगलगीरी कस्बे में बनती है। इस बजट के दौरान आंध्र प्रदेश के लिए विशेष वित्तीय सहायता की घोषणा की गई।

2024 के अंतरिम बजट के दौरान, उन्होंने पश्चिम बंगाल की कांथा कढ़ाई वाली नीली तुसार रेशम की साड़ी पहनी थी।

2023 में सीतारमण ने लाल रेशमी साड़ी पहनी थी। इसमें काले रंग की कसूती कढ़ाई थी, यह उत्तरी कर्नाटक में बनी थी।

साल 2022 के बजट के दौरान निर्मला सीतारमण ने चॉकलेट ब्राउन रंग की बॉमकाई साड़ी पहनी, जिस पर मैरून और सिल्वर बॉर्डर था। इस साड़ी सोनेपुरी साड़ियों के नाम से जाना जाता है। ये साड़ियां ओडिशा के गंजाम जिले में 8वीं शताब्दी में अस्तित्व में आईं। बॉमकाई साड़ियों को 2012 में GI टैग भी मिला।

2021: वित्त मंत्री ने लाल बॉर्डर वाली ऑफ-व्हाइट पोचमपल्ली साड़ी पहनी थी। ये साड़ियां तेलंगाना के भूदान पोचमपल्ली गांव में बनती हैं और अपनी टाई-डाई तकनीक के लिए फेमस हैं। इस हथकरघा साड़ी के जरिए उन्होंने 'वोकल फॉर लोकल' को बढ़ावा देने की कोशिश की। इसे 2005 में GI टैग मिला है।

2020: कोरोना महामारी के बीच वित्त मंत्री ने पीले रंग की रेशमी साड़ी पहनी थी, जिस पर हल्के नीले रंग की पतली किनारी थी। पीला रंग समृद्धि और आर्थिक विकास का प्रतीक माना जाता है। महामारी के बीच उन्होंने यही संदेश देने की कोशिश की।

2019 में, जो उनका पहला बजट भाषण था, सीतारमण ने गोल्डन बॉर्डर वाली गुलाबी मंगलगिरी सिल्क साड़ी पहनी। ये साड़ियां आंध्र प्रदेश के गुंटूर के मंगलागिरी शहर में हस्तशिल्प बुनाई करके तैयार की जाती हैं।

मैं और मेरी फैमिली: मिडिल क्लास फैमिली की नजर में बजट; सैलरीड क्लास को बेनिफिट या लॉस- जानिए

बजट डे पर मेटल सेक्टर क्रैश: हिंदुस्तान कॉपर, जिंक और नाल्को के शेयर टूटे, सोना-चांदी के दाम में भी गिरावट

आपके बजट के लिए इस बजट में क्या: 17 कैंसर मेडिसन, बैटरी-स्मार्टफोन सस्ते; सिगरेट-तंबाकू और विदेशी शराब महंगी

मोदी बोले- ये विकसित भारत का आधार बनेगा: राहुल ने कहा- सुधार की गुंजाइश खत्म; अखिलेश का तंज- आम जनता की न फिक्र-न जिक्र

Share Market को पसंद नहीं आया बजट: सेंसेक्स 1843 अंक गिरा, Nifty में भी 2% की गिरावट; F&O पर STT बढ़ने से असर