OnePlus 16 के फीचर्स लीक: 9000mAh बैटरी, 200MP कैमरा और 165Hz डिस्प्ले; 100W चार्जिंग सपोर्ट मिलेगा
Published:
3 min read

OnePlus 16 में स्नैपड्रैगन 8 एलीट जेन 6 प्रो चिपसेट हो सकता है। (फोटो- OnePlus 15/कंपनी वेबसाइट)
टेक डेस्क। वनप्लस अपने फ्लैगशिप स्मार्टफोन 'OnePlus 16' को इस साल के आखिर में पेश कर सकता है। कंपनी ने इसकी लॉन्च डेट का ऐलान नहीं किया है, लेकिन फोन के फीचर्स को लेकर टीजर जारी करने शुरू कर दिए हैं।
इस बीच टिप्स्टर 'डिजिटल चैट स्टेशन' ने OnePlus 16 के एक्सपेक्टेड स्पेसिफिकेशन शेयर किए हैं। लीक के मुताबिक, फोन में 165Hz रिफ्रेश रेट वाला BOE डिस्प्ले, स्नैपड्रैगन फ्लैगशिर प्रोसेसर और 100W फास्ट चार्जिंग मिल सकती है। डिवाइस में 9000mAh की बैटरी दिए जाने की बात सामने आई है।
OnePlus 16 में 165Hz का BOE डिस्प्ले
डिजिटल चैट स्टेशन ने वीबो पर एक पोस्ट में OnePlus 16 के डिस्प्ले से जुड़ी जानकारी शेयर की है। पोस्ट के मुताबिक फोन में BOE X4 डिस्प्ले दिया जा सकता है, जिसका ग्लोबल रिफ्रेश रेट 165Hz होगा। गेमिंग के दौरान यह डिस्प्ले 185Hz रिफ्रेश रेट तक सपोर्ट कर सकता है।
अगर यह जानकारी सही साबित होती है, तो OnePlus 16 का डिस्प्ले गेमिंग के लिए काफी स्मूद एक्सपीरियंस दे सकता है। इससे पहले OnePlus 15 में भी BOE फ्लेक्सिबल एमोलेड डिस्प्ले के साथ 165Hz रिफ्रेश रेट दिया गया था।
यह भी पढ़ें- Apple लवर्स का क्रेज: कोई सुबह 6 बजे से तो कोई रात से लाइन में, देश भर में बिकने शुरू हुए iPhone 18 Pro और Pro Max
स्नैपड्रैगन 8 एलिट जेन 6 प्रो प्रोसेर से लैस होगा फोन
परफॉर्मेंस के लिए OnePlus 16 में क्वालकॉम का नेकेस्ट जनरेशन का फ्लैगशिप चिपसेट स्नैपड्रैगन 8 एलिट जेन 6 प्रो मिलने की बात कही गई है। लीक के मुताबिक, यह चिपसेट TSMC की 2nm प्रोसेस टेक्नोलॉजी पर तैयार किया जा सकता है। इसमें ट्राई-क्लस्टर कॉन्फिगरेशन वाला ऑक्टा-कोर CPU और Adreno 850 GPU दिया जा सकता है। डिवाइस में ColorOS 17 मिलने की जानकारी सामने आई है।
200MP कैमरा के साथ ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप
OnePlus 16 में पीछे की तरफ ट्रिपल कैमरा सेटअप मिलने की उम्मीद है। इसमें 1/1.4-इंच सेंसर वाला 200MP का मेन कैमरा दिया जा सकता है। इसके साथ 50MP का अल्ट्रावाइड कैमरा और 1/1.95-इंच सेंसर वाला 50MP पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा मिल सकता है। कनेक्टिविटी के लिए फोन में N79 5G बैंड का सपोर्ट भी मिलने की बात कही गई है।
9000mAh बैटरी और 100W चार्जिंग सपोर्ट
टिप्स्टर के मुताबिक, OnePlus 16 में 9,000mAh की टिपिकल कैपेसिटी वाली बैटरी मिलेगी, जबकि इसकी रेटेड कैपेसिटी 8,780mAh होगी। फोन में डुअल-सेल बैटरी डिजाइन इस्तेमाल किए जाने की बात कही गई है। चार्जिंग के लिए इसमें 100W वायर्ड और 50W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट मिल सकता है।
अगर यह जानकारी सही रहती है, तो बैटरी के मामले में OnePlus 16 अपने पिछले मॉडल से बड़ा अपग्रेड होगा। OnePlus 15 में 7,300mAh की बैटरी दी गई है। हालांकि, चार्जिंग स्पीड के मामले में OnePlus 15 आगे रह सकता है, क्योंकि उसमें 120W तक की वायर्ड फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है।
गेमिंग के लिए खास फीचर्स
OnePlus पहले ही अपने आने वाले फ्लैगशिप के कुछ फीचर्स को टीज कर चुका है। कंपनी ने 'विंड चेजर गेमिंग कोर', 'हाई रिफ्रेश रेट' और 'ई-स्पोर्ट्स ट्रिपल चिप' जैसे फीचर्स की जानकारी दी है। कंपनी यह भी कंफर्म कर चुकी है कि फोन का डिस्प्ले 165Hz तक का रिफ्रेश रेट देगा। चुनिंदा गेम्स में फोन 165fps गेमिंग को भी सपोर्ट करेगा।
यह भी पढ़ें-
Vivo V80 का टीजर जारी: 7200mAh बैटरी और 50MP कैमरा; Android 17 के साथ अक्टूबर में मारेगा एंट्री

