Oppo Find X9s के स्पेसिफिकेशन लीक: 7025mAh बैटरी, डाइमेंसिटी 9500s प्रोसेसर के साथ आएगा फोन; लॉन्च डेट और कीमत भी आई सामने
Published:
2 min read

Oppo Find X9s के साथ Find X9 Ultra 21 मई को भारत में लॉन्च होगा। (फोटो सोर्स- Oppo)
टेक डेस्क। Oppo अपना नया प्रीमियम स्मार्टफोन 'Oppo Find X9s' 21 मई 2026 को भारत में लॉन्च करेगा। इससे पहले इसकी कीमत और स्पेसिफिकेशन लीक हो गए हैं। यह फोन 79,999 रुपए की शुरुआती कीमत पर आ सकता है, जो इसके ग्लोबल वर्जन से कम है।
कंपनी ने पहले ही कंफर्म कर दिया है कि डिवाइस में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 9500s प्रोसेसर और 7025mAh बैटरी मिलेगी। यह फोन फ्लिपकार्ट, अमेजन और Oppo इंडिया स्टोर पर बिक्री के लिए उपलब्ध होगा।
Oppo Find X9s की कीमत (एक्सपेक्टेड)
टिप्स्टर अभिषेक यादव के मुताबिक, Oppo Find X9s की शुरुआती कीमत 79,999 रुपए रखी जा सकती है। इस फोन को मलेशिया में 3,599 MYR (करीब 85,000 रुपए) की कीमत पर लॉन्च किया गया था। ऐसे में इंडियन कस्टमर्स को यह डिवाइस थोड़ा सस्ता मिल सकता है। हालांकि कंपनी ने अभी तक ऑफिशियल प्राइस का ऐलान नहीं किया है। इसका कन्फर्मेशन लॉन्च इवेंट के दौरान हो सकता है।
Oppo Find X9s में स्पेसिफिकेशन (एक्सपेक्टेड)
लीक जानकारी के मुताबिक, भारत में आने वाला Oppo Find X9s लगभग उसी फीचर्स के साथ आएगा जो ग्लोबल मॉडल में दिए गए हैं। स्मार्टफोन में 6.59 इंच का फुल एचडी+ OLED डिस्प्ले मिल सकता है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करेगा।
स्क्रीन की पीक ब्राइटनेस 1800 निट्स तक हो सकती है। इसकी सेफ्टी के लिए कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 7i दिया जाएगा। हैंडसेट में 12GB LPDDR5x रैम और 512GB तक UFS 4.1 स्टोरेज मिलने की उम्मीद है।
Oppo Find X9s प्रोसेसर और बैटरी डिटेल्स
कंपनी ने कंफर्म किया है कि Find X9s में 3nm बेस्ड मीडियाटेक डाइमेंसिटी 9500s ऑक्टा-कोर चिपसेट मिलेगा। फोन में 7025mAh की बैटरी दी जाएगी। यह डिवाइस एंड्रॉइड बेस्ड ColorOS 16 पर काम करेगा।
Oppo Find X9s कैमरा फीचर्स
फोटोग्राफी के लिए फोन में हैसलब्लैड ट्यूनिंग वाला ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलेगा। इसका मेन कैमरा 50MP का होगा। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 32MP का फ्रंट कैमरा दिया जाएगा, जो पंच-होल डिस्प्ले डिजाइन में मिलेगा।
यह भी पढ़ें-

