एशिया कप 2025 - भारत Vs पाकिस्तान: 13 T20 में 10 हमने जीते: एशिया कप के 19 में से 10 मैच भी भारत के नाम; यहां मैच प्रिव्यू आपके लिए
Published:
3 min read

स्पोर्ट्स डेस्क.एशिया कप 2025 के ग्रुप- A में आज भारत का मुकाबला पाकिस्तान से होना है। यह सिर्फ एक मैच नहीं, बल्कि करोड़ों क्रिकेट फैंस के लिए एक जश्न की तरह होता है। दोनों टीमों की हालिया फॉर्म अच्छी रही है। इसलिए यह मुकाबला और कांटेदार होने की उम्मीद की जा रही है।
मैच के लिए टाॅस शाम 7:30 बजे होगा और खेल 8 बजे से शुरु होगा । मुकाबला दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम, UAE में खेला जाएगा।
इंडिया और पाकिस्तान दोनों अपना पहला मैच जीत चुके हैं। भारत ने 2023 में एशिया कप जीता था। पाकिस्तान 2012 के बाद से अब तक यह ट्रॉफी नहीं उठा सका।
एशिया कप 1984 में शुरू हुआ था। इसके 16 एडिशन हो चुके हैं। यह 17वां एडिशन है। 16 में से 8 बार यह ट्रॉफी भारत ने जीती। पाकिस्तान ने 2 बार ही यह इवेंट जीता है।
इंडिया और पाकिस्तान आखिरी बार T20I फॉर्मेट में 2024 में आमने-सामने हुए थे। तब यह मैच भारत ने 6 रन से जीता था।
पिच रिपोर्ट
दुबई की पिच बैलेंस्ड मानी जाती है। आसानी से समझें तो बैटिंग और बॉलिंग दोनों के लिए अच्छी है। हालांकि, यहां स्पिनर्स ज्यादा कारगर साबित होते हैं। फर्स्ट इनिंग में 170-180 स्कोर ज्यादा मुश्किल साबित नहीं होता। मिनिमम स्कोर 140-150 भी फाइटिंग टोटल हो सकता है।ऐसा अनुमान लगाया जा रहा कि भारत-पाकिस्तान का मैच नई पिच पर होगा। हालांकि, असली तस्वीर कुछ घंटे बाद ही साफ हो सकेगी।

वेदर रिपोर्ट
दुबई में सितंबर में काफी गर्मी होती है। मैच के दिन दिनभर तापमान 38 डिग्री सेल्सियस के करीब रहेगा। ह्यूमिडिटी 47% रहने की संभावना है। यानी मौसम तो साफ रहेगा, लेकिन उमस और गर्मी प्लेयर्स का फिटनेस टेस्ट लेंगे।
हेड टू हेड
भारत-पाकिस्तान के बीच कुल 13 T20I खेले गए हैं। भारत ने 10 और पाकिस्तान ने 3 मुकाबले जीते हैं। अगर एशिया कप की बात करें तो यह दो फॉर्मेट में खेला गया है। एशिया कप में ओवरऑल दोनों टीमें 19 बार टकराईं। भारत ने 10 और पाकिस्तान ने 6 मर्तबा जीत हासिल की। 3 मैच ड्रॉ रहे।

एशिया कप 2025 ग्रुप्स
Group A: भारत, पाकिस्तान, यूनाइटेड अरब एमिरेट्स (UAE) और ओमान।
Group B: श्रीलंका, बांग्लादेश, अफगानिस्तान और हॉन्गकॉन्ग।
एशिया कप 2025 वेन्यूज
दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम, दुबई
शेख जाएद स्टेडियम, अबुधाबी
लाइव टेलिकास्ट एंड स्ट्रीमिंग
एशिया कप 2025 का लाइव टेलिकास्ट भारत में सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर होगा। फैन्स इसे Sony LIV app और वेबसाइट पर भी देख सकते हैं। इसके अलावा राज एक्सप्रेस पर आप मैच की तमाम लाइव अपडेट्स और टिट-बिट्स का लुत्फ उठा सकते हैं।
टीम इंडिया की पॉसिबल प्लेइंग 11
शुभमन गिल (उपकप्तान), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), संजू सैमसन (विकेटकीपर), शिवम दुबे, हार्दिक पंड्या, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह और वरुण चक्रवर्ती।

पाकिस्तान की पॉसिबल प्लेइंग 11
साईम अयूब, साहिबजादा फरहान, मोहम्मद हारिस (विकेटकीपर), फखर जमां, सलमान आगा (कप्तान), हसन नवाज, मोहम्मद नवाज, फहीम अशरफ, शाहीन अफरीदी, सूफियान मुकीम और अबरार अहमद।
इंडिया का फुल स्क्वॉड
भारतीय टीम: सूर्यकुमार यादव (कप्तान), शुभमन गिल (उप-कप्तान), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), अक्षर पटेल, जसप्रीत बुमराह, वरुण चक्रवर्ती, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव, संजू सैमसन (विकेटकीपर), हर्षित राणा और रिंकू सिंह।
पाकिस्तानी का फुल स्क्वॉड
सलमान अली आगा (कप्तान), अबरार अहमद, फहीम अशरफ, फखर जमां, हारिस रऊफ, हसन अली, हसन नवाज, हुसैन तलत, खुशदिल शाह, मोहम्मद हारिस, मोहम्मद नवाज, मोहम्मद वसीम जूनियर, साहिबजादा फरहान, सैम अयूब, सलमान मिर्जा, शाहीन अफरीदी और सुफियान मुकीम।

