PM के बाद सबसे मुश्किल काम करने वाला इंसान: नागपुर में शशि थरूर ने की गौतम गंभीर की तारीफ
Published:
1 min read

शशि थरूर ने नागपुर में न्यूजीलैंड के साथ हुए पहले T20 क्रिकेट मैच से पहले मुलाकात की।
नेशनल डेस्क. कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान गौतम गंभीर की तारीफ की है। शशि थरूर ने गौतम गंभीर को पुराना दोस्त बताया है। उन्होंने कहा- गौतम गंभीर PM के बाद भारत में सबसे मुश्किल काम करने वाले इंसान में से हैं
दरअसल शशि थरूर ने नागपुर में न्यूजीलैंड के साथ हो रहे पहले T20 क्रिकेट मैच से पहले मुलाकात की। इस मुलाकात की शशि थरूर ने एक फोटो सोशल मीडिया पर भी अपलोड की है।
काबिल लीडरशिप की तारीफ करता हूं- थरूर
कांग्रेस सांसद ने सोशल मीडिया X पर लिखा- नागपुर में, अपने पुराने दोस्त गौतम गंभीर के साथ बातचीत हुई, जो PM के बाद भारत में सबसे मुश्किल काम करने वाले इंसान हैं। लाखों लोग उनके फैसलों पर सवाल उठाते हैं, लेकिन वह शांत रहते हैं और बिना डरे आगे बढ़ते रहते हैं। उनकी शांत दृढ़ता और काबिल लीडरशिप की तारीफ करता हूं।
इंडियन टीम के कोच गौतम गंभीर की कोचिंग पर हाल ही में न्यूजीलैंड के साथ वनडे सीरीज हार के बाद सवाल उठ रहे हैं। यह भारत की घरेलू मैदान पर न्यूजीलैंड के खिलाफ पहली हार है।


