हांगकांग की 8 बहुमंजिला इमारतों में आग: दूसरे दिन भी रेस्क्यू जारी, अब तक 128 की मौत, 11 फायरफाइटर समेत 79 घायल; 400 से ज्यादा की तलाश
Published:
3 min read

पुलिस ने 3 लोगों को आग लगाने के शक में गिरफ्तार किया है।
इंटरनेशनल डेस्क. हांगकांग के ताई पो इलाके में बुधवार दोपहर 8 हाई राइज बिल्डिंग में आग लग गई। वांग फुक कोर्ट नाम के इस कॉम्प्लेक्स में करीब 2 हजार फ्लैट थे। आग बांस के मचानों से शुरू हुई और कुछ मिनटों में कई टावरों तक फैल गई। बिल्डिंग की बाहरी दिवारों की मरम्मत के लिए मचान लगाए गए थे। अब तक 128 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है। 11 फायरफाइटर समेत 79 घायल हुए हैं। साथ ही 900 लोगों को शेल्टर में रखने की व्यवस्था की है।
467 लापता लोगों में से 39 की मौत की पुष्टि
रेस्क्यू ऑपरेशन शुक्रवार को दूसरे दिन भी जारी रहा। रेस्क्यू टीमों के मुताबिक, अब भी लापता लोगों को ढूंढ़ने की कोशिश की जा रही है। 467 लोगों के मिसिंग होने की कम्पलेन आई थी, जिनमें से 39 की मौत की पुष्टि हो गई है। आग बुझाने के दौरान एक फायरफाइटर की मौत हो गई। पुलिस ने 3 लोगों को आग लगाने के शक में गिरफ्तार किया है। बुधवार कई ब्लॉकों से आग लगने के घंटों बाद तक जलती लकड़ियां और स्कैफोल्डिंग नीचे गिरती रहीं। आग की वजह से पास के हाइवे भी बंद करने पड़े।
ज्यादातर बूढ़े लोग आग में फंसे
65 साल के रहवासी ने कहा- हम इस कॉम्प्लेक्स में 40 साल से रह रहे थे। मेरे ज्यादातर पड़ोसी बूढ़े थे और चल-फिर नहीं पाते थे। मेनटेनेंस का काम चलने की वजह लोगों ने खिड़कियां बंद कर रखी थी। ऐसे में कुछ लोगों को आग का पता ही नहीं लग पाया।
हवा और मलबे से आग फैली
फायर सर्विस ऑपरेशन्स के डिप्टी डायरेक्टर डेरेक आर्मस्ट्रॉन्ग चेन ने कहा- घटनास्थल पर तापमान बहुत ज्यादा है। इसके चलते हम कुछ फ्लोर्स पर पहुंच नहीं पा रहे। लोग सहायता मांग कर रहे हैं। हम कोशिश कर रहे हैं। डेरेक के मुताबिक, आग के एक बिल्डिंग से दूसरी तक फैलने की वजह हवा और मलबा हो सकता है। हालांकि, जांच के बाद ही वजह कंफर्म हो पाएगी।
जिनपिंग ने संवेदना जताई
स्टेट मीडिया के मुताबिक, चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने पीड़ितों और मृतक फायरफाइटर के लिए संवेदना जताई। शी ने विक्टिम्स के परिवारों और प्रभावित होने वाले लोगों को सहानुभूति दी। साथ ही कहा- जितनी जल्दी हो सके आग बुझाई जा रही है और नुकसान को कम करने की कोशिश की जा रही है।

