MG की EV स्पोर्ट्स कार Cyberster लॉन्च: कीमत 74.99 लाख रुपए, 580KM रेंज, 3.2 सेकंड में पकड़ती है 100 की रफ्तार
Published:
3 min read

एमजी की ईवी कार साइबरस्टर लॉन्च। (फोटो सोर्स- MG Select)
एमजी मोटर ने अपनी नई EV कार साइबरस्टर (Cyberster) को भारत में लॉन्च कर दिया है। ये ओपन रूफ वाली स्पोर्टी कार है। जिन कस्टमर्स ने पहले से बुकिंग करा रखी थी। उनके लिए इस कार की कीमत 72.49 लाख (एक्स-शोरूम) है। अन्य ग्राहकों के लिए इसकी प्राइस 74.99 लाख (एक्स-शोरूम) है। इस गाड़ी को MG के प्रीमियम 'एमजी सेलेक्ट डीलरशिप' के जरिए बेचा जाएगा।
साइबरस्टर डिजाइन और एक्सटीरियर
कार दिखने में एकदम हटके है। इसमें दो इलेक्ट्रिक स्किसर डोर्स (ऊपर की ओर खुलने वाले दरवाजे) दिए गए हैं। ये गाड़ी इलेक्ट्रिक व्हीकल प्लेटफॉर्म पर बनी है, जिसकी व्हीलबेस 2690mm है।
डिजाइन हाइलाइट्स
- 20 इंच के एलॉय व्हील्स
- एरोडायनामिक बॉडी
- स्लीक और स्लोपिंग रियर लुक
कलर ऑप्शन
- न्यूक्लियर येलो + ब्लैक रूफ
- फ्लेयर रेड + ब्लैक रूफ
- एंडीज ग्रो + रेड रूफ
- मॉर्डनबेज + रेड रूफ
3.2 सेकंड में 0 से 100 किमी
यह एक हाई-परफॉर्मेंस EV कार है। भारत में इसका डुअल मोटर वर्जन आया है। गाड़ी में 77 kWh बैटरी दी गई है। साइबरस्टर 3.2 सेकंड में 0 से 100 किमी/घंटा की स्पीड पकड़ लेती है। एमजी का दावा है कि एक बार फुल चार्ज होने पर यह 510 किमी तक का रेंज दे सकती है।
साइबरस्टर लग्जरी का फुल डोज
कार का केबिन फ्यूचरिस्टिक और लग्जरी फील देता है। केबिन में साबर (Suede) और वीगन (Vigan) लेदर का इस्तेमाल किया गया है। अन्य इंटीरियर फीचर्स में डिजिटल स्क्रीन, 10.25 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट, BOSE साउंड सिस्टम, ड्यून जोन क्लाइमेंट कंट्रोल, एक एमपी 2.5 एयर फिल्टर और परफॉर्मेंस स्टाइल सीटें शामिल हैं।
साइबरस्टर सेफ्टी और इंजीनियरिंग
कार की सेफ्टी और हैंडलिंग को पूर्व F1 इंजीनियर मार्को फेनेलो (Marco Fainello) ने डिजाइन किया है। इसके ब्रेकिंग सिस्टम में ब्रेम्बो कैलिपर्स का इस्तेमाल किया गया है। सेफ्टी फीचर्स में लेवल 2 एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम, ड्राइवर मॉनिटरिंग सिस्टम, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल, मल्टीपल एयरबैग और एंटी रोलओवर स्ट्रक्चर शामिल है।
बुकिंग, चार्जर और वारंटी डिटेल्स
एमजी साइबरस्टर की बुकिंग एमजी सेलेक्ट शोरूम और ऑनलाइन पोर्टल के जरिए कर सकते हैं। ये फिलहाल भारत में 13 शहरों में उपलब्ध है।
बुकिंग से जुड़ी खास बातें
- 3.3 kW पोर्टेबल चार्जर फ्री
- 7.4 kW वॉल बॉक्स चार्जर और इंस्टॉलेशन
- बैटरी पर लाइफटाइम वारंटी (पहले मालिक के लिए)
- 3 साल की अनलिमिटेड किलोमीटर वारंटी
यह भी पढ़ें-

