किआ सेल्टोस 2026 भारत में रिवील: डिजाइन और केबिन बदला, पैनोरामिक सनरूफ के साथ वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स भी; नई जनरेशन SUV की बुकिंग शुरू
Published:
3 min read

बिजनेस डेस्क। किआ मोटर्स ने आखिरकार भारतीय बाजार में न्यू जनरेशन किआ सेल्टोस (Kia Seltos 2026) मॉडल से पर्दा उठा दिया है। करीब 6 साल बाद आई सेकंड जनरेशन सेल्टोस कंपनी की सबसे अहम SUV में से एक रही है। जिसने भारत में किआ की पहचान मजबूत की।
इस बार सेल्टोस सिर्फ अपडेट नहीं हुई है, बल्कि डिजाइन, इंटीरियर और टेक्नोलॉजी लेवल में पूरी तरह बदली हुई कार बनकर आई है।
किआ सेल्टोस 2026 लॉन्च डेट और बुकिंग डिटेल
नई किआ सेल्टोस की बुकिंग 11 दिसंबर (गुरुवार) से शुरू होगी। 25,000 रुपए में ऑनलाइन या नजदीकी किआ डीलरशिप में जाकर बुक कर सकते हैं। कंपनी कीमतों का ऐलान 2 जनवरी 2026 को करेगी और डिलीवरी जनवरी के मिड में शुरू होगी।
किआ सेल्टोस 2026 के वेरिएंट्स
नई सेल्टोस में पहले की तरह की तीन लाइनअप- 'टेक लाइन', 'जीटी लाइन' और एक्स-लाइन में आएगी।
टेक लाइन (Tech Line): HTE, HTE (O), HTK, HTK (O), HTX और HTX (A)
जीटी लाइन (GT Line): GTX और GTX (A), यह वेरिएंट्स ज्यादा फीचर्स और स्पोर्टी लुक के साथ आते हैं।
एक्स-लाइन (X-Line): यह प्रीमियम, डार्क और अग्रेसिव डिजाइन के साथ आता है।
किआ सेल्टोस 2026 इंजन और गियर बॉक्स ऑप्शन
पेट्रोल इंजन (1.5L) नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल
- पावर: 115hp/144Nm
- गियरबॉक्स: 6-स्पीड मैनुअल/CVT
1.5L टर्बो पेट्रोल इंजन
- पावर: 160hp/253Nm
- गियरबॉक्स: IMT/7-स्पीड DCT
डीजल इंजन (1.5L टर्बो)
- पावर: 116hp/250Nm
- गियरबॉक्स: 6-स्पीड मैनुअल/6-स्पीड टॉर्क कन्वर्टर ऑटोमैटिक
किआ सेल्टोस 2026 डाइमेंशन और डिजाइन
नई सेल्टोस अब पहले से ज्यादा बड़ी और स्पेसियस हो गई है। इसकी लंबाई 4,460mm, व्हीलबेस 2,690mm, चौड़ाई 1,830mm और ऊंचाई 1,635mm है। डिजाइन की बात करें तो फ्रंट लुक कंपनी ग्लोबल SUV से इंस्पायर्ड है। इसकी ग्रिल अब पहले से चौड़ी और बोल्ड है। जिसमें स्टेप पैटर्न है और वर्टिकल गनमेटल के साथ हाइलाइट किया गया है। वहीं, स्क्वायर LED हेडलैंप्स, वर्टिकल DRLs और ब्लैक क्लैडिंग फ्रंट बंपर कार की खूबसूरती को बढ़ा देते हैं।
साइड प्रोफाइल में भी बदलाव किया गया है। शोल्डर लाइन ज्यादा उभरी हुई है। मस्क्युलर व्हील आर्च है। इसमें नए डिजाइन के 18 इंच के अलॉय व्हील्स लगे हैं। पुल-टाइप हैंडल्स को फ्लश-फिटेड डोर हैंडल से बदल दिया है। कंपनी ने सी-पिलर के पास विंडो लाइन में अपनी सिग्नेचर पिच को बरकरार रखा है।
रियर में नंबर प्लेट होल्डर को बंपर पर शिफ्ट कर दिया गया है, ताकि टेलगेट ज्यादा क्लियर दिखे। रियल हाइलाइट नया इनवर्टेड L-शेप LED टेललैंप है।
किआ सेल्टोस इंटीरियर
कार के केबिन में एक बड़ा बदलाव देखने को मिलता है। जिससे साफ महसूस होगा कि ये एक नई जनरेशन SUV है।
- 12.3 इंच डिजिटल इंस्ट्रुमेंट क्लस्टर
- 5 इंच क्लाइमेट कंट्रोल डिस्प्ले
- स्पोक-स्टीयरिंग व्हील
- ड्राइव और ट्रैक्शन मोड बटन
- फिजिकल बटन और रोटरी कंट्रोल्स
किआ सेल्टोस 2026 के फीचर्स
- वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स
- पैनोरामिक सनरूफ
- वायरलेस चार्जिंग
- वायरलेस एप्पल कार प्ले और एंड्रॉइड ऑटो
- पावर्ड ड्राइवर सीट (मेमोरी फंक्शन के साथ)
- रियर सनशेड्स
- डुअल-टोन लेदरेट सीट्स
- 360 डिग्री कैमरा
- 64 कलर एम्बिएंट लाइटिंग
- 8-स्पीकर Bose साउंड सिस्टम
- OTA अपडेट्स
- कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी
- लेवल-2 ADAS
- 6 एयरबैग
- इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल
- डिस्क ब्रेक
- हिल स्टार्ट असिस्ट
- ISOFIX चाइल्ड सीट माउंट्स
- टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम
- रियर-व्यू कैमरा
यह भी पढ़ें-

