8th Pay Commission पर बड़ा अपडेट: सरकार का DA को बेसिक पे में मर्ज करने का प्लान नहीं, कर्मचारियों की उम्मीदें अब फिटमेंट फैक्टर पर टिकीं
Published:
3 min read

यह AI जेनरेटेड सिम्बॉलिक इमेज है। इसे न्यूज नेचर के लिहाज से क्रिएट किया गया है।
बिजनेस डेस्क। केंद्र सरकार के 8वें वेतन आयोग (8th Pay Commission) को लेकर चर्चाएं इन दिनों तेज हैं। खासतौर पर महंगाई भत्ते (DA) को बेसिक पे में मर्ज करने को लेकर है। हालांकि वित्त मंत्रालय ने इस पर स्थिति साफ कर दी है।
अभी सरकार के पास DA या महंगाई राहत (DR) को बेसिक पे में जोड़ने का प्रस्ताव नहीं है। लोकसभा में सोमवार (1 दिसंबर) को सांसद आनंद भदौरिया के सवाल पर वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने यह जानकारी दी।
कर्मचारियों की बढ़ती महंगाई को लेकर चिंता
दरअसल, सांसद आनंद भदौरिया ने सवाल किया था कि पिछले 30 साल में महंगाई जिस तरह बढ़ी है। उसका असर कर्मचारियों और पेंशनर्स पर ज्यादा दिख रहा है। उनका कहना था कि DA/DR मौजूदा रिटेल इंफ्लेशन के मुकाबले कम है, इसलिए राहत जरूरी है।
कई कर्मचारी संगठन भी महंगाई भत्ता का 50% बेसिक पे में मर्ज करने की डिमांड कर रहे हैं। खासकर तब से जब केंद्र ने नवंबर की शुरुआत में 8वें वेतन आयोग के टर्म्स ऑफ रेफरेंस जारी किए।
यह भी पढ़ें- सरकार ने 8वें वेतन आयोग के स्ट्रक्चर को मंजूरी दी: 18 महीने में रिपोर्ट पेश होगी, 50 लाख कर्मचारियों को फायदा होगा
मनी कंट्रोल से बातचीत में किंग स्टब एंड कासिवा, एडवोकेट्स एंड एटॉर्नीज के पार्टनर रोहिताश्व सिन्हा ने कहा कि कर्मचारियों की मांग अपनी जगह सही है, लेकिन सरकार फाइनेंशियल बैलेंस भी देखती है। ऐसे में किसी बड़े कदम पर तुरंत फैसला करना मुश्किल होता है।
फिटमेंट फैक्टर- आगे महंगाई भत्ता कितना बढ़ेगा
टैक्स एनालिस्ट का मानना है कि सरकार अंतरिम राहत देने से पहले सोच-समझकर कदम उठाएगी। यहां सबसे बड़ा रोल फिटमेंट फैक्टर का है, क्योंकि यह उस आधार पर निर्धारित करेगा, जिस पर भविष्य में DA और DA प्रतिशत की गणना की जाती है।
फिटमेंट फैक्टर क्या है
फिटमेंट फैक्टर, सैलरी मैट्रिक्स में केंद्र सरकार के कर्मचारियों या पेंशनर्स को उनके लेवल ( ग्रुप A, B, C और D) के अनुसार मिलने वाले बेसिक सैलरी और पेंशन का मल्टीप्लायर है। जैसे-
- अभी फिटमेंट फैक्टर 2.57 है।
- अगर इसे 3.0 किया जाता है, तो इससे बेसिक पे अपने आप बढ़ जाएगा।
- बेसिक बढ़ने पर हाउस रेंट अलाउंस (HRA) और ट्रैवलिंग अलाउंस (TA) जैसे अलाउंस भी बढ़ते हैं।
रोहिताश्व सिन्हा के मुताबिक, फिटमेंट फैक्टर अगर बढ़कर 3.0 हो जाता है, तो बेसिक पे में 15-20% तक बढ़ोतरी हो सकती है। इसका सीधा फायदा पेंशनर्स को होगा, क्योंकि पेंशन नई बेसिक पे का 50% होती है। ऐसे में लंबे समय तक पेंशन भी बढ़ेगी।
DA/DR पर अब भी सस्पेंस बरकरार
7वां वेतन आयोग का कार्यकाल 31 दिसंबर को खत्म हो रहा है। कर्मचारी इसी इंतजार में है कि क्या अभी वाला DA/DR फॉर्मूला जारी रहेगा। या 8th Pay Commission लागू होने तक इसे होल्ड रखा जाएगा। एक्सपर्ट्स का कहना है कि आने वाले कुछ हफ्ते पे रिवीजन को लेकर अहम होने वाले हैं।
AICPI के आधार पर 6 महीने में रिवाइज होगा
वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने अपने जवाब में कहा कि महंगाई भत्ता और महंगाई राहत का कैलकुलेशन आगे भी हर 6 महीने में किया जाएगा। इसके लिए आधार AICPI-IW रहेगा। जिसे लेबर ब्यूरो जारी करता है।
यह भी पढ़ें-

