EPFO 3.0: बैंक अकाउंट की तरह काम करेगा PF, ATM कार्ड जारी होगा; जानिए रकम निकालने की लिमिट
Published:
3 min read

अब PF निकालना लंबा और मुश्किल प्रोसेस नहीं रहेगा, बल्कि कुछ मिनटों का काम हो जाएगा। (फोटो सोर्स- रॉयटर्स)
बिजनेस डेस्क। कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) धीरे-धीरे पूरी तरह डिजिटल और आसान बन रही है। इस दिशा में EPFO 3.0 एक बड़ा अपडेट है, जिसे इस साल पूरी तरह लागू करने की तैयारी है। इसका मकसद है कि कर्मचारियों को प्रोविडेंट फंड (PF) से जुड़ी हर सुविधा बिना झंझट और जल्दी मिल सके।
इस नए सिस्टम में PF विड्रॉल, बैलेंस चेक करना और क्लेम प्रोसेस पहले से ज्यादा आसान हो जाएगा। अब बार-बार EPFO ऑफिस जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी।
EPFO 3.0 में क्या बड़े बदलाव होंगे?
EPFO 3.0 के तहत कई नए और काम के फीचर्स जोड़े जा रहे हैं। सबसे खास बात यह है कि अब PF का पैसा निकालना आसान और फास्ट हो जाएगा। इन बदलावों का मकसद है कि कर्मचारियों को बिना परेशानी के पैसा समय पर मिल सके।
- ATM और UPI से PF का पैसा निकाल सकेंगे।
- ऑटो-क्लेम सेटलमेंट यानी क्लेम खुद प्रोसेस होगा।
- पैसा सीधे बैंक अकाउंट में ट्रांसफर होगा।
- PF बैलेंस अब UPI से भी चेक कर सकेंगे।
- पेंशन सिस्टम को सेंट्रलाइज किया जाएगा।
यह भी पढ़ें- EPFO अपडेट: जॉब बदलने के बाद PF अकाउंट को कैसे मर्ज करें, जानिए स्टेप-बाय-स्टेप पूरा प्रोसेस
ATM और UPI से कितना PF निकाल सकते हैं?
PF निकालने की लिमिट तय की जा सकती है। EPFO 3.0 के तहत जमा रकम का अधिकतम 50% तक ही ATM या UPI के जरिए निकाल पाएंगे।
ATM और UPI से PF निकालने का तरीका क्या होगा?
कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) इस सिस्टम को आसान बनाने के लिए ATM कार्ड जैसी सुविधा देने की तैयारी कर रहा है।
- कर्मचारियों को एक खास PF ATM कार्ड दिया जा सकता है।
- यह कार्ड PF अकाउंट से लिंक होगा।
- किसी भी ATM से पैसा निकाल सकेंगे।
- UPI के जरिए भी पैसा ट्रांसफर कर पाएंगे।
इससे PF निकालना उतना ही आसान हो जाएगा, जितना बैंक से पैसे निकालना।
यह भी पढ़ें- EPFO Update 2026: PF क्लेम सेटलमेंट तेज हुआ, 8 दिन में पैसा मिलेगा; संसद में सरकार ने दी जानकारी
कौन लोग ATM और UPI से PF निकाल सकते हैं?
हर EPFO मेंबर इस सुविधा का इस्तेमाल कर सके। इसके लिए कुछ जरूरी शर्तें पूरी करनी होंगी:
- यूनिवर्सल अकाउंट नंबर (UAN) एक्टिव होना चाहिए।
- मोबाइल नंबर UAN से लिंक और चालू होना चाहिए।
- KYC पूरी तरह अपडेट होनी चाहिए।
- बैंक अकाउंट और IFSC कोड लिंक होना जरूरी है।
EPFO ने किन बैंकों से टाई-अप किया है
EPFO ने देश के 32 बड़े सरकारी और प्राइवेट बैंकों के साथ एग्रीमेंट किया है, ताकि PF का पैसा जल्दी और सीधे बैंक में ट्रांसफर हो सके। इनमें स्टेट बैंक, एचडीएफसी बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, ऐक्सिस बैंक, पंजाब नेशनल बैंक, बैंक ऑफ बड़ौदा, केनरा बैंक, यूनियन बैंक, येस बैंक, आईडीएफसी फर्स्ट बैंक, फेडरल बैंक, आरबीएल बैंक, बंधन बैंक, एचएसबीसी और स्टैंडर्ड चार्टर्ड बैंक शामिल हैं। इससे क्लेम प्रोसेसिंग टाइम कम हो जाएगा।
यह भी पढ़ें- PF बैलेंस कैसे चेक करें: SMS-मिस्ड कॉल से मिलेगी जानकारी, उमंग ऐप और पोर्टल से भी आसानी से होगा चेक

