LPG Cylinder Booking: Indane, HP, Bharat गैस सिलेंडर घर बैठे मंगवाएं, WhatsApp, मिस्ड कॉल और PhonePe से ऐसे बुक करें
Published: Updated:
3 min read

देश में प्रतिदिन करीब 50 लाख LPG सिलेंडर की डिलीवरी की जाती है। (फोटो सोर्स- एएनआई)
बिजनेस डेस्क। देश के कई बड़े शहरों में इन दिनों LPG सिलेंडर भरवाने के लिए लंबी लाइनें देखने को मिल रही हैं। सप्लाई में थोड़ी कमी की खबरों के कारण लोगों को थोड़ी टेंशन है, लेकिन अब सिलेंडर बुक कराने के लिए आपको घंटों लाइन में खड़े रहने की जरूरत नहीं है। अब LPG कंपनियों के WhatsApp, मिस्ड कॉल, ऐप, SMS और वेबसाइट के जरिए घर बैठे ही गैस सिलेंडर बुक कर सकते हैं।
भारत में LPG सप्लाई: इंडेन,भारत और एचपी गैस
देश में घरेलू LPG सिलेंडर की सप्लाई मुख्य रूप से तीन सरकारी तेल कंपनियां करती हैं।
- पहली कंपनी इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (IOCL) है, जो अपने ब्रांड इंडेन गैस (Indane Gas) जरिए देशभर में सिलेंडर उपलब्ध कराती है।
- दूसरी कंपनी भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (BPCL) है, जो भारत गैस (Bharat Gas) नाम से गैस सिलेंडर की सप्लाई करती है।
- तीसरी कंपनी हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (HPCL) है, जो एचपी गैस (HP Gas) के जरिए LPG सेवा देती है।
आइए जानते हैं कि इंडेन गैस, भारत गैस और एचपी गैस के कस्टमर सिलेंडर कैसे बुक कर सकते हैं...
इंडेन गैस सिलेंडर बुकिंग
अगर आप इंडेन के ग्राहक हैं, तो आपके पास सिलेंडर बुकिंग के कई ऑप्शन हैं। सबसे आसान तरीका WhatsApp है, जिसमें बस 'REFILL' लिखकर भेजना होता है।
- WhatsApp नंबर: 7588888824
- मिस्ड कॉल नंबर: 8454955555
- कॉल या SMS नंबर: 7718955555
- शिकायत या सहायता के लिए: 1800 2333 555
भारत गैस सिलेंडर बुकिंग
भारत पेट्रोलियम के ग्राहक नीचे दिए गए नंबरों का इस्तेमाल कर सकते हैं। साथ ही इनके मोबाइल ऐप 'BharatGas' से भी बुकिंग कर सकते हैं।
- WhatsApp नंबर: 1800 224 344
- फोन कॉल नंबर: 77150 12345 या 77180 12345
एचपी गैस सिलेंडर बुकिंग
एचपी गैस के ग्राहकों के पास मोबाइल ऐप, IVRS, मिस्ड कॉल, WhatsApp और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म से बुकिंग का ऑप्शन हैं।
- WhatsApp नंबर: 92222 01122
- मिस्ड कॉल नंबर: 94936 02222
- बुकिंग के लिए कॉल करें: 77189 55555
- कस्टमर केयर नंबर: 1800 233 3555
जरूरी बात: गैस इमरजेंसी नंबर
गैस लीक होने या किसी भी अनहोनी की स्थिति में घबराएं नहीं। तुरंत इमरजेंसी हेल्पलाइन नंबर 1906 पर कॉल करें।
गैस बुकिंग से जुड़े नए नियम
सरकार ने गैस सिलेंडर की बुकिंग और डिलीवरी को सुरक्षित बनाने के लिए कुछ नए नियम लागू किए हैं, जिन्हें जानना आपके लिए बहुत जरूरी है-
बुकिंग के बीच 25 दिन का अंतर
अब आप एक सिलेंडर बुक करने के बाद दूसरा LPG सिलेंडर 25 दिनों के बाद ही बुक कर पाएंगे। कंपनियों के सिस्टम में यह बदलाव कर दिया गया है। इसलिए अब जल्दी बुकिंग नहीं होगी।
बिना कोड के डिलीवरी नहीं मिलेगी
जब सिलेंडर वाला आपके घर आएगा, तो आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एक कोड आएगा। यह कोड डिलीवरी बॉय को देना होगा। तभी आपकी डिलीवरी पूरी मानी जाएगी।
e-KYC करवाना जरूरी है
अगर आपने अभी तक अपने गैस एजेंसी जाकर फिंगरप्रिंट या आधार कार्ड के जरिए e-KYC नहीं करवाई है, तो इसे तुरंत करवा लें। KYC न होने पर सब्सिडी अटक सकती है और बुकिंग में परेशानी आएगी।
PhonePe से गैस सिलेंडर कैसे बुक करें

यह भी पढ़ें-

