Apple का नया बजट स्मार्टफोन: iPhone 17e में 48MP कैमरा, गिरेगा तो भी टूटेगा नहीं; जानिए कीमत और फीचर्स
Published:
3 min read

iPhone 17e पिछले साल लॉन्च हुए iPhone 16e से काफी मिलता-जुलता है। फोन में 12 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। (फोटो सोर्स- Apple)
टेक डेस्क। Apple ने अपनी iPhone 17 सीरीज का सबसे किफायती स्मार्टफोन 'iPhone 17e' लॉन्च कर दिया है। यह पिछले साल आए iPhone 16e का अपग्रेड वर्जन है। इस बार कंपनी ने बजट सेगमेंट के यूजर्स के लिए डिवाइस में बड़े बदलाव किए हैं।
iPhone 17e में लेटेस्ट A19 चिप मिलेगी। इसमें MagSafe चार्जिंग और सिरेमिक शील्ड डिस्प्ले दिया गया है। हालांकि फोन का लुक और डिस्प्ले पुराने मॉडल जैसा ही है, जिसमें 6.1 इंच की स्क्रीन और टॉप पर नॉच दिया गया है। अच्छी बात यह है कि अब बेस मॉडल में 256GB स्टोरेज मिलेगी।
iPhone 17e की कीमत और कब से खरीद पाएंगे
भारत में इसकी शुरुआती कीमत 64,900 रुपए है। इस प्राइस में 256GB स्टोरेज वाला मॉडल मिलेगा। वहीं, जिन यूजर्स को ज्यादा स्टोरेज चाहिए। उनके लिए 512GB वाला वेरिएंट भी है, जिसकी कीमत 84,900 रुपए है। iPhone 17e में ब्लैक, सॉफ्ट पिंक और व्हाइट कलर ऑप्शन है। फोन की प्री-ऑर्डर बुकिंग शुरू हो चुकी है। 11 मार्च से Apple की वेबसाइट और बड़े स्टोर्स पर बिक्री शुरू होगी।

iPhone 17e में 6.1 इंच की सुपर रेटिना XDR OLED स्क्रीन दी गई है। इसमें 60Hz का रिफ्रेश रेट मिलता है, जिससे कंटेंट देखने का एक्सपीरियंस काफी स्मूथ रहता है। फोन की स्क्रीन को टूटने से बचाने के लिए सिरेमिक शील्ड 2 का इस्तेमाल किया है। Apple का दावा है कि यह पिछले फोन के मुकाबले 3 गुना ज्यादा स्ट्रांग है। इस पर जल्दी स्क्रैच नहीं पड़ेंगे। यह डिवाइस पानी और धूल से सुरक्षित है, इसे IP68 रेटिंग मिली है।
पावरफुल परफॉर्मेंस और नया A19 चिपसेट
iPhone 17e की सबसे बड़ी खासियत इसका A19 चिप है। इसमें 6-कोर वाला CPU और 4-कोर वाला GPU है। जो स्मार्टफोन का फास्ट और स्मार्ट बनाता है। साथ ही 8GB रैम दी गई है। यह फोन लेटेस्ट iOS 26 पर चलता है। इसमें कंपनी के नए AI फीचर्स का सपोर्ट भी मिलता है। इसमें म्यूट बटन की जगह एक्शन बटन दिया गया है।

फोटोग्राफी के लिए रियर में 48MP का सिंगल कैमरा दिया गया है। यह कैमरा 24MP+48MP की हाई क्वालिटी फोटो खींच सकता है। इसमें ऑप्टिकल क्वालिटी वाला 2x जूम मिलता है, जो दूर की इमेज को बिना क्वालिटी खराब किए क्लियर दिखाता है।
सेल्फी के लिए 12MP का ट्रू डेप्थ कैमरा है। बैटरी कैपिसिटी के बारे में कंपनी ने जानकारी नहीं दी है, लेकिन दावा किया है कि फुल चार्ज पर 26 घंटे तक वीडियो देख सकते हैं। iPhone 17e में अब MagSafe सपोर्ट आ गया है, जिससे अब मैग्नेटिक वायरलेस चार्जर का इस्तेमाल कर पाएंगे।
यह भी पढ़ें-
Holi 2026 AI Photo Prompts: होली पर सबसे अलग फोटो चाहिए, इन 5 AI प्रॉम्प्ट से बनेगी क्रिएटिव पिक्चर

