हुंडई क्रेटा का नया लुक सामने आया: पहले से ज्यादा बोल्ड और हाई-टेक होगी, डिजाइन और फीचर्स का खुलासा भी हुआ
Published:
3 min read

क्रेटा का 1.5 लीटर पेट्रोल इंजन 113 bhp की पावर और 144 Nm का टॉर्क देता है। SUV में 10.25 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, डिजिटल क्लस्टर और वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स मिलती है। (फोटो सोर्स- हुंडई)
बिजनेस डेस्क। भारतीय SUV मार्केट में हुंडई क्रेटा (Hyundai Creta) का दबदबा सालों से कायम है। कई कॉम्पिटिशन आने के बाद भी क्रेटा बिक्री के मामले में लगातार आगे है। अब हुंडई इस SUV को फ्रेश लुक में लाने की तैयारी कर रही है, ताकि इसकी बादशाहत बनी रहे।
साउथ कोरिया में सामने आए स्पाई शॉट्स के आधार पर डिजिटल आर्टिस्ट निमैमथ (Nymammoth) ने नई क्रेटा के रेंडर तैयार किए हैं। इन फोटोज से क्लियर है कि नेक्स्ट जनरेशन क्रेटा मौजूदा मॉडल से अलग और ज्यादा फ्यूचरिस्टिक होगी। एनडीटीवी की रिपोर्ट के मुताबिक, इसका प्रोडक्शन वर्जन इस साल के आखिर तक पेश किया जा सकता है।
फ्रंट डिजाइन पहले से ज्यादा बोल्ड
रेंडर इमेज के मुताबिक, नई क्रेटा का फ्रंट डिजाइन बोल्ड रखा गया है। यह हुंडई की Ioniq 5 ईवी कार से इंस्पायर्ड है। आगे स्प्लिट हेडलैंप सेटअप मिलेगा, जिसमें पिक्सल स्टाइल की हॉरिजॉन्टल LED DRL और बीच में चार LED पॉड्स नजर आते हैं।
फ्रंट के सेंटर हिस्से में ब्लैक-आउट पैनल दिया गया है, जिसके दोनों ओर LED हेडलाइट्स हैं। यहीं पर ADAS सेंसर और फ्रंट कैमरा भी है। नीचे की तरफ सिल्वर स्किड प्लेट और आइस-क्यूब डिजाइन वाले LED फॉग लैंप कार को नया लुक देते हैं।
साइड प्रोफाइल में मस्कुलर फील
साइड से देखने पर नई क्रेटा पहले से थोड़ी बड़ी और मजबूत दिखती है। बॉडी क्लैडिंग ऑफ-रोड टाइप लुक देती हैं। रेंडर में नए छह-स्पोक अलॉय व्हील्स दिखे हैं, जिन पर ऑल-टेरेन टायर्स लगे हैं। इसके अलावा फ्लश-टाइप डोर हैंडल दिए गए हैं।
शोल्डर लाइन, रूफ रेल्स और व्हील आर्च इसके एग्रेसिव स्टांस को निखारते हैं। पीछे की तरफ के रेंडर सामने नहीं आए हैं, लेकिन उम्मीद है कि नई LED टेललाइट्स, बंपर और नया टेलगेट होगा।
अंदर से बदला हुआ केबिन
केबिन के मामले में हुंडई बदलाव करने वाली है। स्पाई शॉट्स से पता चला है कि नई क्रेटा का इंटीरियर क्लीन और मॉडर्न होगा। टॉप वेरिएंट्स में ब्लैक लेदरेट सीट्स मिल सकती है, जबकि बेस मॉडल में ड्यूल-टोन थीम देखे को मिल सकती है।
क्रेटा का व्हीलबेस लंबा रहेगा, जिससे पीछे बैठने वालों को ज्यादा लेगरूम मिलेगा। यह कार हुंडई के K3 प्लेटफॉर्म पर बेस्ड होगी। वहीं, बिग इंफोटेनमेंट स्क्रीन और ज्यादा फीचर्स के साथ केबिन एक्सपीरियंस बेहतर होगा।
इंजन ऑप्शन में कोई बदलाव होने की उम्मीद नहीं है। SUV में 1.5 लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल, 1.5 लीटर टर्बो पेट्रोल और 1.5 लीटर टर्बो डीजल इंजन मिल सकते हैं।

