PNG Gas बिल ऑनलाइन कैसे भरें: मोबाइल से मिनटों में पेमेंट होगा, बस फॉलो करें ये स्टेप्स
Published:
3 min read

PNG कनेक्शन से बार-बार सिलेंडर भरवाने की झंझट से छुटकारा मिलेगा, बल्कि बिल पेमेंट भी ऑनलाइन हो गया है। (फोटो सोर्स- Gasonet)
बिजनेस डेस्क। मिडिल ईस्ट में चल रहे तनाव का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है। LPG सिलेंडर की सप्लाई पर भी इसका असर पड़ा है। ऐसे में भारत सरकार पाइप्ड नेचुरल गैस (PNG) को बढ़ावा दे रही है। लोगों से PNG कनेक्शन लेने की अपील की है।
PNG गैस आज के समय में एक आसान और सुविधाजनक विकल्प बन चुका है। इसमें सिलेंडर खत्म होने की टेंशन नहीं रहती, क्योंकि गैस पाइप के जरिए सीधे घर तक आती है। वहीं, मंथली बिल पेमेंट भी कर सकते हैं।
आइए आगे PNG गैस बिल का भुगतान ऑनलाइन और कनेक्शन लेने की प्रोसेस जानते हैं...
PNG गैस बिल ऑनलाइन कैसे भरें (स्टेप-बाय-स्टेप गाइड)
स्टेप 1- सबसे पहले अपने स्मार्टफोन में PhonePe, Paytm या किसी भी पेमेंट ऐप को खोलें।
स्टेप 2- ऐप में 'रिचार्ज एंड बिल' सेक्शन पर जाएं।
स्टेप 3- वहां 'पाइप्ड गैस' या गैस बिल का ऑप्शन चुनें।
स्टेप 4- अब 'बिजनेस पार्टनर नंबर' (BP) और जरूरी जानकारी दर्ज करें।
स्टेप 5- आगे बढ़ने पर बिल की डिटेल और पेमेंट अमाउंट दिख जाएगा।
स्टेप 6- पेमेंट करें और भविष्य के लिए स्क्रीनशॉट सेव कर लें।
यह भी पढ़ें- PNG से पैसा-वक्त बचेगा, सेफ्टी लाजवाब: इसके फायदे ही फायदे; यहां Q&A के जरिए वो सब, जो आप जरूर जानना चाहेंगे
PNG गैस कनेक्शन कैसे लें?
देश के अलग-अलग शहरों में अलग-अलग कंपनियां PNG गैस की सप्लाई करती हैं। इनमें इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड (IGL), महानगर गैस लिमिटेड (MGL), गुजरात गैस, अडाणी टोटल गैस, गैस गैस लिमिटेड और थिंक गैस शामिल हैं। आप अपने शहर के हिसाब से संबंधित कंपनी की वेबसाइट पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं।
IGL PNG कैस कनेक्शन के लिए कैसे अप्लाई करें?
स्टेप 1- सबसे पहले IGL की वेबसाइट https://www.iglonline.net/newConnection पर जाएं।
स्टेप 2- होमपेज पर 'Apply For New PNG Connection' सेक्शन में क्लिक करें।
स्टेप 3- अब कैटेगरी में 'Domestic' या 'Residential' ऑप्शन चुनें।
स्टेप 4- फॉर्म में अपना नाम, पता और अन्य जरूरी जानकारी भरें।
स्टेप 5- जरूरी डॉक्यूमेंट अपलोड कर फॉर्म सबमिट करें।
स्टेप 6- इसके बाद आपको एक एप्लिकेशन नंबर मिलेगा।
स्टेप 7- इसी नंबर से आवेदन का स्टेटस ट्रैक कर सकते हैं।
स्टेप 8- वेरिफिकेशन पूरा होने के बाद कनेक्शन जारी किया जाएगा।
क्यों बढ़ रही है PNG की डिमांड
सरकार ने शहरों में काम करने वाली गैस कंपनियों (CGD) को निर्देश दिया है कि वे कमर्शियल जगहों जैसे होटल और रेस्टोरेंट को PNG कनेक्शन देने को प्राथमिकता दें। वहीं, मिडिल ईस्ट में चल रहे तनाव के कारण एनर्जी सप्लाई प्रभावित हो रही है, जिससे LPG पर प्रेशर बढ़ा है। ऐसे में PNG एक भरोसेमंद और लंबे समय तक चलने वाला ऑप्शन बनकर सामने आ रहा है।
यह भी पढ़ें-
PNG कनेक्शन पर खास ऑफर: 500 रुपए की फ्री गैस और रजिस्ट्रेशन फीस में छूट; जानिए कैसे उठाएं फायदा

