Renault Duster का कमबैक: नया डिजाइन और 1.2L माइल्ड हाइब्रिड इंजन, पुराने रफ-टफ स्टाइल में मॉर्डन अपग्रेड्स मिलेंगे
Published:
2 min read

नई रेनॉल्ट डस्टर पहले से ज्यादा स्टाइलिश और फीचर लोडेड होने वाली है। SUV में 1.2 लीटर माइल्ड-हाइब्रिड इंजन मिलने की उम्मीद है। (फोटो सोर्स- Renault TygerValley)
बिजनेस डेस्क। रेनॉल्ट डस्टर एक बार फिर नए अवतार में भारत में वापसी करने जा रही है। कंपनी ने इसकी लॉन्च डेट 26 जनवरी 2026 तय की है। डस्टर हमेशा से ही अपनी मजबूती, स्टाइलिश डिजाइन और डीजल इंजन के लिए फेमस रही है।
भले ही इस मॉडल को भारत में बंद कर दिया गया है, लेकिन सेकंड हैंड कार मार्केट में इसकी डिमांड आज तक बनी हुई है। अब जब Renault ने इसके कमबैक की पुष्टि कर दी है। तो लोगों में फिर से इस SUV को लेकर एक्साइटमेंट बढ़ गई है। चलिए जानते हैं नई जनरेशन Renault Duster में क्या खास हो सकता है।
डिजाइन और डाइमेंशन
नई जनरेशन Renault Duster को CNF-B प्लेटफॉर्म पर बनाया गया है, जो पुराने मॉडल की तुलना में एडवांस और मॉर्डन है। नई SUV पहले से ज्यादा मस्क्युलर, बोल्ड और वाइड दिखती है। हालांकि इंटरनेशनल मॉडल भले ही बड़ा दिख रहा हो, लेकिन भारत में आने वाला वर्जन कॉन्पैक्ट साइज में रहेगा, ताकि प्राइस को कॉम्पिटिटिव रखा जा सके।
इंटीरियर और फीचर्स में अपग्रेड मिलेगा
नई Renault Duster पहले से कहीं ज्यादा मॉडर्न और प्रैक्टिकल होने वाली है। कार में नया और बड़ा फ्लोटिंग टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया गया है। इसके अलावा ADAS, 360 डिग्री कैमरा, स्पेसियस केबिन, लार्ज बूट स्पेस होगा। हालांकि भारत में आने वाले मॉडल के फीचर्स की जानकारी सामने नहीं आई है।
इंजन और माइलेज
भारत में आने वाली नई Duster में 1.2 लीटर माइल्ड-हाइब्रिड इंजन मिलने की उम्मीद है, जो 128bhp का पावर देगी। यह इंजन इसलिए चुना गया है क्योंकि यह किफायती, मैनेज करने में आसान और लोकर प्रोडक्शन के लिए बेहतर है।
इंटरनेशल मॉडल में 1.6 लीटर फुल-हाइब्रिड इंजन, दो इलेक्ट्रिक मोटर और 1.2kWh बैटरी होगी। लेकिन इसके भारत में लॉन्च होने की संभावना कम है।
यह भी पढ़ें-

