Royal Enfield Flying Flea C6: रॉयल एनफील्ड की पहली EV बाइक लॉन्च, 154 किमी रेंज; कीमत 1.99 लाख से शुरू
Published: Updated:
3 min read

Flying Flea C6 का वजन 124 किलोग्राम है। यह कंपनी की सबसे हल्की बाइक है। (फोटो सोर्स- रॉयल एनफील्ड)
बिजनेस डेस्क। रॉयल एनफील्ड अब पेट्रोल मोटरसाइकिल के बाद इलेक्ट्रिक सेगमेंट में कदम रखने जा रही है। कंपनी ने भारत में अपनी पहली EV बाइक 'Flying Flea C6' को लॉन्च कर दिया है। इस बाइक की बुकिंग और टेस्ट ड्राइव 10 अप्रैल से शुरू होगी। वहीं, डिलीवरी मई के आखिरी में शुरू होगी।
Flying Flea C6 की एक्स-शोरूम कीमत 2.79 लाख रुपए है। BaaS स्कीम के साथ इसे 1.99 लाख में खरीदा जा सकेगा।
पावरफुल मोटर और स्ट्रांग परफॉर्मेंस
Flying Flea C6 में 15.4 kW की PMSM इलेक्ट्रिक मोटर दी गई है। यह बाइक सिर्फ 3.7 सेकंड में 0 से 60 kmph की स्पीड पकड़ सकती है। इसकी टॉप स्पीड 115 kmph है, जो इसे डेली यूज के लिए काफी बेहतर ऑप्शन बनाती है।
बैटरी, रेंज और चार्जिंग टाइम
इलेक्ट्रिक बाइक में 3.91 kWh का बैटरी पैक दिया गया है। रॉयल एनफील्ड का दावा है कि यह बाइक एक बार चार्ज करने पर 154 km तक चल सकती है। अगर चार्जिंग की बात करें तो इसका ऑनबोर्ड चार्जर बैटरी को 20% से 80% तक लगभग 65 मिनट में चार्ज कर सकता है।
स्मार्ट फीचर्स राइड को बनाएंगे आसान
रॉयल एनफील्ड ने इस बाइक को मॉडर्न फीचर्स से लैस किया है, ताकि सिटी राइडर्स को बेहतर एक्सपीरियंस मिल सके। इसमें ऑल-LED लाइटिंग, Google बेस्ड नेविगेशन, वायरलेस फोन चार्जिंग, कॉर्नरिंग ABS और ट्रैक्शन कंट्रोल जैसे फीचर्स मिलते हैं। इसके अलावा स्पोर्ट और इंडिविजुअल जैसे राइड मोड भी दिए गए हैं। इंडिविजुअल मोड में अपनी जरूरत के हिसाब ABS, ट्रैक्शन कंट्रोल और थ्रॉटल रिस्पॉन्स सेट कर सकेंगे।
डिजाइन में क्लासिक और मॉडर्न का मिक्स
Flying Flea C6 का डिजाइन काफी अलग और यूनिक है। यह बाइक पुराने Flying Flea मॉडल से इंस्पायर्ड है, लेकिन मॉडल टच दिया गया है। इसमें एक्सपोज्ड फ्रेम, गिर्डर टाइप फ्रंट सस्पेंशन, फ्लोटिंग सीट और रिमूवेलबल पिलियन सीट दी गई है, जो इसे रॉयल एनफील्ड की पेट्रोल बाइक्स से अलग बनाते हैं।
इस बाइक की बैटरी को एल्यूमिनियम केस में पैक किया गया है, जिससे कूलिंग और एयरोडायनामिक्स बेहतर होते हैं। यही डिजाइन इसे अलग और अट्रैक्टिव लुक भी देता है। Flying Flea C6 का वजन 124 Kg है, जिससे यह कंपनी की अब तक की सबसे हल्की बाइक बन जाती है।
यह भी पढ़ें-
रॉयल एनफील्ड गुरिल्ला 450 अपडेट: क्रूज कंट्रोल और फ्रेश कलर्स मिलेंगे; एडवांस फीचर्स से लैस होगी
ट्रायम्फ ट्रैकर 400 भारत में लॉन्च: 350cc इंजन और स्पोर्टी डिजाइन से लैस है बाइक, कीमत 2.46 लाख रुपए

