Suzuki e-Access की एंट्री: 1.88 लाख कीमत, 95 किमी रेंज और 71 kmph टॉप स्पीड; EV सेगमेंट में बढ़ेगी रेस
Published:
3 min read

Suzuki e-Access की बैटरी वोल्टेज 51.2V और मैक्सिमम पावर 4.1 Kw है। स्कूटर के फ्रंट में डिस्क और रियर में ड्रम ब्रेक है। (फोटो सोर्स- सुजुकी मोटर)
बिजनेस डेस्क। सुजुकी मोटरसाइकिल इंडिया ने अपना पहला इलेक्ट्रिक स्कूटर 'Suzuki e-Access' लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने इसकी एक्स-शोरूम प्राइस 1,88,490 रुपए रखी है। इसकी बुकिंग शुरू हो चुकी है। यह ईवी स्कूटर एक बार फुल चार्ज होने पर 95 किमी तक चल सकता है। इसकी टॉप स्पीड 71 किमी प्रति घंटा है।
अगर आप रोजाना के इस्तेमाल के लिए एक भरोसेमंद EV स्कूटर ढूंढ रहे हैं, तो Suzuki e-Access आपके लिए एक नया ऑप्शन बन सकता है।
कीमत और बुकिंग की जानकारी
Suzuki e-Acces की कीमत 1,88,490 रुपए (एक्स-शोरूम) रखी गई है। कंपनी ने इसकी बुकिंग देशभर के सभी ऑथराइज्ड सुजुकी डीलरशिप पर शुरू कर दी है। इसके अलावा लोग ऑनलाइन Flipkart से भी बुक कर सकते हैं।
यह भी पढ़ें- टाटा पंच फेसलिफ्ट: 6 वेरिएंट, नया टर्बो पेट्रोल इंजन और लेटेस्ट टेक्नोलॉजी, लॉन्च से पहले जानिए हर मॉडल के फीचर्स
ऑफर्स और फायदे जो इसे बनाते हैं वैल्यू फॉर मनी
Suzuki e-Acces के साथ कंपनी कई ऑफर दे रही है। इसमें बिना किसी एक्स्ट्रा कीमत के 7 साल या 80,000 किमी तक एक्सटेंडेट वारंटी दी जा रही है। शुरुआती कस्टमर्स को 3 साल बाद स्कूटर की कीमत का करीब 60% तक बाय-बैक की गारंटी है।
वहीं, जो पहले से सुजुकी के कस्टमर है, उन्हें e-Acces खरीदने पर 10,000 रुपए तक का लॉयल्टी बोनस मिलेगा, जबकि नए ग्राहकों के लिए 7,000 रुपए तक का वेलकम बोनस रखा गया है। वहीं, 5.99% की शुरुआत इंटरेस्ट रेट पर पर फाइनेंस स्कीम और 24 घंटे से लेकर 3 साल तक के फ्लेक्सिबल रेंटल ऑप्शन भी है।
चार ड्यूल-टोन कलर ऑप्शन
Suzuki e-Acces को कंपनी ने चार ड्यूल-टोन कलर ऑप्शन में पेश किया है। इसमें मेटैलिक ब्लैक के साथ मेटैलिक मैट बरगंडी रेड, पर्ल ग्रेस व्हाइट के साथ मेटैलिक मैट फाइब्रोइन ग्रे, पर्ल जेड ग्रीन के साथ मैट फाइब्रोइन ग्रे और मेटैलिक मैट स्टेलर ब्लू के साथ मेटैलिक मैट फाइब्रोइन ग्रे कलर शामिल है।
बैटरी, रेंज और परफॉर्मेंस
स्कूटर में 3.07 kWh की लिथियम आयरन फॉस्फेट बैटरी है, जो इसे एक बार चार्ज करने पर करीब 95 किमी का रेंज देती है। इसका इलेक्ट्रिक मोटर 5.49 bhp की पावर और 15 Nm का टॉर्क जनरेट करता है।
Suzuki e-Acces के साथ पोर्टेबल चार्जर मिलता है। नॉर्मल चार्जर से इसे फुल चार्ज होने में 6 घंटे 42 मिनट लगते हैं, जबकि फास्ट चार्जर से पूरी तरह चार्ज होने में 2 घंटे 12 मिनट लगते हैं। कंपनी का दावा है कि 10% बैटरी बचने पर भी स्कूटर का रिस्पॉन्स अच्छा बना रहता है। इसमें तीन राइड मोड, रिवर्स मोड और रीजेनेरेटिव ब्रेकिंग फीचर्स भी हैं।
यह भी पढ़ें- Bajaj Chetak का अपडेट वेरिएंट: डिजाइन नया और कीमत कम, 14 जनवरी को लॉन्च होगा; Vida VX2- TVS Orbiter को मिलेगी टक्कर
मजबूत और कम मेंटेनेंस वाला डिजाइन
Suzuki e-Acces हल्के चेसिस पर बनी है, जिसमें एल्टूमिनियम बैटरी केस को फ्रेम के साथ जोड़ा गया है। इससे स्कूटर की मजबूती बढ़ती है और मोड पर भी बैलेंस बना रहता है। इसमें एलईडी लाइटिंग, ड्यूल-टोन अलॉय व्हील्स और मेंटेनेंस-फ्री ड्राइव बेल्ट दी गई है। जिसकी लाइफस्पैन 7 साल या 70,000 किमी तक है।
यह भी पढ़ें-
Mahindra XUV 7XO प्राइस लिस्ट: पेट्रोल-डीजल मॉडल्स की पूरी जानकारी, फीचर्स और डिलीवरी डिटेल

