टोयोटा फॉर्च्यूनर 2026: ADAS और हाइब्रिड टेक्नोलॉजी से लैस होगी, बोल्ड लुक भी रहेगा बरकरार
Published:
3 min read

टोयोटा फॉर्च्यूनर 7 सीटर SUV है। इसमें 2.7 लीटर पेट्रोल और 2.8 लीटर टर्बो डीजल इंजन मिलता है। (फोटो सोर्स- टोयोटा)
बिजनेस डेस्क। टोयोटा की सबसे दमदार SUV फॉर्च्यूनर (Toyota Fortuner) अब नए अपडेशन के साथ आने की तैयारी में है। नई जनरेशन फॉर्च्यूनर 2026 के आखिरी तक ग्लोबली लॉन्च हो सकती है। फिलहाल कार की कई देशों में टेस्टिंग चल रही है, जहां अलग-अलग कंडीशन में चलाकर इसकी रिलायबिलिटी, सेफ्टी और परफॉर्मेंस चेक किया जा रहा है।
कंफर्टेबल राइड के साथ नया प्लेटफॉर्म
नई फॉर्च्यूनर में टोयोटा का अपडेटेड IMV लैडर-फ्रेम प्लेटफॉर्म दिया जा सकता है, जो नई टोयोटा हिलक्स (Toyota Hilux) में दिया गया है। इस बार कंपनी सिर्फ मजबूती ही नहीं, बल्कि कंफर्ट पर भी ध्यान दे रही है। नए प्लेटफॉर्म से राइड स्मूद हो जाएगी।
स्टीयरिंग ज्यादा रिस्पॉन्सिव होगा और SUV की बॉडी ज्यादा मजबूत महसूस होगी। वहीं, यह प्लेटफॉर्म हाइब्रिड टेक्नोलॉजी को सपोर्ट कर सकता है, जिससे आगे जाकर इलेक्ट्रिक वर्जन का दरवाजा खुलेगा।
यह भी पढ़ें- टाटा पंच EV फेसलिफ्ट: 6.49 लाख से शुरू, 468 किमी तक की दमदार रेंज; वेंटिलेटेड सीट्स के साथ कलर शेड्स भी अपडेट
बिग स्क्रीन और प्रीमियम इंटीरियर
मौजूदा फॉर्च्यूनर के इंटीरियर को पुराना और सिंपल कहा जाता है। नई जनरेशन मॉडल में यह शिकायत खत्म हो जाएगी। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इसमें 12.3 इंच का डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और 12.3 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम मिलेगा। साथ ही बेहतर कनेक्टिविटी फीचर्स, ओवर-द-एयर अपडेट और प्रीमियम डैशबोर्ड डिजाइन मिलने की उम्मीद है। पुराने एनालॉग मीटर और छोटी स्क्रीन की जगह पूरी तरह मॉडर्न सेटअप होगा।
स्मार्ट सेफ्टी फीचर्स
नई फॉर्च्यूनर में एडवांस ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम (ADAS) मिलने की उम्मीद है। यह टोयोटा सेफ्टी सेंस (TSS) के तहत आएगा। ग्लोबल मॉडल में एडैप्टिव क्रूज कंट्रोल, लेन डिपार्चर वार्निंग जैसे फीचर्स मिल सकते हैं। उम्मीद है कि भारत में टॉप वेरिएंट में ये सुविधा दी जाएंगी। अभी कई कार ADAS के साथ आती हैं। इसलिए फॉर्च्यूनर में इसका आना जरूरी माना जा रहा है।
यह भी पढ़ें- ग्रेवाइट vs अर्टिगा: कीमत कम या पावर ज्यादा, फैमिली के लिए कौन-सी 7 सीटर कार है बेस्ट
डिजाइन में बदलाव
टेस्टिंग के दौरान सामने आई फोटोज से पता चलता है कि अपकमिंग फॉर्च्यूनर ज्यादा वाइड होगी। इसमें स्लिम हेडलाइट्स और नया रियर डिजाइन देखने को मिल सकता है। हालांकि फॉर्च्यूनर की पहचान उसका बॉक्सी और स्ट्रांग लुक है। इसलिए कंपनी इसे पूरी तरह नहीं बदलेगी। नया मॉडल एडवांस होगा और अपनी पुरानी इमेज को बनाए रखेगा।
पेट्रोल-डीजल के साथ EV वेरिएंट लाने की तैयारी
ग्लोबल मार्केट में नई फॉर्च्यूनर को माइल्ड हाइब्रिड या स्ट्रांग हाइब्रिड ऑप्शन के साथ उतारा जा सकता है। यहां तक कि इलेक्ट्रिक वर्जन आने की भी संभावना है। भारत में 2.8 लीटर डीजल इंजन मिलने की उम्मीद है, जो मैनुअल और ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के साथ आएगा।

