फिल्म ‘द बंगाल फाइल्स’ पश्चिम बंगाल में तुरंत रिलीज हो : FWICE ने कहा- बिना ऑर्डर बैन करना गलत, सिनेमा को चुप नहीं कराया जा सकता
Published:
2 min read

एंटरटेनमेंट डेस्क. विवेक अग्निहोत्री की फिल्म ‘द बंगाल फाइल्स’ पश्चिम बंगाल में अब तक रिलीज नहीं हो पाई है। फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉइज (FWICE) ने इसे राज्य में तुरंत रिलीज करने का ऑर्डर दिया है। फेडरेशन ने कहा कि यह नियमों के खिलाफ है।
FWICE ने एक बयान जारी किया है। इसमें लिखा- यह शॉकिंग है कि सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन (CBFC) से पास हो चुकी एक फिल्म को बिना किसी ऑफिशियल ऑर्डर के बैन किया जा रहा है। यह कानून के खिलाफ है। यह देश में फिल्मों के लिए बनाए गए रूल्स को कमजोर करता है। सिनेमा के चुप नहीं कराया जा सकता। साथ ही फिल्म इंडस्ट्री के फ्यूचर के लिए भी खतरा है।
आगे फेडरेशन ने लिखा- ऐसा करना हमारे कांस्टीट्यूशनल राइट्स के सख्त खिलाफ है। ये फिल्म मेकर्स के क्रिएटिव फ्रीडम को भी छीनता है। बिना किसी ज्यूडिशियल ऑर्डर के रोक लगाना गलत है।
बंगाल के सभी थिएटर से अपील
फेडरेशन ने कहा- हम पश्चिम बंगाल के सभी थिएटर ओनर्स से रिक्वेस्ट करते हैं कि वे तुरंत ‘द बंगाल फाइल्स’ की स्क्रीनिंग शुरू करें। इस फिल्म में फिल्ममेकर्स की मेहनत, इन्वेस्टमेंट और आर्ट जुड़ी है। ऑडियंस को इसे देखने का हक है। साथ ही देश भर के फिल्म मेकर्स और प्रोड्यूसर बॉडीज को इस इलीगल एक्ट के खिलाफ विरोध करना चाहिए।
वहीं, फिल्म की प्रोड्यूसर और एक्ट्रेस पल्लवी जोशी ने दावा किया कि राजनीतिक दबाव में मल्टीप्लेक्स में फिल्म की स्क्रीनिंग रोक दी गई है।
ट्रेलर लॉन्च इवेंट पर हंगामा
शनिवार (16 अगस्त) को कोलकाता में फिल्म द बंगाल फाइल्स के ट्रेलर रिलीज के दौरान हंगामा मच गया था। पुलिस ने इवेंट रुकवा दिया था। फिल्म की एक्ट्रेस पल्लवी जोशी ने आरोप लगाया था कि ट्रेलर लॉन्च को जबरन रोक दिया गया।

यह वीडियो तब का है, जब पुलिस ने कोलकाता में फिल्म का ट्रेलर लॉन्च इवेंट रुकवा दिया था।
5 सितंबर को थिएटर में रिलीज हुई फिल्म
सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक, रिलीज के पहले दिन फिल्म ने 1.63 करोड़ का कलेक्शन किया। अब तक फिल्म का कुल कलेक्शन 4.08 करोड़ का है। वहीं, उनकी फिल्म द कश्मीर फाइल्स ने पहले दिन 3.55 करोड़ कमाए थे। फिल्म में मिथुन चक्रवर्ती, अनुपम खेर, दर्शन कुमार, और पल्लवी जोशी लीड रोल में हैं।

