एशिया कप के लिए सभी 8 टीमों का ऐलान: 9 सितंबर को ओपनिंग मुकाबला, अगले दिन टीम इंडिया की UAE से टक्कर
Published:
3 min read

एशिया कप 2025 में 8 टीमें 2 ग्रुप में बांटी गई हैं। ग्रुप-ए में भारत और पाकिस्तान की टीमें हैं। ग्रुप-बी में श्रीलंका के साथ बांग्लादेश और अफगानिस्तान हैं। (सोशल मीडिया)
स्पोर्ट्स डेस्क। एशिया कप 2025 का आगाज 9 सितंबर से होने वाला है। इसमें शामिल होने वाले भारत, पाकिस्तान और श्रीलंका समेत सभी 8 देशों ने अपनी टीम का ऐलान कर दिया है। इस बार टूर्नामेंट टी20 फॉर्मेट में होगा। ऐसे में टीम इंडिया की कमान सूर्यकुमार यादव को सौंपी गई है।
शेड्यूल के मुताबिक, भारतीय टीम को अपना पहला मुकाबला 10 सितंबर को UAE से खेलना है। जबकि दूसरा मुकाबला 14 सितंबर को पाकिस्तान से होगा। टीम इंडिया ग्रुप स्टेज में अपना तीसरा मैच 19 सितंबर को ओमान से खेलेगी।
सुपर-4 राउंड में हो सकता है दूसरा मुकाबला
एशिया कप की मेजबानी भारत के पास है, लेकिन पाकिस्तान से राजनीतिक रिश्ते ठीक नहीं होने के चलते टूर्नामेंट UAE में शिफ्ट किया गया है। ग्रुप स्टेज में 6 टीमों के बीच कुल 12 मुकाबले होंगे। दोनों ग्रुप में टॉप-2 टीम सुपर-4 राउंड के लिए क्वालिफाई करेंगी।
इसी राउंड में भारत और पाकिस्तान के बीच दूसरा मुकाबला हो सकता है। दरअसल, यह दोनों टीमें ग्रुप-A में हैं। उनके साथ ओमान और UAE की टीमें भी हैं। ऐसे में पॉसिब्लिटी है कि ग्रुप-ए में भारत और पाकिस्तान ही टॉप-2 में रहेंगी।

ग्रुप-A की 4 टीमें
भारतीय टीम: सूर्यकुमार यादव (कप्तान), शुभमन गिल (उप-कप्तान), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), अक्षर पटेल, जसप्रीत बुमराह, वरुण चक्रवर्ती, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव, संजू सैमसन (विकेटकीपर), हर्षित राणा और रिंकू सिंह।
पाकिस्तानी टीम: सलमान अली आगा (कप्तान), अबरार अहमद, फहीम अशरफ, फखर जमां, हारिस रऊफ, हसन अली, हसन नवाज, हुसैन तलत, खुशदिल शाह, मोहम्मद हारिस, मोहम्मद नवाज, मोहम्मद वसीम जूनियर, साहिबजादा फरहान, सैम अयूब, सलमान मिर्जा, शाहीन अफरीदी और सुफियान मुकीम।
ओमान की टीम: जतिंदर सिंह (कप्तान), हम्माद मिर्जा, विनायक शुक्ला, सुफियान यूसुफ, आशीष ओडेडेरा, आमिर कलीम, मोहम्मद नदीम, सुफियान महमूद, आर्यन बिष्ट, करण सोनावले, जिकरिया इस्लाम, हसनैन अली शाह, फैसल शाह, मोहम्मद इमरान, नदीम खान, शकील अहमद और समय श्रीवास्तव।
UAE की टीम: मुहम्मद वसीम (कप्तान), अलीशान शराफू, अर्यांश शर्मा, आसिफ खान, ध्रुव पाराशर, एथन डिसूजा, हैदर अली, हर्षित कौशिक, जुनैद सिद्दीकी, मतीउल्लाह खान, मुहम्मद फारूक, मुहम्मद जवादुल्लाह, मुहम्मद जोहैब, राहुल चोपड़ा, मुहम्मद रोहिद खान, सिमरनजीत सिंह और सगीर खान।

ग्रुप-B की 4 टीमें
श्रीलंकाई टीम: चरिथ असलंका (कप्तान), पथुम निसंका, कुसल मेंडिस, कुसल परेरा, नुवानीदु फर्नांडो, कामिंदु मेंडिस, कामिल मिशारा, दासुन शनाका, वानिंदु हसारंगा, डुनिथ वेलालगे, चमिका करुणारत्ने, महीश तीक्ष्णा, दुष्मंथा चमीरा, बिनुरा फर्नांडो, नुवान तुषारा और मथीशा पथिराना।
अफगानिस्तानी टीम: राशिद खान (कप्तान), रहमानुल्लाह गुरबाज, इब्राहिम जादरान, दरविश रसूली, सेदिकुल्लाह अटल, अजमतुल्लाह उमरजई, करीम जनत, मोहम्मद नबी, गुलबदीन नायब, शराफुद्दीन अशरफ, मोहम्मद इशाक, मुजीब उर रहमान, अल्लाह गजनफर, नूर अहमद, फरीद मलिक, नवीन उल हक और फजलहक फारूकी।
बांग्लादेशी टीम: लिटन दास (कप्तान), तंजीद हसन, परवेज हुसैन इमोन, सैफ हसन, तौहीद हृदोय, जेकर अली अनिक, शमीम हुसैन, काजी नुरुल हसन सोहन, महेदी हसन, रिशद हुसैन, नसुम अहमद, मुस्ताफिजुर रहमान, तंजीम हसन साकिब, तस्कीन अहमद, शोरिफुल इस्लाम और मोहम्मद सैफुद्दीन।
हॉन्ग कॉन्ग की टीम: यासिम मुर्तजा (कप्तान), बाबर हयात, जीशान अली, निजाकत खान, नसरुल्ला राणा, मार्टिन कोएट्जी, अंशुमन रथ, कल्हC मार्क चल्लू, आयुष आशीष शुक्ला, मोहम्मद एजाज खान, अतीक उल रहमान इकबाल, किंचित शाह, आदिल महमूद, हारून मोहम्मद अरशद, अली हसन, शाहिद वासिफ, गजनफर मोहम्मद, मोहम्मद वहीद, अनस खान और एहसान खान।

