ऑस्ट्रेलियन ओपन सिर्फ टूर्नामेंट नहीं: ये स्ट्रगल, पॉलिटिक्स और मेंटल हेल्थ की हिस्ट्री; एक वक्त यहां कोई टेनिस स्टार खेलना नहीं चाहता था
Published:
3 min read

ऑस्ट्रेलियन ओपन में सबसे ज्यादा 10 बार खिताब जीतने का रिकॉर्ड सर्बिया के नोवाक जोकोविच के नाम है। (@AUSOpen)
स्पोर्ट्स डेस्क. साल का पहला ग्रैंड स्लैम टूर्नामेंट ऑस्ट्रेलियन ओपन 2026 आज (18 जनवरी) से शुरू होने वाला है। यह टूर्नामेंट 1 फरवरी तक चलेगा। हर साल 4 ग्रैंड स्लैम होते हैं, जिनमें ऑस्ट्रेलियन ओपन पहला होता है। इस टूर्नामेंट का इतिहास काफी स्ट्रगल, पोलिटिक्स और मेंटल हेल्थ से जूझने वाला रहा है।
यही वजह थी कि एक वक्त कोई भी टेनिस स्टार इस टूर्नामेंट में खेलना ही नहीं चाहता था। दरअसल, ऑस्ट्रेलियन ओपन का पहला सीजन 1905 में खेला गया था। तब कई अलग-अलग शहरों में मैच खेले जाते थे।
शुरुआत के कुछ समय तो ठीक रहा, लेकिन एक वक्त बाद मामला उल्टा दिखने लगा। कई टॉप खिलाड़ी यहाँ खेलना ही नहीं चाहते थे। कई बार तो ऐसा हुआ जब वर्ल्ड नंबर-1 खिलाड़ी ने बगैर खेले ही टूर्नामेंट छोड़ दिया।
इसके तीन बड़े और प्रमुख कारण थे।
- ऑस्ट्रेलिया की लंबी और महंगी यात्रा
- कम प्राइज मनी
- खराब कोर्ट सुविधाएं

इसे सर्वाइवल ओपन भी कहा गया
पहले यह ऑस्ट्रेलियन ओपन खुले कोर्ट (मैदान) में होता था। यहां तापमान 45 डिग्री सेल्सियस से ऊपर होता था। इस कारण कई बार प्लेयर बेहोश तक हो गए। उन्हें उल्टी, मसल क्रैम्प और अन्य चोट की शिकायत होती थी। इसी कारण ऑस्ट्रेलियन ओपन को कभी-कभी सर्वाइवल ओपन (Survival Open) भी कहा गया।
इसका असर यह भी हुआ कि कई सालों तक ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों ने ही लगातार खिताब जीते। बीच-बीच में कुछ न्यूजीलैंड, जर्मनी और अमेरिका के प्लेयर्स ने जीते, लेकिन इनकी संख्या 2-3 ही रही।
मेलबर्न पार्क में टूर्नामेंट कराया जाने लगा
1972 में एक बड़ा फैसला लिया गया। ऑस्ट्रेलियन ओपन के सभी मैच मेलबर्न के कूयोन्ग लॉन टेनिस क्लब में करवाने का फैसला किया गया। प्लेयर्स को ज्यादा ट्रेवल ना करना पड़े, इसी कारण यह फैसला लिया गया था।
इस कोर्ट में 1987 तक मैच खेले गए। इसके बाद मेलबर्न पार्क में टूर्नामेंट कराए जाने लगा। अब तक इसी स्टेडियम में मुकाबले होते हैं।
जोकोविच ने सबसे ज्यादा 10 खिताब जीतने
यहां से ऑस्ट्रेलियन ओपन की दशा बदल गई। कई देशों के टेनिस प्लेयर टूर्नामेंट खेलने आए और फिर ऑस्ट्रेलियन्स के लिए दिक्कत खड़ी हो गई। इसका असर यह हुआ कि 1976 के बाद से किसी भी ऑस्ट्रेलियन टेनिस प्लेयर ने मेन्स सिंगल्स का खिताब नहीं जीता।
इस दौरान सर्बिया के नोवाक जोकोविच ने सबसे ज्यादा 10 बार खिताब जीतने का रिकॉर्ड अपने नाम किया। जोकोविच का रिकॉर्ड रहा है कि वे अब तक कोई भी ऑस्ट्रेलियन ओपन का फाइनल नहीं हारे हैं।
पिछले दो खिताब इटली के जैनिक सिनर ने जीते हैं। यदि इस बार भी वे चैम्पियन बनते हैं तो वे खिताब जीत की हैट्रिक लगा लेंगे। जोकोविच दो बार हैट्रिक लगा चुके हैं।

