गंभीर ही रहेंगे टेस्ट फॉर्मेट के कोच: अलग-अलग कोच नहीं होंगे; 2027 वर्ल्ड कप तक रहेगा टेन्योर
Published: Updated:
3 min read

गौतम गंभीर के कोच रहते भारत ने व्हाइट बॉल क्रिकेट में चैंपियंस ट्रॉफी और एशिया कप जीता है। मगर टेस्ट क्रिकेट में टीम का प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा। (फोटो क्रेडिट -@BCCI)
स्पोर्ट्स डेस्क। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने साफ कर दिया है कि गौतम गंभीर ही इंडियन टेस्ट टीम के कोच बने रहेंगे। उन्हें हटाने की खबरे गलत हैं। ये खबरें शनिवार को टेस्ट क्रिकेट में भारतीय टीम के लगातार खराब प्रदर्शन के बाद सामने आई थीं। रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि BCCI ने वीवीएस लक्ष्मण से संपर्क किया था।
हाल के दिनों में टीम इंडिया की टेस्ट परफॉर्मेंस कमजोर रही है। इसी वजह से कुछ मीडिया रिपोर्ट में दावा किया गया था कि BCCI ने वीवीएस लक्ष्मण से संपर्क किया है। बोर्ड के एक सीनियर अधिकारी ने इन खबरों को अफवाह बताया है। अधिकारी के अनुसार BCCI ने आधिकारिक निजी तौर पर लक्ष्मण से कोई बातचीत की है।
BCCI सचिव देवजीत सैकिया का बयान
BCCI सेक्रेटरी देवजीत सैकिया ने साफ किया है कि वीवीएस लक्ष्मण को नई टेस्ट टीम का कोच बनाने के लिए संपर्क किए जाने की खबरें पूरी तरह से बेबुनियाद हैं। उन्होंने कहा कि बोर्ड ने टेस्ट टीम के लीडरशिप ग्रुप में बदलाव के बारे में कोई फैसला नहीं लिया है।
ANI से बात करते हुए सैकिया ने कहा- यह खबर पूरी तरह से बेबुनियाद है। कुछ जाने माने मीडिया आउटलेट भी इसे चला रहे हैं, लेकिन इसमें कोई सच्चाई नहीं है। BCCI इस बात से साफ इनकार करता है। यह खबर पूरी तरह से अटकलों पर आधारित है।"
टेस्ट क्रिकेट में टीम इंडिया के नतीजे निराशाजनक
गौतम गंभीर के कोच रहते भारत ने व्हाइट बॉल क्रिकेट में चैंपियंस ट्रॉफी और एशिया कप जीता है। मगर टेस्ट क्रिकेट में टीम का प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा। उनके कार्यकाल में टीम इंडिया को घर में न्यूजीलैंड के खिलाफ 3-0 से हार मिली। इसके बाद बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी भी गंवानी पड़ी। भारत को घरेलू टेस्ट सीरीज में साउथ अफ्रीका के खिलाफ 2-0 से हार का सामना करना पड़ा।
2027 वनडे वर्ल्ड कप तक रहेगें कोच
खराब रिजल्ट के बाद खबरें थीं कि BCCI टेस्ट टीम के लिए नए कोच की तलाश कर रहा है। एक PTI रिपोर्ट में VVS लक्ष्मण का नाम बताया गया था। बता दें BCCI के एक अधिकारी ने साफ किया कि बोर्ड को गौतम गंभीर पर पूरा भरोसा है। अधिकारी के मुताबिक गंभीर अपने मौजूदा कॉन्ट्रैक्ट खत्म होने तक टेस्ट टीम के कोच बने रहेंगे। यह 2027 वनडे वर्ल्ड कप तक चलेगा।
पॉइंट्स टेबल में छठे नंबर पर टीम इंडिया

साउथ अफ्रीका के खिलाफ घरेलू टेस्ट सीरीज में 2-0 से हार के बाद टीम इंडिया के लिए वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल तक पहुंचने का रास्ता मुश्किल हो गया है। शुभमन गिल की कप्तानी वाली टीम अभी पॉइंट्स टेबल में छठे नंबर पर है। टॉप -2 की दौड़ में ऑस्ट्रेलिया, न्यूज़ीलैंड और साउथ अफ्रीका आगे हैं।
यह भी पढ़ें : 14 साल के वैभव सूर्यवंशी बने इंडियन UN-19 के कप्तान: साउथ अफ्रीका टूर के लिए जिम्मेदारी मिली, IPL से की थी शुरुआत

