कप्तानी कभी हंसाती तो कभी रुलाती है: स्टोक्स बोले- एशेज हारने के बाद 3 महीने परेशान रहा, गलतियों से सीख लेनी चाहिए
Published:
3 min read

स्पोर्ट्स डेस्क. इंग्लैंड के टेस्ट कप्तान बेन स्टोक्स ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर करते हुए एशेज में मिली हार का जिक्र किया है। उन्होंने इसे करियर का मुश्किल दौर बताया। उन्होंने कहा - कैप्टेंसी में अप्स एंड डाउन्स आते रहते हैं। मैं इसे हल्के में नहीं लेता। आई लव माय टीम....

कभी खुशी, कभी गम
स्टोक्स ने कहा- कप्तान बनना करियर का सबसे बड़ा सम्मान मानता हूं। मैं इसे हल्के में नहीं लेता। इस जिम्मेदारी में कभी खुशी मिलती है तो कभी दुख मिलता है। कभी हंसी आती है तो कभी रोना भी आता है। कई बार ऐसा लगता है कि लाइफ में बस यही एक चीज रह गई है।

'स्टोक्सी' के निक नेम से मशहूर इस ऑलराउंडर ने कहा - एशेज हारने के बाद 3 महीने परेशान रहा। इस दौरान मैंने खुद को परखा। मुझे लगता है हर कप्तान ऐसे दौर से गुजरता है। मैं, बाज और रॉब (यहां हेड कोच ब्रेंडन मैकुलम और मैनेजिंग डायरेक्टर रॉब की बात हो रही है) इस टीम को आगे ले जाने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। हमसे मिस्टेक हुई हैं। उनसे हमने सीखा है। फेलियर से ज्यादा सीख मिलती है।
स्टोक्स ने कहा- मुझे क्रिकेट बहुत पसंद है। इस टीम के लिए मेरे मन में प्यार है। मैं टीम को बहुत कुछ देना चाहता हूं। मुझे इस जिम्मेदारी को निभाकर खुशी हो रही है।
असल में, 2025-26 की एशेज सीरीज जीतकर ऑस्ट्रेलिया ने लगातार पांचवीं बार ट्रॉफी अपने पास रखी थी। एडिलेड टेस्ट में जीत के साथ ऑस्ट्रेलिया ने सीरीज अपने नाम की। इस रिजल्ट के बाद से ही इंग्लैंड के 'बैजबॉल' गेम स्टाइल पर भी सवाल होने लगे थे ।

इंग्लैंड का अगला प्लान बिजी
इंग्लैंड अब अपने घर पर न्यूजीलैंड के खिलाफ 3 टेस्ट मैच खेलेगी। ये सीरीज 4 जून से शुरू होगी। इसके बाद टीम अपने घर में ही पाकिस्तान से 3 टेस्ट मैच खेलेगी। फिर इंग्लैंड को साउथ अफ्रीका का दौरा करना है। यहां 3 टेस्ट मैच होंगे। इसके बाद बांग्लादेश में 2 टेस्ट मैच की सीरीज खेलेगी।
अभी की बात करें तो इंग्लैंड वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप की पॉइंट्स टेबल में 7वें नंबर पर है। टीम का विन 31.67%है। अच्छी बात ये है कि अभी 11 टेस्ट मैच बाकी हैं। अगर टीम अच्छा खेलती है तो टॉप 2 में पहुंचने का मौका है।

स्पोर्ट्स से जुड़ी और भी खबरें पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करे
हमारे क्रिकेटर्स की लव स्टोरीज : संजू का सफर फेसबुक पर Hii से शुरू हुआ; दुबेजी ने उम्र-मजहब को परे रखा- यहां दिलचस्प किस्से
फिल्मी गाने नहीं, हनुमान चालीसा पसंद: पंड्या बोले- नई फेरारी में भी यही सुनता हूं, इससे पॉजिटिव एनर्जी मिलती है
लगातार 5 मैच हारने के बाद चैम्पियन बनी मुंबई: RCB 8 में से 7 मैच हारी, फिर भी प्लेऑफ में; IPL हिस्ट्री के 5 कमबैक
IPL में 19 साल का सफर : धोनी-विराट समेत 7 प्लेयर 2008 से इस लीग का हिस्सा; तब वैभव का तो जन्म भी नहीं हुआ था

