Photos में वर्ल्ड कप विनिंग मोमेंट्स: सूर्या ने माथे पर मैदान की मिट्टी लगाई; ‘लेडी लक’ के साथ ईशान-हार्दिक; सिराज का अंदाज
Published:
3 min read

स्पोर्ट्स डेस्क. दुनिया की क्रिकेट में कोई टीम ऐसा पहले नहीं कर सकी......जो हमारे ‘सूर्यवीरों’ ने कर दिखाया। इस टीम ने लगातार दूसरी बार टी20 वर्ल्ड कप जीत लिया।
अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए फाइनल में टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर ट्रॉफी अपने नाम कर ली।
मैच शुरू होने से पहले एमएस धोनी और रोहित शर्मा टी20 वर्ल्ड कप ट्रॉफी के साथ मैदान में आए। फाइनल में अभिषेक शर्मा ने 18 बॉल पर हाफसेंचुरी लगाकर आलोचकों के मुंह पर जैसे ताला लगा दिया। सदाबहार संजू ने फिर हाफ सेंचुरी लगाई। उन्होंने कुल 89 रन बनाए।
यहां हम आपको इस फाइनल के लम्हे कैमरे की जुबानी बता रहे हैं। तो चलिए इस सफर पर हमारे साथ....

धोनी और रोहित शर्मा T20 वर्ल्ड कप 2026 की ट्रॉफी मैदान में लेकर पहुंचे। धोनी की कप्तानी में ही टीम इंडिया ने 2007 में पहला टी-20 वर्ल्ड कप जीता था।

अभिषेक शर्मा ने 18 गेंद में अर्धशतक पूरा किया। उनकी इस पारी को देखकर सोशल मीडिया पर फैंस ने उनकी तुलना विराट कोहली से करनी शुरू कर दी।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह परिवार के साथ स्टेडियम पहुंचे। इस दौरान वो टीम इंडिया की हौसलाअफजाई करते नजर आए।

मैच से पहले कल्चरल इवेंट में इंटरनेशनल सिंगर रिकी मार्टिन ने अपने हिट गाने "मारिया" और "ला कोपा दे ला विदा" पर परफॉर्मेंस दी।

गरबा क्वीन के नाम से मशहूर फाल्गुनी पाठक ने गुजराती और बॉलीवुड नंबर्स पर परफॉर्म किया।

मशहूर सिंगर सुखबीर सिंह ने अपना हिट नंबर "ओ हो हो हो" गाकर माहौल और भी जोशीला बना दिया।

मैच के दौरान ईशान किशन की गर्लफ्रेंड अदिति हुंडिया की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो गईं। किशन के दादा ने हाल ही में इस रिश्ते को कन्फर्म किया था।

फाइनल शुरू होने से पहले न्यूजीलैंड के स्पिनर ईश सोढ़ी नेशनल एंथम के दौरान इमोश्नल हो गए। लुधियाना में जन्मे ईश सोढ़ी अब न्यूजीलैंड के नागरिक हैं।

अर्शदीप सिंह और डेरिल मिशेल के बीच बहस हो गई। अर्शदीप ने ओवर खत्म होने के बाद मिशेल को गले लगाकर मामला शांत कर दिया।

रोहित शर्मा ने 2024 में टी-20 वर्ल्ड कप जीतकर बारबाडोस की मिट्टी चूमी थी। सूर्या ने 8 मार्च 2026 को ट्रॉफी जीतकर अहमदाबाद की मिट्टी को माथे से लगा लिया।
और ये रहा विनिंग मोमेंट... भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रनों से हराकर टी20 वर्ल्ड कप की ट्रॉफी तीसरी बार जीती। यहां जश्न मनाती टीम इंडिया।
जसप्रीत बुमराह ने फाइनल में 4 विकेट लिए और वो प्लेयर ऑफ द मैच रहे। बुमराह के अलावा अक्षर पटेल दूसरे सबसे कामयाब बॉलर रहे। उन्होंने 3 विकेट लिए।



संजू सैमसन ने इस टी20 वर्ल्ड कप के 4 मैच में कुल 321 रन बनाए। औसत 80.25 रहा। उन्होंने तीन लगातार हाफ सेंचुरी लगाईं। उन्हें प्लेयर ऑफ द सीरीज चुना गया।

