IND Vs SA पहला T20 आज: मैच कहां और कब, पिच-वेदर रिपोर्ट समेत कम्पलीट प्रिव्यू आपके लिए
Published: Updated:
3 min read

भारत और साउथ अफ्रीका के बीच 5 मैचों की T20I सीरीज का पहला मुकाबला मंगलवार, 9 दिसंबर को कटक में खेला जाएगा।
स्पोर्ट्स डेस्क.भारत और साउथ अफ्रीका के बीच 5 मैचों की T20I सीरीज का पहला मुकाबला मंगलवार, 9 दिसंबर को कटक में खेला जाएगा। टेस्ट और वनडे सीरीज खत्म हो चुकी है। अब दौरे का आखिरी हिस्सा यानी T20 सीरीज शुरू होने जा रही है। दोनों टीमों के लिए ये सीरीज काफी अहम है, क्योंकि अगला T20 वर्ल्ड कप सिर्फ दो महीने दूर है।
इंडिया इस फॉर्मेट में नंबर 1
भारत टेस्ट सीरीज 0-2 से हारने के बाद भारत ने ODI सीरीज को 2-1 से जीतकर वापसी की। अब टीम इंडिया T20 खेलने जा रही है। भारत न सिर्फ मौजूदा T20 वर्ल्ड चैंपियन है, बल्कि इस फॉर्मेट में नंबर 1 रैंकिंग पर भी है। पिछले 18 महीनों से टीम का T20 रिकॉर्ड अच्छा रहा है।
शुभमन गिल की वापसी
T20I के उप-कप्तान शुभमन गिल अब फिट हैं। टेस्ट सीरीज में उन्हें गर्दन में खिंचाव हुआ था हालांकि वह पूरी तरह फिट हैं। उनके आने से ओपनिंग मजबूत होगी। विकेटकीपर के तौर पर इस मैच में जितेश शर्मा के खेलने की ज्यादा संभावना है।
दूसरी तरफ, साउथ अफ्रीका वनडे सीरीज हारने के बावजूद वापसी की कोशिश करेगी। उसके पास ऑलराउंडर हैं। इस मैच से ऐडन मार्करम फिर से कप्तानी संभालेंगे।

पिच रिपोर्ट
कटक में अब तक सिर्फ तीन T20 हुए हैं। इसलिए रिकॉर्ड कम है। हालांकि आमतौर पर यहां पिच अच्छी होती है। बस गेंद थोड़ी धीमी रह सकती है। रात में ड्यू (ओस) पड़ने की पूरी संभावना है। इसलिए टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाजी करना चाहेगी।
मौसम कैसा रहेगा
कटक में सर्दी पड़ रही है। मैच शाम को शुरू होगा, इसलिए मौसम ठंडा रहेगा। बारिश की फिलहाल कोई आशंका नहीं बताई गई है।

लाइव टेलिकास्ट एंड स्ट्रीमिंग
भारत बनाम साउथ अफ्रीका T20I सीरीज का लाइव टेलिकास्ट जियो सिनेमा और जियो हॉटस्टार ऐप और वेबसाइट पर देख सकते हैं।
इसके अलावा राज एक्सप्रेस पर आप मैच की तमाम लाइव अपडेट्स और टिट-बिट्स का लुत्फ उठा सकते हैं।
बाइलेट्रल टी20 सीरीज रिकॉर्ड
कुल टी20 सीरीज: 10
इंडिया ने जीते: 5
साउथ अफ्रीका ने जीती: 2
बेनतीजा: 3
दोनों टीम के बीच टी20 में हेड-टू-हेड
कुल टी20: 31
इंडिया ने जीते: 18
साउथ अफ्रीका ने जीते: 12
बेनतीजा: 1

इंडिया की पॉसिबल प्लेइंग 11
अभिषेक शर्मा, शुभमन गिल (उप कप्तान) सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, जितेश शर्मा, हर्षित राणा, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह और वरुण चक्रवर्ती।
साउथ अफ्रीका की पॉसिबल प्लेइंग 11
क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), ऐडन मार्करम (कप्तान), डेविड मिलर, ट्रिस्टन स्टब्स, डेवाल्ड ब्रेविस, डोनोवन फरेरा, जॉर्ज लिंडे, मार्को जैनसन, कोर्बिन बॉश, एनरिच नॉर्ट्जे और क्वेना माफाका।
टी20 सीरीज के लिए टीम इंडिया
सूर्यकुमार यादव (कप्तान), शुभमन गिल (उपकप्तान), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, जितेश शर्मा (विकेट कीपर), संजू सैमसन (विकेट कीपर), जसप्रीत बुमराह, वरुण चक्रवर्ती, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव, हर्षित राणा और वॉशिंगटन सुंदर।
साउथ अफ्रीका टी20 स्क्वॉड
एडेन मार्करम (कप्तान), ट्रिस्टन स्टब्स, डेविड मिलर, मार्को यानसेन, डोनोवन फरेरा, क्विंटन डिकॉक (विकेटकीपर), कॉर्बिन बॉश, डेवॉल्ड ब्रेविस, एनरिक नॉर्किया, रीजा हेंड्रिक्स, ऑटनील बार्टमैन, लुंगी एनगिडी, क्वेना मफाका, केशव महाराज, टॉनी डी जॉर्जी और जॉर्ज लिंडे।
साउथ अफ्रीका के खिलाफ टी20 सीरीज का शेड्यूल
पहला मैच: 09 दिसंबर, कटक
दूसरा मैच: 11 दिसंबर, चंडीगढ़
तीसरा मैच: 14 दिसंबर, धर्मशाला
चौथा मैच: 17 दिसंबर, लखनऊ
पांचवां मैच: 19 दिसंबर, अहमदाबाद

