कोई भी टीम ICC से बड़ी नहीं: पाकिस्तान-बांग्लादेश पर जय शाह का तंज, कहा- T20 वर्ल्ड कप के फ्यूचर को खतरे में डाल दिया था
Published: Updated:
3 min read

जय शाह ने 1 दिसंबर 2024 को आईसीसी के अध्यक्ष का पद संभाला।
स्पोर्ट्स डेस्क. T20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले काफी ड्रामा देखने को मिला। इसी के चलते ICC चेयरमैन जय शाह ने बांग्लादेश और पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड पर निशाना साधा है। उन्होंने इन दोनों देशों का नाम नहीं लिया, लेकिन इनकी ओर इशारा करते हुए कहा कि कुछ टीमों ने बॉयकॉट करके T20 वर्ल्ड कप के फ्यूचर को खतरे में डाल दिया था।
दरअसल, सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए बांग्लादेश ने भारत जाने से मना कर दिया था। इसी वजह से बांग्लादेश को T20 वर्ल्ड कप 2026 से बाहर कर दिया था। ग्रुप C में उसकी जगह स्कॉटलैंड ने ले ली थी। बांग्लादेश के साथ एकजुटता दिखाते हुए पाकिस्तान ने भारत के खिलाफ मैच का बॉयकॉट करने की धमकी दी थी। हालांकि, पाकिस्तान ने अपना फैसला बदल लिया था।

फ्यूचर खतरे में है
इंडियन बिजनेस लीडर अवॉर्ड्स प्रोग्राम में जय शाह ने कहा- कुछ टीमों ने बॉयकॉट करके पूरे टूर्नामेंट के फ्यूचर को खतरे में डाल दिया था। कोई भी टीम ऑर्गनाइजेशन (ICC) से बड़ी नहीं है।
पाक-बांग्लादेश पर निशाना
शाह ने कहा- यह ICC वर्ल्ड कप इम्पोर्टेंट था। टूर्नामेंट शुरू होने से पहले इस बात को लेकर काफी अटकलें थीं कि कुछ टीमें इसमें हिस्सा लेंगी या नहीं। बतौर ICC चेयरमैन मैं पूरे यकीन के साथ बोल सकता हूं कि कोई भी एक टीम इस ऑर्गेनाइजेशन से बड़ी नहीं है। कोई भी एक टीम अकेले इस ऑर्गेनाइजेशन को नहीं बनाती। ये सभी टीमों से मिलकर बनता है।

ऑडियंस काउंट
उन्होंने कहा- वर्ल्ड कप ने ऑडियंस काउंट के मामले में सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। हिस्ट्री में पहली बार हमने एक ही समय पर 7.2 मिलियन व्यूअर्स को देखा। अगर आप देखें तो USA ने भारत को कड़ी टक्कर दी। नीदरलैंड्स ने पाकिस्तान को परेशान किया। जिम्बाब्वे ने ऑस्ट्रेलिया को हराया। नेपाल ने इंग्लैंड को डरा दिया। मैं सभी एसोसिएट टीमों को बधाई देता हूं। उन्होंने फुल मेंबर्स टीम के खिलाफ अच्छी परफॉर्मेंस दी ।

स्पेशल मैसेज
शाह ने कहा- सूर्यकुमार यादव और गौतम गंभीर के लिए मेरा एक मैसेज है। टॉप से नीचे गिरने में कुछ ही महीने लगते हैं। नीचे से टॉप तक पहुंचने में सालों लग जाते हैं। कड़ी मेहनत करते रहिए। अवॉर्ड जीतते रहिए। मैं BCCI में था। मैंने 2028 के ओलंपिक तक की प्लानिंग की थी। अब मैं ICC में हूं और BCCI में दूसरे लोग जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। आप सभी को 2030, 2031 और 2036 के लिए भी तैयारी करनी चाहिए।

भारत ने लगातार दूसरा T20 WC जीता
भारत लगातार दूसरी बार टी20 वर्ल्ड कप ट्रॉफी जीतने वाली पहली टीम बनी। टूर्नामेंट का फाइनल अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में 8 मार्च को हुआ। इसमें भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड को 96 रन से शिकस्त दी। संजू सैमसन ने 46 बॉल पर 89 रन बनाए। जसप्रीत बुमराह ने 4 और लोकल बॉय अक्षर पटेल ने 3 विकेट लिए।
भारतीय टीम ने 2007 में पहला टी20 वर्ल्ड कप खिताब जीता था। यह टूर्नामेंट का पहला सीजन भी था। इसके बाद टीम इंडिया ने 2024 में रोहित शर्मा की कप्तानी में अपना दूसरा टी20 वर्ल्ड कप जीता। अब लगातार दूसरी बार टीम इंडिया चैम्पियन बनी है। कुल मिलाकर यह हमारा तीसरा टी20 वर्ल्ड कप है।

