विराट को फॉलो करते हैं निसंका: कहा- कोहली की तरह टारगेट चेज करना पसंद, T20 WC में सेंचुरी लगाने वाले यंगेस्ट प्लेयर बने
Published: Updated:
2 min read

T20 वर्ल्ड कप के इतिहास में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ किसी भी बैट्समैन की ये पहली सेंचुरी है।
स्पोर्ट्स डेस्क. T20 वर्ल्ड कप में सोमवार (16 फरवरी) को श्रीलंका और ऑस्ट्रेलिया का आमना-सामना हुआ। श्रीलंका ने ऑस्ट्रेलिया को 8 विकेट से हरा दिया। श्रीलंकाई बैटर पथुम निसंका ने 52 बॉल पर नाबाद 100 रन बनाए। प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान उन्होंने बताया कि उन्हें विराट कोहली सबसे ज्यादा पसंद हैं। उन्होंने कहा- मैं कोहली के खेलने के स्टाइल को अपनाने की कोशिश करता हूं।
प्रेस कॉन्फ्रेंस में क्या हुआ?
रिपोर्टर: आप इंटरनेशनल क्रिकेट में किसे पसंद करते हैं और किसे फॉलो करते हैं?
निसंका: मैं विराट कोहली को पसंद करता हूं। उनके गेम पैटर्न को अपनाने की कोशिश करता हूं।

विराट कोहली ने तीसरे वनडे में न्यूजीलैंड के खिलाफ 108 गेंदों में 124 रन की पारी खेली थी
टूर्नामेंट की पहली सेंचुरी
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ निसंका ने सिर्फ 52 गेंदों में सेंचुरी लगाई। T20 वर्ल्ड कप के इतिहास में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ किसी भी बैट्समैन की ये पहली सेंचुरी है। इसमें 10 चौके और 5 छक्के शामिल थे। रिकॉर्ड की बात करें तो निसंका ने श्रीलंका के लिए तीसरी फास्ट T20I सेंचुरी थी। श्रीलंका की तरफ से सबसे तेज T20I शतक का रिकॉर्ड कुसल परेरा के नाम है। उन्होंने 2025 में न्यूजीलैंड के खिलाफ नेल्सन में 44 बॉल में शतक बनाया था।

श्रीलंकाई बैट्समैन पथुम निसंका ने 52 बॉल पर नाबाद 100 रन बनाए।
मैच का हाल
यह मैच पल्लेकेले स्टेडियम में खेला गया था। ग्रुप बी के मैच में श्रीलंका ने टॉस जीतकर पहले बॉलिंग चुनी। ऑस्ट्रेलिया 20 ओवर में 181 रन पर ऑलआउट हो गई। जवाब में श्रीलंका ने 182 रन का टारगेट पूरा करते हुए 8 विकेट से मैच जीत लिया। कुसल मेंडिस ने 51 रन बनाए। मार्कस स्टोयनिस को 2 विकेट मिले। ऑस्ट्रेलिया की ओर से ट्रेविस हेड ने 56 और मिचेल मार्श ने 54 रन बनाए। जोश इंग्लिस ने 27 और ग्लेन मैक्सवेल ने 22 रन की इंनिग खेली।
इस जीत के साथ ऑस्ट्रेलिया T20 वर्ल्ड कप से लगभग बाहर हो गया है। अब उनकी उम्मीदें जिम्बाब्वे और आयरलैंड के बीच होने वाले मैच पर हैं। अगर जिम्बाब्वे आयरलैंड को हरा देता है तो ऑस्ट्रेलिया बाहर हो जाएगा।
T20 वर्ल्ड कप से जुड़ी इन खबरों को भी पढ़ें
मोहसिन नकवी गंवार: शोएब अख्तर ने कहा- जिसको क्रिकेट नहीं पता, उसको PCB चीफ बना दिया
नो सिक्स, नो डॉक्यूमेंट्री: पाकिस्तानी ओपनर फरहान डक पर आउट, अधूरा रह गया डॉक्यूमेंट्री का सपना
कोलंबो में किशन का ‘विराट’ अवतार: ईशान ने कोहली की मेलबर्न इनिंग याद दिलाई
हर बार हमारे सपने तोड़ देते हैं: शाहिद अफरीदी बोले- शाहीन, बाबर और शादाब बस खेले जा रहे हैं

