भारतीय प्लेयर विदेश में गलत काम करते हैं: जडेजा की पत्नी रिवाबा का विवादास्पद बयान, वीडियो वायरल
Published: Updated:
2 min read

स्पोर्ट्स डेस्क. भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा की पत्नी रिवाबा जडेजा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इस में वे पति जडेजा की तारीफ करते और भारतीय खिलाड़ियों पर विवादास्पद बयान देती दिख रही हैं। उन्होंने कहा कि भारतीय प्लेयर विदेश में गलत काम करते हैं।
रिवाबा जामनगर से BJP विधायक और गुजरात सरकार में शिक्षा मंत्री हैं। सोशल मीडिया पर रिवाबा का यह वीडियो एक महीने पुराना बताया जा रहा है। वे किसी प्रोग्राम में भाषण देती दिख रही हैं।
रवींद्र जडेजा अपनी जिम्मेदारी समझते हैं
शिक्षा मंत्री गुजराती भाषा में बोल रही हैं। उन्होंने जडेजा की तारीफ करते हुए कहा कि उनके पति रवींद्र जडेजाा को क्रिकेट खेलने के लिए लंदन, दुबई, ऑस्ट्रेलिया जैसे कई देशों में जाना होता है। इसके बावजूद उन्होंने आज तक कोई व्यसन यानी गलत काम नहीं किया।
इसी बयान में आगे रिवाबा भारतीय प्लेयर्स पर गंभीर आरोप लगाती दिखीं। उन्होंने कहा कि बाकी भारतीय खिलाड़ी विदेश में गलत काम करते हैं। हालांकि रिवाबा ने यह स्पष्ट नहीं किया कि वे किस प्रकार के गलत काम की बात कर रही थीं।
रिवाबा ने यह सब जड्डू की तारीफ में कहा। उन्होंने आगे कहा कि रवींद्र जडेजा चाहें तो गलत काम कर सकते हैं, उन्हें कोई रोक टोक नहीं है। उन्हें पूरी आजादी है, लेकिन वे अपनी जिम्मेदारी समझते हैं, इसलिए ऐसा नहीं करते।
IPL 2026 सीजन में राजस्थान से खेलेंगे जड्डू
37 साल के रवींद्र जडेजा ने भी टी20 इंटरनेशनल से संन्यास ले लिया है। उन्होंने हाल ही में साउथ अफ्रीका के खिलाफ 3 वनडे की घरेलू सीरीज खेली है। यह सीरीज भारतीय टीम ने 2-1 से अपने नाम की।
जडेजा IPL 2026 सीजन में राजस्थान रॉयल्स (RR) के लिए खेलते नजर आएंगे। वे पिछले सीजन तक चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) से खेल रहे थे। इस बार राजस्थान फ्रेंचाइजी ने उन्हें चेन्नई से ट्रेड कर लिया है। इसके बदले चेन्नई टीम ने संजू सैमसन लिया है।

