ODI से बाहर हो सकते हैं ऋषभ पंत : ईशान किशन की दावेदारी मजबूत; न्यूजीलैंड सीरीज के लिए इस हफ्ते टीम का ऐलान
Published:
3 min read

ऋषभ पंत को वनडे टीम से बाहर किया जा सकता है। ईशान किशन का दावा मजबूत है। न्यूजीलैंड सीरीज के लिए टीम की घोषणा इस हफ्ते की जाएगी। (BCCI)
स्पोर्ट्स डेस्क। न्यूजीलैंड की टीम जनवरी में भारत दौरे पर आने वाली है। इस दौरे में 3 मैचों की ODI सीरीज और 5 मैचों की T20I सीरीज खेली जाएगी। ODI सीरीज 11 जनवरी से 18 जनवरी तक होगी। इस बार टीम सिलेक्शन को लेकर साफ संकेत मिल रहे हैं कि डोमेस्टिक क्रिकेट में अच्छा प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को ही मौका मिलेगा।
रिपोर्ट के मुताबिक, विकेटकीपर बैटर ऋषभ पंत ODI टीम से बाहर हो सकते हैं। उनकी जगह ईशान किशन को मौका मिल सकता है। टीम की घोषणा इसी हफ्ते होने की उम्मीद है।
ODI टीम से बाहर हो सकते हैं ऋषभ पंत
पंत ने 7 अगस्त 2024 को श्रीलंका के खिलाफ अपना आखिरी वनडे मैच खेला था। इसके बाद साउथ अफ्रीका के खिलाफ उन्हें ODI टीम में शामिल किया गया। मगर उन्हें एक भी मैच खेलने का मौका नहीं मिला। फिलहाल पंत विजय हजारे ट्रॉफी 2025 26 में दिल्ली टीम की कप्तानी कर रहे हैं। शुरुआती मुकाबलों में उनकी पर्फोमन्स एवरेज रही है । पहले 2 मैचों में उन्होंने 5 और 70 रन बनाए।
टेस्ट और IPL में पंत की पर्फोमन्स
पंत ने साल 2017 में इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू किया था। टेस्ट क्रिकेट में उनके नाम 8 सेंचुरी हैं। IPL 2025 में पंत ने लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के लिए वापसी की। RCB के खिलाफ उन्होंने शतक लगाया था। पूरे सीजन में उनका प्रदर्शन खास नहीं रहा। वह सीजन के सबसे महंगे खिलाड़ी भी रहे। इस साल उनका प्रदर्शन अच्छा नही रहा है। साउथ अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज में 2 मैचों में सिर्फ 49 रन ही बना सके। गिल की जगह उन्हें कप्तानी सौंपी गई थी। इस सीरीज में टीम इंडिया 0-2 से हार गई थी।
ईशान किशन की ODI में वापसी संभव
पंत की जगह किशन को ODI टीम में वापसी का दावेदार माना जा रहा है। ईशान ने आखिरी ODI मैच 11 अक्टूबर 2023 को अफगानिस्तान के खिलाफ दिल्ली में खेला था। इसके बाद से उन्होंने डोमेस्टिक क्रिकेट में लगातार अच्छा परफॉर्म किया है।
सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी (SMAT) में ईशान सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बैटर रहे। उनकी कप्तानी में झारखंड ने पहली बार खिताब जीता। इसके बाद विजय हजारे ट्रॉफी में कर्नाटक के खिलाफ उन्होंने सिर्फ 33 गेंदों में शतक लगाया। यह सबसे फास्ट लिस्ट ए सेंचुरी में से एक था। हाल ही में ईशान को T20I वर्ल्ड कप 2026 के लिए टीम इंडिया में भी चुना गया है।
टीम कॉम्बिनेशन में कई बदलाव
न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज से पहले कप्तान गिल की वापसी लगभग तय मानी जा रही है। श्रेयस अय्यर अभी पूरी तरह फिट नहीं हैं। ऐसे में टीम कॉम्बिनेशन में कई बदलाव देखने को मिल सकते हैं। साउथ अफ्रीका दौरे पर वनडे टीम की कप्तानी केएल राहुल ने की थी। भारत ने सीरीज 2-1 से जीती थी। अब न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज में प्लेइंग इलेवन में नए चेहरों को मौका मिलने की संभावना है।
पॉसिबल टीम इंडिया ODI स्क्वॉड
शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, तिलक, ऋषभ पंत (विकेटकीपर)/ईशान किशन, केएल राहुल, ध्रुव जुरेल, रवींद्र जडेजा, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह, कुलदीप यादव, नीतीश कुमार रेड्डी, वाशिंगटन सुंदर
यह भी पढ़ें : MCG का पिच विवाद: सिर्फ 2 दिन में खत्म हुआ चौथा टेस्ट, स्टीव स्मिथ ने जताई नाराजगी

