फाइनल से पहले भी सचिन सर से बात हुई: संजू बोले- जब मैं आउट ऑफ फॉर्म था तब उन्होंने मेरा साथ दिया; चेट्टा टी20 वर्ल्ड कप के हीरो हैं
Published:
3 min read

संजू ने 2015 में जिम्बाब्वे के खिलाफ अपना टी20 इंटरनेशनल (T20I) डेब्यू किया था। (@bcci)
स्पोर्ट्स डेस्क. न्यूजीलैंड सीरीज के बाद मैं पूरी तरह टूट गया था। लगा था मेरा ड्रीम फिर खत्म हो गया। गॉड का कुछ और ही प्लान था।
ये शब्द चेट्टा (Chetta) के निक नेम से मशहूर संजू सैमसन के हैं। संजू केरल के रहने वाले हैं और मलयालम बोलते हैं। मलयालम में चेट्टा शब्द का अर्थ बड़ा भाई (elder brother) होता है।
संजू वही प्लेयर हैं जिसे T20 वर्ल्ड कप से के शुरुआती कुछ मैचों में प्लेइंग XI में जगह नहीं मिली थी। न्यूजीलैंड के खिलाफ T20 सीरीज में खराब परफॉर्मेंस के लिए भी क्रिटिसाइज किया गया। इसके बावजूद संजू ने हार नहीं मानी। सब्र रखकर सही मौके का इंतजार किया। अब वे टी20 वर्ल्ड कप के प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट हैं..

सैमसन ने टी20 वर्ल्ड कप में 5 पारी में 321 रन बनाए।
मेरा तरीका सही नहीं था
संजू सैमसन ने कहा- मेरी जर्नी 2024 की टीम से शुरू हुई। मुझे एक भी मैच खेलने का मौका नहीं मिला था। उस समय मैं ऐसे मोमेंट्स को इमेजिन करता था। पता था इस लेवल तक पहुंचने के लिए मुझे बहुत हार्ड वर्क करना होगा। न्यूजीलैंड सीरीज के बाद मैं काफी दुखी था। मुझे लगा मेरा सपना फिर से टूट गया है। शायद गॉड का कुछ और ही प्लान था। खुद पर यकीन रखा।
सैमसन ने कहा- टीम को ऑफ स्पिन के खिलाफ प्रॉब्लम हो रही थी। टूर्नामेंट में सिचुएशन भी टफ हो गई थी। ऐसे टाइम में टीम मैनेजमेंट ने मुझ पर ट्रस्ट किया। टूर्नामेंट मेरे लिए अच्छा रहा। मेरे इस कमबैक में सचिन सर की एडवाइस का बड़ा रोल रहा। अक्टूबर में ऑस्ट्रेलिया सीरीज के दौरान जब मैं टीम से ड्रॉप हो गया था। मैच नहीं खेल रहा था तब मैंने उनसे कॉन्टैक्ट किया।

फाइनल में न्यूजीलैंड के खिलाफ 46 गेंदों पर 89 रन की मैच जिताने वाली पारी खेली।
थैंकफुल हूं
हमारी काफी लॉन्ग कन्वर्सेशन हुई। फाइनल से एक दिन पहले भी उन्होंने कॉल करके पूछा कि मैं कैसा फील कर रहा हूं। सचिन सर जैसे ग्रेट प्लेयर से गाइडेंस मिलना मेरे लिए बहुत बड़ी बात है। उनकी एडवाइस से मुझे प्रिपरेशन, गेम अवेयरनेस और माइंडसेट समझने में काफी हेल्प मिली। मैं थैंकफुल हूं।
एक महीने फोन बंद था
सैमसन ने आगे कहा- मैंने पूरे वर्ल्ड कप में अपना फोन बंद रखा। मेरा सोशल मीडिया अकाउंट मेरी टीम हैंडल करती है। सोशल मीडिया से दूर रहने से बाहर का शोर कम हो गया। मैं पूरी तरह से क्रिकेट पर फोकस कर पाया।

संजू ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल में वेस्टइंडीज के खिलाफ 97* रन बनाए थे
फैमिली टाइम
सैमसन ने कहा - अगर इंटरव्यू के बीच समय मिला तो दो दिन अपने माता पिता के साथ बिताना चाहते हूं। वर्ल्ड कप जीत के जश्न को लेकर नई दिल्ली में एक कार्यक्रम भी हो सकता है, जिसकी पुष्टि जल्द होगी।
प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट
सैमसन ने टी20 वर्ल्ड कप में 5 पारी में 321 रन बनाए। स्ट्राइक रेट 199.37 का रहा। इसमें फाइनल में न्यूजीलैंड के खिलाफ 46 गेंद में 89 रन की मैच विनिंग इंनिग भी शामिल रही।

संजू ने जिम्बाब्वे के खिलाफ 15 गेंद में 24 रन बनाए । (bcci)

