रोहित-विराट टीम इंडिया की बैकबोन: शाहिद अफरीदी बोले- दोनों 2027 वनडे वर्ल्ड कप आराम से खेल सकते हैं
Published:
3 min read

रोहित और विराट और 1 महीने बाद 2026 में न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में वापसी करेंगे। 3 मैच की ODI सीरीज में पहला मैच 11 जनवरी को वडोदरा का बीसीए स्टेडियम में खेला जाएगा।
स्पोर्ट्स डेस्क. पाकिस्तान के पूर्व कप्तान शाहिद अफरीदी ने विराट कोहली और रोहित शर्मा का खुलकर समर्थन किया है। हाल ही में ऐसी बातें सामने आई थीं कि भारत को अब इन दोनों सीनियर खिलाड़ियों को धीरे-धीरे टीम से बाहर करने की तैयारी करनी चाहिए। हालांकि अफरीदी ने इस बात को पूरी तरह खारिज करते हुए कहा कि रोहित और कोहली अभी भी भारत की सबसे मजबूत कड़ी हैं और दोनों ही 2027 ODI वर्ल्ड कप आराम से खेल सकते हैं।
रोहित और विराट और 1 महीने बाद 2026 में न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में वापसी करेंगे।
रोहित -विराट पर फोकस करना चाहिए
अफरीदी ने एक इंटरव्यू में कहा- विराट और रोहित भारत की बैटिंग की बैकबोन हैं। उनकी परफॉर्मेंस देखकर कह सकता हूं कि वे 2027 वर्ल्ड कप तक आसानी से खेलेंगे।
भारतीय टीम को इन दोनों खिलाड़ियों की वर्कलोड मैनेजमेंट बेहतर तरीके से करना चाहिए। उन्होंने सलाह दी कि बड़े टूर्नामेंट और ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड जैसी मजबूत टीमों के खिलाफ रोहित-कोहली जरूर खेलें, जबकि कमजोर टीमों के खिलाफ नए खिलाड़ियों को मौका दिया जा सकता है।

गंभीर पर तंज
अफरीदी ने गौतम गंभीर पर तंज कसते हुए कहा- जब गंभीर ने कोचिंग शुरू की, ऐसा लगा जैसे उन्हें लगता है कि सिर्फ वही हमेशा सही हैं। लेकिन वक्त के साथ समझ आया कि कोई भी हर समय सही डिसीजन नहीं ले सकता। गंभीर और अफरीदी के बीच कई बार मैदान पर बहस हो चुकी है, इसलिए अफरीदी का यह बयान भी चर्चा में है।

मैं खुश हूं कि रोहित ने मेरा रिकॉर्ड तोड़ा
रोहित ने हाल ही में वनडे क्रिकेट में अफरीदी का 351 छक्कों का रिकॉर्ड तोड़ा है। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ रायपुर ODI में रोहित 355 छक्कों के साथ उनसे आगे निकल गए।
अफरीदी ने कहा- रिकॉर्ड बनते ही इसलिए हैं कि ब्रेक हो सकें। मुझे खुशी है कि रोहित ने मेरा रिकॉर्ड ब्रेक किया। वो एक क्लास बैट्समैन हैं, जिसे मैं हमेशा पसंद करता आया हूं।
अफरीदी ने याद किया कि IPL के पहले सीजन 2008 में वे और रोहित डेक्कन चार्जर्स टीम के साथी थे। रोहित की क्लास तो नेट्स में ही दिख जाती थी। तभी समझ आया था कि ये लड़का भारत के लिए बड़ा मैच विनर बनेगा और उसने ये बात हर बार साबित भी की है।
रोहित और विराट और 1 महीने बाद 2026 में न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में वापसी करेंगे। 3 मैच की ODI सीरीज में पहला मैच 11 जनवरी को वडोदरा का बीसीए स्टेडियम में खेला जाएगा।

भारत और न्यूजीलैंड वनडे सीरीज शेड्यूल
पहला मैच: 11 जनवरी, वडोदरा
दूसरा मैच : 14 जनवरी, राजकोट
तीसरा मैच: 18 जनवरी, इंदौर

