म्यूजिकल चेयर न खेलें सूर्या: श्रीकांत बोले- बैटिंग ऑर्डर चेंज करने से लय टूटती है; सूर्या के आखिरी 25 T20I में सिर्फ 244 रन
Published:
3 min read

सूर्या ने पिछले 25 T20I से एक भी फिफ्टी नहीं लगाई है। साथ ही 3 बार डक पर आउट हुए। (फोटो क्रेडिट - @BCCI)
स्पोर्ट्स डेस्क. 2026 T20 वर्ल्ड कप के लिए भारतीय टीम की घोषणा हो चुकी है। सूर्यकुमार यादव टीम के कप्तान होंगे। हालांकि, 1983 वर्ल्ड कप विजेता टीम के सदस्य और पूर्व चीफ सिलेक्टर कृष्णमाचारी श्रीकांत ने बैटिंग ऑर्डर को लेकर उनकी स्ट्रैटेजी पर सवाल उठाया है। उन्होंने बैटिंग लाइनअप के साथ "म्यूजिकल चेयर्स" खेलने का आरोप लगाया है।
बैटिंग पोजिशन पर सवाल
अपने यूट्यूब चैनल पर श्रीकांत ने कहा कि पिछले एक साल में सूर्यकुमार की परफॉर्मेंस अच्छी नहीं रही। वे बार-बार अपना बैटिंग नंबर बदल रहे हैं। मेरी सलाह है कि वो "म्यूजिकल चेयर्स" न खेले। इससे उनकी लय खराब हो रही है। उन्हें तय नंबर पर ही खेलना चाहिए।
यह भी पढ़ें : कोहली एक और घरेलू मैच खेलेंगे: फिर 4 दिन बाद न्यूजीलैंड से वनडे सीरीज, DDCA ने कहा- विराट ने 3 मैच खेलने का वादा किया
टीम इंडिया के इस पूर्व ओपनर ने आगे कहा- अगर सूर्या नंबर 3 पर खेलते हैं तो उन्हें हर मैच में उसी पोजिशन पर खेलना चाहिए। 2026 T20 वर्ल्ड कप भारत और श्रीलंका में होना है। इसलिए परफेक्ट टीम कॉम्बिनेशन जरूरी है। उनका फॉर्म में वापस आना टीम इंडिया के लिए जरूरी है। कप्तानी का दबाव बैटिंग पर असर डाल रहा है। उन्हें बैटिंग पर ध्यान देना चाहिए। वे कप्तानी अच्छे से संभाल लेंगे।
सूर्या ने खराब फॉर्म पर बात की थी
कुछ दिन पहले अहमदाबाद की GLS यूनिवर्सिटी में स्टूडेंट्स से बातचीत में सूर्या ने कहा था- मेरी टीम के 14 खिलाड़ी और आप सभी जानते हैं कि जिस दिन में ब्लास्ट होऊंगा, उस दिन पता नहीं क्या होगा।" इस बयान का वीडियो वायरल हुआ था।
25 T20I से एक भी फिफ्टी नहीं आई
सूर्या ने पिछले 25 T20I से एक भी फिफ्टी नहीं लगाई है। उन्होंने 244 रन बनाए। साथ ही 3 बार डक पर आउट हुए। उनका एवरेज 12.84 का रहा है। उन्होंने 11 छक्के और 20 चौके लगाए।
5 मैच की T20 सीरीज
जनवरी 2026 में सूर्यकुमार न्यूजीलैंड के खिलाफ 5 मैच की T20i सीरीज में कप्तानी करेंगे। T20I वर्ल्ड कप से पहले यह आखिरी बड़ी तैयारी होगी। उनके पास फॉर्म में लौटने का अच्छा मौका होगा। भारत 2026 T20 वर्ल्ड कप में डिफेंडिंग चैंपियन के तौर पर खेलेगा। टीम इंडिया ने 2024 में फाइनल में साउथ अफ्रीका को हराया था।
न्यूजीलैंड सीरीज और वर्ल्ड कप के लिए भारतीय T20 स्क्वॉड:
सूर्यकुमार यादव (कप्तान), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल (उपकप्तान), रिंकू सिंह, जसप्रीत बुमराह, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव, वरुण चक्रवर्ती, वॉशिंगटन सुंदर और ईशान किशन (विकेटकीपर)।

