बायकॉट, डिमांड और फिर यू-टर्न: हफ्तेभर भी नहीं चला 'पाकिस्तानी ड्रामा', यहां पढ़ें- मजेदार स्क्रिप्ट
Published: Updated:
2 min read

AI इमेज
स्पोर्ट्स डेस्ट. धमकी, शर्तें, मांगें और फिर यू टर्न। पूरा मामला बिल्कुल स्क्रिप्ट जैसा… जब कहानियां गढ़ने की बात आती है तो पाकिस्तान सबसे अलग नजर आता है। सोचिए एक देश का प्रधानमंत्री संसद में बायकॉट का ऐलान करता है। एक हफ्ते बाद उसी बात से पीछे हट जाता है। यह कहीं और नामुमकिन लगता है, लेकिन पाकिस्तान में सब मुमकिन है…
क्रिकेट की दुनिया में शुरू से ही इस फैसले पर शक था। ज्यादातर लोगों को शक था कि पाकिस्तान अपने फैसले पर ज्यादा दिन टिक नहीं पाएगा।
नीचे पढ़िए पूरा वाकया….
पाकिस्तान: बांग्लादेश के समर्थन में हम टी20 वर्ल्ड कप का बॉयकॉट करेंगे
ICC: ठीक है
पाकिस्तान PM शहबाज शरीफ: वर्ल्ड कप खेलेंगे, लेकिन भारत के खिलाफ नहीं
ICC: ठीक है, इसकी भरपाई के लिए तैयार रहिए
पाकिस्तान: ICC से बात करनी है, प्लीज
ICC: रुकिए, अपने अफसर पाकिस्तान भेज देते हैं, तब बात कीजिएगा
पाकिस्तान: ICC बांग्लादेश पर एक्शन न लें
ICC: बांग्लादेश पर हमने कभी एक्शन लिया ही नहीं
पाकिस्तान: अब हमें ICC से ज्यादा रेवेन्यू चाहिए
ICC: ये नही हो सकता…डिमांड रिजेक्ट
पाकिस्तान: भारत के साथ बाइलेटरल सीरीज और WTC मैच करवा दो
ICC: डिमांड रिजेक्ट
पाकिस्तान: भारत, पाकिस्तान, बांग्लादेश की ट्राई सीरीज करा दीजिए
ICC: नहीं, डिमांड रिजेक्ट
पाकिस्तान: 2031 तक हाइब्रिड सिस्टम चलने दीजिए..
ICC: ये भी रिजेक्ट
पाकिस्तान: थैंक यू, अब हम 15 फरवरी को भारत के खिलाफ खेलेंगे…
यह पढ़ने में जितना मजाकिया लगता है। पाकिस्तान के बयान भी वैसे ही रहे। कई मौकों पर इन्हें सुनकर हंसी आ गई।
भारत के पूर्व क्रिकेटर सुनील गावस्कर ने शुरू में इसे खोखला दावा बताया था। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान में ऐसे यू-टर्न पहले भी देखे गए हैं। पाकिस्तान में खिलाड़ी समय से पहले रिटायरमेंट की घोषणा कर देते हैं। फिर कुछ दिनों बाद वापस आ जाते हैं। जब खिलाड़ी 4 या 5 दिनों में रिटायरमेंट का फैसला बदल सकते हैं तो मैच खेलने के बारे में फैसला बदलना कोई बड़ी बात नहीं है। अगर दबाव बढ़ा तो पाकिस्तान अपना फैसला बदल लेगा।
ठीक वैसा ही हुआ। 9 फरवरी को पाकिस्तान अपने फैसले से पीछे हट गया और भारत के खिलाफ खेलने के लिए मान गया। आखिरकार वही हुआ जिसकी उम्मीद थी। अब, 15 फरवरी को भारत और पाकिस्तान T20 वर्ल्ड कप में आमने-सामने होंगे।

