मानसून की बेरूखी से फ्रॉग ब्रीडिंग रुकी: यही हाल रहा तो सांप भूखे रह जाएंगे; प. बंगाल के वेस्टर्न घाट्स पर पहली बार सूनापन
Published:
1 min read

नेशनल डेस्क. हर नजर आसमान की तरफ है, इस उम्मीद में कि बारिश होगी, कभी तो मानसून के बदरा जमकर बरसेंगे। देश के कई हिस्सों में मानसून के दौरान कुछ प्राणियों का ब्रीडिंग साइकल शुरू होता है। खास तौर पर वेस्टर्न घाट्स (पश्चिम बंगाल में नदियों या नहरों के किनारे) में रहने वाली मेंढकों की कुछ प्रजाति इसी सीजन में ब्रीडिंग करती हैं।
इस बार अल नीनो या सुपर अल नीनो के चलते मानसून की बेरूखी से वेस्टर्न घाट्स पर पाए जाने वाले मेंढक नहीं दिख रहे। अगर यही हाल रहा, तो वाइपर स्पीसीज के सांप भूखे रह जाएंगे।
चलिए आज आपको ‘राज एक्सप्रेस’ के इस एक्सप्लेनर में इसी मुद्दे पर कुछ अहम बातें बताते हैं। उम्मीद है ये आपको पसंद आएंगी। इसे पढ़िए और अपनों के साथ शेयर भी जरूर कीजिए। तो शुरू करते हैं…





