रश्मिका मंदाना घायल: डांस सीन शूट करने के दौरान कमर में गंभीर चोट, दो महीने शूटिंग नहीं कर सकेंगी- BIG B समेत कई स्टार के साथ यही हुआ
Published:
3 min read

एंटरटेनमेंट डेस्क. साउथ की सुपर स्टार रश्मिका मंदाना एक डांस सीक्वेंस के दौरान घायल हो गई हैं। रश्मिका को कमर के निचले हिस्से में गंभीर चोट है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक- मंदाना करीब दो महीने शूटिंग नहीं कर सकेंगी।
रश्मिका के पहले भी कई एक्टर्स शूटिंग के दौरान एक्सीडेंट्स का शिकार हो चुके हैं। चलिए कुछ मामले जानते हैं...
2 महीने कम्पलीट रेस्ट कीजिए
- मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक- डॉक्टर्स ने रश्मिका को 6 हफ्ते से 2 महीने तक कम्पलीट रेस्ट की सलाह दी है। इसके अलावा उन्हें रिहैबिलिटेशन प्रोग्राम से भी गुजरना होगा।
- चोट के बाद रश्मिका को करीब के हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया। यहां उनके कई स्कैन किए। इस दौरान चोट की गंभीरता पता लगी।
- बताया जाता है कि रश्मिका अपकमिंग फिल्म राणाबाली और मायसा की शूटिंग कर रहीं थीं। अब यह फिल्म डिले हो सकती है।
कमल हासन कई बार जख्मी हुए

- साउथ के सुपरस्टार कमल हासन कई बार शूटिंग के दौरान हादसों का शिकार हुए और उन्हें ब्रेक भी लेना पड़ा।
- एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक- कमल अब तक 34 बार घायल हुए हैं। कमल ने खुद कहा था- करीब 10 साल पहले तमिल फिल्म कलिगन के एक एक्शन सीन के दौरान मुझे गंभीर चोट लगी थी। मुझे सीन में चलती कार के ऊपर चढ़ना था। वहां मैं स्लिप हुआ और पहिए के नीचे आ गया। नाक और जबड़े में काफी चोट लगी। तीन फ्रेक्चर थे।
- कमल आगे कहते हैं- मुंबई एक्सप्रेस की शूटिंग के दौरान भी एक चाइल्ड एक्टर के साथ बाइक पर शॉट करते वक्त गिरा था। बच्चे को तो मैंने बचा लिए, पर खुद को नहीं बचा सका।
राम चरण और जूनियर एनटीआर के मामले

- साउथ के ही Ram Charan और Jr NTR भी सेट पर घायल हो चुके हैं। इसके बाद से साउथ फिल्म इंडस्ट्री में एक्सटर्स के सेफ्टी कन्सर्न काफी बढ़ गए हैं।
- नंदमुरि बालकृष्णा और पवन कल्याण भी हादसों का शिकार हुए हैं। पवन को को कई महीनों तक बेड रेस्ट करना पड़ा था।
- जूनियर एनटीआर फिल्म ड्रैगन की शूटिंग के दौरान घायल हुए थे। डॉक्टर ने उन्हें साफ हिदायद दी थी कि कम से कम 8 हफ्ते आराम करना होगा।
अमिताभ के साथ जो हुआ था वो….

- सदी के महानायक कहे जाने वाले अमिताभ बच्चन के साथ 26 जुलाई 1982 को जो हादसा हुआ, वो आज भी रोंगटे खड़े कर देता है।
- उस वक्त बच्चन मनमोहन देसाई की फिल्म कुली की शूटिंग कर रहे थे।
- एक एक्शन सीन में विलेन पुनीत इस्सर और अमित जी आमने-सामने थे। इस घटना में अमिताभ के पेट में गंभीर चोट लगी।
- उस वक्त पूरे देश ने उनके लिए प्रार्थना की थी। खुद बिग बी ने कहा था- आज आप जिस अमिताभ को देख रहे हैं, वो उसकी दूसरी जिंदगी है।
एक्सपर्ट का सुझाव
फिल्म के सेट पर एक्टर्स के साथ बढ़ते हादसे फिक्र का सबब हैं। हाल ही में मेडिकल एक्सपर्ट्स ने कहा था- अब टेक्नोलॉजी का दौर है। बेहतर होगा कि हम सेफ्टी प्रोटोकॉल को स्ट्रिक्टली फॉलो करें। इसके अलावा अगर VFX का स्मार्ट तरीके से यूज किए जाए तो इन हादसों से बहुत हद तक बचा जा सकता है।

