अख्तर के भाई के जनाजे में लश्कर आतंकी: पहलगाम का मास्टरमाइंड सैफुल्लाह कसूरी नजर आया; भारत के खिलाफ भड़काऊ बयान देता है
Published:
2 min read

24 जून को PAK के पूर्व क्रिकेटर शोएब अख्तर (दाएं) के बड़े भाई का निधन हो गया था। जनाजे में लश्कर से जुड़े आतंकी (बाएं) शामिल हुए। फोटो क्रेडिट- इंडिया टुडे।
इंटरनेशनल डेस्क: पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर शोएब अख्तर के भाई के जनाजे में लश्कर आतंकी सैफुल्लाह कसूरी नजर आया। सैफुल्लाह कसूरी भारत के खिलाफ भड़काऊ बयानात देने के लिए जाना जाता है। शोएब के बड़े भाई शाहिद अख्तर का 24 जून को निधन हुआ था।
कसूरी के अलावा इनाम उर रहमान भी शामिल
इंडिया टुडे की एक रिपोर्ट के मुताबिक, एक वायरल वीडियो सामने आया है जिसमें सैफुल्लाह कसूरी शोएब के करीबी लोगों के साथ बैठा नजर आ रहा है। इस्लामाबाद के H-8 कब्रिस्तान में कसूरी के अलावा पाकिस्तान मरकजी मुस्लिम लीग (PMML) का अध्यक्ष इनाम उर रहमान भी शामिल हुआ। PMMLको लश्कर-ए-तैयबा का पॉलिटिकल आउटफिट माना जाता है। इसे जमात-उद-दावा और मिल्ली मुस्लिम लीग (MML) के बैन होने के बाद बनाया गया था।
सोशल मीडिया पर वायरल यह वीडियो देखिए। राज एक्सप्रेस इस वीडियो की ऑथेन्टिसिटी की पुष्टि नहीं करता..
पाकिस्तान में खुलेआम घूम रहे आतंकी
कसूरी जैसे आतंकियों का खुलेआम एक सार्वजनिक कार्यक्रम में शामिल होना इस बात का संकेत है कि पाकिस्तान अब भी भारत विरोधी आतंकियों को पनाह देता है। इससे यह भी दिखता है कि पाकिस्तान में आतंकी बिना किसी डर के खुलेआम घूमते हैं।
पहलगाम का मास्टरमाइंड
सैफुल्लाह कसूरी लश्कर सरगना हाफिज सईद का बेहद करीबी है। ऑपरेशन सिंदूर के बाद से ही उसने भारत के खिलाफ कई भड़काऊ बयान दिए हैं। उसे पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड भी माना जाता है। उसने कुछ वक्त पहले पाकिस्तानी की एक रैली में कहा था कि मुझे पहलगाम हमले का कसूरवार ठहराया गया। अब दुनिया मेरा नाम जानती है।
ये खबर भी पढ़ें..
लश्कर आतंकी ने ऑपरेशन सिंदूर में नुकसान की बात कबूली: पहलगाम हमले के मास्टरमाइंड कसूरी ने कहा- कश्मीर मिशन से पीछे नहीं हटेंगे

