जीतू पटवारी और राहुल गांधी के बालाघाट दौरे का शेड्यूल जारी: बीमारी से जान गंवाने वाले आदिवासी बच्चों के पीड़ित परिजनों से करेंगे मुलाकात
Published:
2 min read

जीतू पटवारी और राहुल गांधी के बालाघाट दौरे का कार्यक्रम जारी
बालाघाट। मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीतू पटवारी का दो दिवसीय विस्तृत दौरे का शेड्यूल जारी किया गया है। जीतू पटवारी 30 सितंबर को दिल्ली से शाम को प्रस्थान करेंगे और 1 अक्टूबर को बालाघाट का दौरा करेंगे। इस दौरान जीतू पटवारी जिले के आदिवासी बहुल इलाके में जाएंगे और बीमारी की वजह से जान गंवाने वाले बच्चों के माता-पिता से मुलाकात करेंगे। कांग्रेस के संगठन महामंत्री डॉ. संजय कामले ने आदेश क्रमांक 1006/26 के तहत यह पूरा कार्यक्रम जारी किया है।
दिल्ली से नागपुर फिर बालाघाट
तय कार्यक्रम के अनुसार राहुल गांधी 30 सितंबर की शाम 4:30 बजे दिल्ली से विमान संख्या 6E-6433 से प्रस्थान करेंगे। इसके बाद वे शाम 6:15 बजे नागपुर पहुंचेंगे। नागपुर से वे शाम 6:30 बजे सड़क मार्ग से कार द्वारा रवाना होकर रात 9:30 बजे बालाघाट पहुंचेंगे, जहां वे रात्रि विश्राम करेंगे।

गोंदिया हवाई पट्टी पर करेंगे राहुल गांधी की अगवानी
1 अक्टूबर को जीतू पटवारी सुबह 11:45 बजे बिरसी हवाई पट्टी गोंदिया पहुंचेंगे। वहां वे लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी की अगवानी करेंगे। इसके बाद दोपहर 12:00 बजे वे राहुल गांधी के साथ बिरसी हवाई पट्टी से कार द्वारा रवाना होंगे और दोपहर 2:00 बजे बालाघाट के बैहर स्थित ग्राम जालगा गांव पहुंचेंगे।
पीड़ित आदिवासी परिवारों से भेंट
ग्राम जालगा गांव में जीतू पटवारी औऱ राहुल गांधी आदिवासी बहुल क्षेत्रों में बीमारी के चलते जान गंवाने वाले बच्चों के पीड़ित परिजनों से मुलाकात करेंगे। इसके बाद दोनों नेता दोपहर 3:00 बजे गांव से प्रस्थान कर शाम 5:00 बजे वापस बिरसी हवाई पट्टी पहुंचेंगे। शाम 6:00 बजे बिरसी से कार द्वारा रवाना होकर जीतू पटवारी रात 9:00 बजे नागपुर पहुंचेंगे।
छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस से होगी भोपाल वापसी
नागपुर पहुंचने के बाद जीतू पटवारी रात 10:20 बजे छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस ट्रेन से भोपाल के लिए रवाना होंगे। यह ट्रेन 2 अक्टूबर की सुबह 6:10 बजे उन्हें लेकर भोपाल पहुंचेगी।

